2018 OTT Release Date: दुनिया की सबसे बड़ी मलयालम फिल्म '2018' SonyLiv पर इस दिन होगी रिलीज!

फिल्म 2018 का वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन 150 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।

2018 OTT Release Date: दुनिया की सबसे बड़ी मलयालम फिल्म '2018' SonyLiv पर इस दिन होगी रिलीज!

2018 की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग दर्शक SonyLiv पर कर पाएंगे।

ख़ास बातें
  • फिल्म भारत में 85 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है।
  • 2018 की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग दर्शक SonyLiv पर कर पाएंगे।
  • इसे सिर्फ 12 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था।
विज्ञापन
2018 OTT Release: टॉविनो थॉमस की फिल्म '2018' साउथ सिनेमा की एक और ब्लॉकबस्टर फिल्म के रूप में छा गई है। आज से 5 साल पहले केरल में आई बाढ़ से उपजे हालातों पर बनी ये फिल्म कमाई के मामले में झंडे गाड़ रही है। 2018 को सिनेमाघरों में 5 मई को रिलीज किया गया था। फिल्म ग्लोबल लेवल पर अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मलयालम फिल्म बन गई है। मलयालम में रिलीज के एक हफ्ते बाद ही इसे मेकर्स ने तेलुगू, तमिल और हिंदी भाषा में भी रिलीज कर दिया था। लेकिन जो दर्शक इस फिल्म को OTT पर देखने का इंतजार कर रहे हैं, उनके लिए एक बड़ा अपडेट मेकर्स की ओर से आ रहा है। फिल्म की ओटीटी रिलीज कंफर्म हो गई है। आइए आपको बताते हैं कि 2018 ओटीटी रिलीज किस प्लेटफॉर्म पर होना है और आप इसे कब से देख सकते हैं। 
 

इस OTT प्लेटफॉर्म पर आएगी फिल्म 2018

2018 OTT Release का इंतजार करने वाले दर्शकों के लिए एक बड़ी खबर है। फिल्म का ओटीटी रिलीज मेकर्स की ओर से कंफर्म कर दिया गया है। यह फिल्म आप SonyLiv पर देख पाएंगे। 2018 को रिलीज हुए अब जल्द ही एक महीना पूरा होने वाला है। ऐसे में मेकर्स ने इसके ओटीटी पर रिलीज की तैयारी भी कर दी है। फिल्म को मलयालम समेत तेलुगू, तमिल और हिंदी भाषा में भी स्ट्रीम किया जा सकेगा, ऐसा कहा गया है। 
 

SonyLiv पर इस तारीख को रिलीज होगी 2018

2018 की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग दर्शक SonyLiv पर कर पाएंगे। फिल्म को 7 जून से दर्शकों के लिए उपलब्ध करवा दिया जाएगा। यह एक ड्रामा थ्रिलर फिल्म है जिसे जूड एंथनी जोसफ ने निर्देशित किया है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे केरल के लोगों ने बाढ़ का सामना किया और वहां वे कैसे हालातों में जिंदा बचे रहने में कामयाब हुए। मूवी को काव्या फिल्म कंपनी ने पीके प्राइम प्रोडक्शन के साथ मिलकर प्रड्यूस किया है। इस फिल्म को बीते शुक्रवार हिंदी भाषा में भी रिलीज किया गया था और तीन दिनों में ही इसने 14 लाख रुपये कमा लिए थे। 

फिल्म 2018 का वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन 150 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। जबकि इसे सिर्फ 12 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था। भारत की बात करें तो Sacnilk के अनुसार, इसने अब तक 85 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। केरल में कलेक्‍शन के मामले में इस फ‍िल्‍म ने ‘Baahubali 2' और 'KGF' जैसी फ‍िल्‍मों को भी पीछे छोड़ दिया है। अब दर्शकों को इसके ओटीटी रिलीज का इंतजार है। देखना होगा कि ओटीटी पर फिल्म कितनी सफल हो पाती है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: 2018 OTT Release, 2018 ott release date
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  3. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  4. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  6. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  7. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  8. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  9. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  10. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »