Battlegrounds Mobile India में मिल रहे हैं Dune मूवी की थीम वाले रिवॉर्ड्स

Battlegrounds Mobile India (BGMI) और Dune मूवी के बीच साझेदारी की घोषणा करते हुए, Krafton ने बताया कि प्लेयर्स को खास रिवॉर्ड्स मिलेंगे।

Battlegrounds Mobile India में मिल रहे हैं Dune मूवी की थीम वाले रिवॉर्ड्स

Battlegrounds Mobile India ने Godzilla vs. Kong मूवी के साथ भी साझेदारी की है

ख़ास बातें
  • Battlegrounds Mobile India ने की Dune फिल्म के साथ साझेदारी
  • मूवी थीम पर आधारित पैन स्किन और पैराशूट जीतने का मौका
  • 7 नवंबर तक EvoGround में लाइव रहेगा नया मूवी मोड
विज्ञापन
Battlegrounds Mobile India डेवलपर Krafton ने डनी विलनूव (Denis Villeneuve) के लेटेस्ट साई-फाई (Sci-Fi) फिल्म ड्यून (Dune) के साथ साझेदारी की घोषणा की है। इसके तहत बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया के प्लेयर्स को खास Dune थीम वाले रिवॉर्ड्स मिलेंगे। ड्यून क्रॉसओवर नवंबर के दूसरे हफ्ते तक लाइव रहेगा और इसे गेम के इवोग्राउंड मोड में आयोजित किया जाएगा। इस हफ्ते की शुरुआत में, Krafton ने अपने दिवाली सीज़न की घोषणा भी की थी, जहां Battlegrounds Mobile India प्लेयर्स को एक्स्ट्रा इन-गेम क्रेडिट मिलेंगे, जबकि लकी स्पिन के जरिए कई रिवॉर्ड्स भी दिए जाएंगे।

Battlegrounds Mobile India (BGMI) और Dune मूवी के बीच साझेदारी की घोषणा करते हुए, Krafton ने बताया कि प्लेयर्स को खास रिवॉर्ड्स मिलेंगे। प्लेयर्स EvoGround मोड में इसका अनुभव कर सकते हैं और इसे पांच बार खेलने पर प्लेयर्स को 50 Royale Pass (RP) पॉइंट्स मिलेंगे। EvoGround मोड को 10 और 20 बार खेलने पर प्लेयर्स को क्रमशः Dune थीम वाला पैन और पैराशूट दिया जाएगा। ड्यून के साथ यह साझेदारी 11 नवंबर तक लाइव रहेगी।
 

इसके अलावा, Battlegrounds Mobile India और Godzilla vs. Kong मूवी के बीच की साझेदारी के तहत Titans: Last Stand मोड 16 नवंबर तक लाइव रहेगा। यह साझेदारी प्लेयर्स को Godzilla vs. Kong फिल्म से जुड़े आइटम देती है। टाइटन्स: लास्ट स्टैंड मोड में, प्लेयर्स मेकागोडज़िला से लड़ने के लिए गॉडज़िला और कॉन्ग के साथ टीम बनाते हैं।

इससे अलग बता दें कि Battlegrounds Mobile India ने हाल ही में भारत में दिवाली सीज़न ऑफर की घोषणा भी की थी। इसके तहत, Krafton इन-गेम क्रेडिट बंडल खरीदने वाले प्लेयर्स को एक्स्ट्रा यूसी देगा। 60 UC वाले बेसिक पैक की कीमत 89 रुपये है। इसके अलावा, 449 रुपये के पैक में प्लेयर्स को 300 UC और 25 बोनस यूसी मिलेंगे। इसी तरह, प्लेयर्स को 600 UC + 60 बोनस यूसी के लिए 899 रुपये खर्च करने होंगे। 1500 UC + 300 बोनस यूसी के लिए 2,099 रुपये, 3,000 UC + 850 बोनस यूसी के लिए 4,199 रुपये और 6,000 UC + 2,100 बोनस यूसी के लिए 8,500 रुपये खर्च करने होंगे।

इसके अलावा, Krafton लकी स्पिन भी जारी करेगा, जिसमें प्लेयर्स को एक्स्ट्रा बेनिफिट्स मिलेंगे। लकी स्पिन पर छूट भी मिलेगी, जिसमें दिन के पहले ड्रा में 80 UC के बजाय 10 UC खर्च करने होंगे और 10 ड्रा एक साथ लेने के लिए प्लेयर्स को 800 UC के बजाय 540 UC खर्च करने होंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  3. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  4. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  5. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  6. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  7. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  8. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  9. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  10. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »