Battlegrounds Mobile India में आई एक समस्या, कंपनी ने कहा जल्द फिक्स होगी

बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया की घोषणा मई की शुरुआत में की गई थी और यह उसी महीने Google Play पर प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए थे।

Battlegrounds Mobile India में आई एक समस्या, कंपनी ने कहा जल्द फिक्स होगी

Battlegrounds Mobile India Google Play पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है

ख़ास बातें
  • Battlegrounds Mobile India के एक इवेंट में टेक्निकल समस्या आ रही है
  • फिलहाल गेम से हटा दिया गया है इवेंट
  • Krafton ने कहा है कि समस्या को जल्द फिक्स किया जाएगा
विज्ञापन
Battlegrounds Mobile India ने डेली फॉर्च्यून पैक इवेंट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। PUBG के भारतीय वर्ज़न ने 30 जून को डेली फॉर्च्यून पैक पेश किया था और इसे 7 जुलाई तक चलना था, लेकिन कंपनी के एक पोस्ट के अनुसार, इसमें तकनीकी समस्या आ रही है। बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया वर्तमान में अर्ली एक्सेस में है और डेवलपर Krafton ने अभी तक आधिकारिक रिलीज की तारीख साझा नहीं की है। PUBG Mobile भारत में सबसे लोकप्रिय मोबाइल गेम्स में से एक था, लेकिन पिछले साल सितंबर में 117 अन्य ऐप के साथ देश में इसे बैन कर दिया गया था, जिसके बाद इसकी 

Krafton ने गेम की आधिकारिक वेबसाइट पर एक पोस्ट के जरिए घोषणा की है कि Daily Fortune Pack इवेंट को एक समस्या के चलते 1 जुलाई से अस्थायी रूप से हटा दिया गया है। डेली फॉर्च्यून पैक को Battlegrounds Mobile India में एक नए इवेंट के रूप में जोड़ा गया था, जिसमें प्लेयर्स रेंडम रिवॉर्ड्स हासिल करने के लिए असली पैसों से फॉर्च्यून पैक खरीद सकते हैं। यह इवेंट 7 जुलाई तक चलने वाला था, लेकिन इसे अब रद्द कर दिया गया है और क्राफ्टन ने सटीक समस्या साझा नहीं की।

डेवलपर का कहना है कि इस समस्या को जल्द से जल्द समस्या ठीक किया जाएगा और प्लेयर्स को अपडेट कर दिया जाएगा। यह एक अस्थायी समस्या है, इसलिए ईवेंट जल्द ही वापस आ जाना चाहिए, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि इसके वापस आने के बाद खत्म होने की तारीख आगे बढ़ाई जाएगी या नहीं।

बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया की घोषणा मई की शुरुआत में की गई थी और यह उसी महीने Google Play पर प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए थे। 17 जून को, गेम को चुनिंदा बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध कराया गया था और इसके तुरंत बाद, यह शुरुआती एक्सेस स्टेज में चला गया और सभी प्लेयर्स को इसे डाउनलोड करने का मौका मिला। यह अभी केवल Android पर उपलब्ध है और iOS यूज़र्स के लिए गेम कब उपलब्ध होगा, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »