• होम
  • गेमिंग
  • ख़बरें
  • BGMI x Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण की हमशक्ल के साथ खेलें BGMI, जानें नए अपडेट में और क्या आया नया?

BGMI x Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण की हमशक्ल के साथ खेलें BGMI, जानें नए अपडेट में और क्या आया नया?

दीपिका पादुकोण-थीम वाले इवेंट में भाग लेने और सभी मिशन को पूरा करके, प्लेयर्स 'Chakris' इकट्ठा कर सकते हैं, जिन्हें स्पेशल इन-गेम आइटम के लिए रीडीम किया जा सकता है।

BGMI x Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण की हमशक्ल के साथ खेलें BGMI, जानें नए अपडेट में और क्या आया नया?

Photo Credit: KRAFTON

ख़ास बातें
  • BGMI में अब दीपिका पादुकोण स्पेशल अवतार खेलने के लिए लाइव हैं
  • दीपिका की तरह दिखने वाले अवतारों को दो सेट में हासिल किया जा सकता है
  • इसके अलावा कई स्पेशल आउटफिट, वेपन व व्हीकल स्किन और कॉस्मैटिक्स भी हैं
विज्ञापन
Krafton इंडिया ने हाल ही में Battlegrounds Mobile India (BGMI) के लिए दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के साथ साझेदारी की घोषणा की थी, जिसके तहत मोबाइल गेम में कुछ स्पेशल थीम और दीपिका की तरह दिखने वाला गेम करैक्टर शामिल किया जाएगा। अब, यह साझेदारी और इसके सभी एलिमेंट्स BGMI में लाइव है और दीपिका से इंस्पायर्ड करैक्टर भी खेलने के लिए उपलब्ध है। प्लेयर्स दो यूनीक अवतारों में से चुन सकते हैं, जिनमें एलिगेंट DP Ice Queen Guardian Set और एजी DP Techno Fairy Punk Set। इसके अलावा, अपडेट में स्पेशल दीपिका-थीम वाले कॉस्मैक्टिक्स भी शामिल हैं, जैसे DP Starlight Ride (बग्गी स्किन), DP Firestorm Havoc (गन स्किन), DP Drift Parachute और अपग्रेड करने योग्य DP Quantum Quake (गन स्किन)।

BGMI में अब दीपिका पादुकोण स्पेशल अवतार और स्पेशल थीम वाले एलिमेंट्स खेलने के लिए लाइव हैं। दीपिका की तरह दिखने वाले अवतारों को दो सेट में हासिल किया जा सकता है, जिनमें DP Ice Queen Guardian Set और DP Techno Fairy Punk Set शामिल हैं। इन करैक्टर्स के गेम में शामिल होने के अलावा, कई स्टाइलिश आउटफिट्स, वेपन स्किन, व्हीकल स्किन व कॉस्मैटिक्स सहित बहुत कुछ  जोड़ा गया है।


इसके अलावा, BGMI प्लेयर्स के लिए गेम में स्पेशल दीपिका-थीम वाले कॉस्मैटिक्स जैसे DP Starlight Ride (बग्गी स्किन), DP Drift पैराशूट, DP Quantum Quake (गन स्किन) और DP Firestorm Havoc (गन स्किन) आदि। इतना ही नहीं, 4 नवंबर के तक प्लेयर्स एक्स्ट्रा रिवॉर्ड्स जीतने के लिए एक स्पेशल इन-गेम कॉन्टेस्ट में भाग ले सकते हैं। 

दीपिका पादुकोण-थीम वाले इवेंट में भाग लेने और सभी मिशन को पूरा करके, प्लेयर्स 'Chakris' इकट्ठा कर सकते हैं, जिन्हें स्पेशल इन-गेम आइटम के लिए रीडीम किया जा सकता है। 3,000 Chakris को इकट्ठा करने से 'Nightingale Dancer Set' ओपन हो जाता है और प्रतियोगिता में एंट्री मिल जाती है।

भाग लेने के लिए, खिलाड़ियों को अपने बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया (बीजीएमआई) गेमप्ले का एक छोटा वीडियो बनाना होगा, निर्दिष्ट हैशटैग का उपयोग करना होगा और रोमांचक पुरस्कार जीतने का मौका पाने के लिए Google फॉर्म के माध्यम से अपनी प्रविष्टि जमा करनी होगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  2. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  3. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  4. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  5. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  6. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  7. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  8. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  9. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  10. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »