PUBG Mobile और BGMI में आ रहा 120fps मोड, अब खेल में आएगा ज्यादा मजा!

पबजी मोबाइल अभी तक 90fps पर ही उपलब्ध था।

PUBG Mobile और BGMI में आ रहा 120fps मोड, अब खेल में आएगा ज्यादा मजा!

पबजी मोबाइल अभी तक 90fps पर ही उपलब्ध था।

ख़ास बातें
  • पबजी मोबाइल अभी तक 90fps पर ही उपलब्ध था।
  • गेम में नया 120fps मोड जोड़ा जा रहा है।
  • नया मोड गेम के लेटेस्ट वर्जन 3.2 अपडेट के साथ आएगा।
विज्ञापन
PUBG Mobile गेम बनाने वाली कंपनी Krafton गेम में अब जल्द ही 120fps मोड लेकर आने वाली है। यानी कि गेम को 120 फ्रेम प्रति सेकंड मोड में भी खेला जा सकेगा। यह नया मोड गेम के लेटेस्ट वर्जन 3.2 अपडेट के जरिए रोल आउट किया जाएगा। नया मोड आने के बाद गेम प्लेयर्स के लिए और भी स्मूद हो जाएगा, और इंटरफेस और ज्यादा रेस्पॉन्सिव बन जाएगा। यानी गेम का अधिक बेहतर अनुभव अब यूजर्स को मिलने वाला है। 

पबजी मोबाइल अभी तक 90fps पर ही उपलब्ध था। अब गेम में नया 120fps मोड जोड़ा जा रहा है। कंपनी ने सोशल मीडिया हैंडल से इस बात की पुष्टि की है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इस बात का खुलासा नहीं किया है कि नया फ्रेम रेट मोड किस डेट तक उपलब्ध हो पाएगा। साथ ही यह भी स्पष्ट नहीं किया गया है कि यह सिर्फ Android यूजर्स के लिए रोल आउट होगा या फिर iOS पर भी साथ में ही यह अपडेट आने वाला है। 
वर्तमान में मिडरेंज से ऊपर के स्मार्टफोन, और फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स में PUBG Mobile जैसे गेम्स के लिए इस नए मोड की जरूरत थी क्योंकि हाई एंड स्मार्टफोन गेम को ऊंचे फ्रेम रेट पर रेंडर करते हैं। जबकि एंट्री लेवल स्मार्टफोन्स में 120fps फ्रेम रेट पर गेम खेलने में बहुत परेशानी आती है। ऐसे डिवाइसेज गेम में ज्यादा देर तक अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाते हैं। साथ ही, बहुत से एंट्री लेवल स्मार्टफोन ऐसे हैं जिनमें अभी तक 90fps फ्रेम रेट भी सपोर्टेड नहीं है।  

PUBG Mobile के साथ ही इसके भारतीय वर्जन Battlegrounds Mobile India यानी BGMI को भी कंपनी नया अपडेट देने जा रही है जिसमें गेम के अंदर 120fps फ्रेम रेट उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके लिए कंपनी गेम की बीटा टेस्टिंग भी शुरू कर चुकी है। बीटा टेस्टर के पास PUBG Mobile और Battlegrounds Mobile India का लेटेस्ट 120fps मोड वाला वर्जन पहुंच रहा है। 

रिपोर्ट के अनुसार, बीटा टेस्टर्स का कहना है कि अभी 120fps पर गेम प्ले करने में डिवाइस के अंदर हीटिंग की समस्या आ रही है। साथ ही इस मोड में डिवाइस ज्यादा बैटरी ड्रेन कर रहा है। कहा गया है कि नए मोड का बेहतर इस्तेमाल करने के लिए स्मार्टफोन मेकर्स को भी डिवाइसेज को ऑप्टिमाइज करना होगा। रिपोर्ट के अनुसार, जिन यूजर्स के पास Snapdragon 8 Gen 2 जैसे प्रोसेसर वाले डिवाइसेज है, वे इस नए मोड में गेम को बिना किसी समस्या के खेल सकेंगे। 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले वाले iPhone में भी गेम आसानी से खेला जा सकेगा। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  2. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  4. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
  7. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  8. Samsung W27 Launch: 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन, कीमत में iPhone Duo को देगा टक्कर!
  9. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  10. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »