• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Tiger 3 Box office Collection Day 13: 300 करोड़ से सिर्फ इतनी दूर रह गई है सलमान खान की फिल्म! जानें अब तक कितने कमाए

Tiger 3 Box office Collection Day 13: 300 करोड़ से सिर्फ इतनी दूर रह गई है सलमान खान की फिल्म! जानें अब तक कितने कमाए

300 करोड़ क्लब के फिल्म काफी नजदीक और जल्द ही यह इस आंकड़े को छू लेगी।

Tiger 3 Box office Collection Day 13: 300 करोड़ से सिर्फ इतनी दूर रह गई है सलमान खान की फिल्म! जानें अब तक कितने कमाए

Photo Credit: @YRF

300 करोड़ क्लब के फिल्म काफी नजदीक और जल्द ही यह इस आंकड़े को छू लेगी।

ख़ास बातें
  • यशराज फ‍िल्‍म्‍स की इस मूवी में सलमान खान मुख्‍य भूमिका में हैं।
  • टाइगर-3 की रिलीज का आज 14वां दिन है।
  • फिल्म ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 254 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं।
विज्ञापन
Tiger 3 Box office Collection Day 13: सलमान खान की फ‍िल्‍म टाइगर-3 (Tiger 3) बॉक्स ऑफिस पर अभी भी डटी हुई है। फिल्म को रिलीज हुए 2 हफ्ते का समय हो गया है। आंकड़े बताते हैं कि फिल्म ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 254 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। अब फिल्म 300 करोड़ की ओर बढ़ रही है। टाइगर 3 इस साल की बड़ी फिल्मों में तो शुमार हो ही चुकी है, अब देखना होगा कि इसका कलेक्शन कोई रिकॉर्ड सेट कर पाता है या नहीं। फिल्म की रिलीज को 13 दिन बीत चुके हैं। आइए बताते हैं 13 वें दिन टाइगर-3 का कलेक्शन कैसा रहा। 

टाइगर-3 ने भारतीय बॉक्‍स ऑफ‍िस पर 12 दिनों में 254 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। फिल्म ने पहले दिन 44.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी और बड़ी ओपनिंग की थी। एक हफ्ते में यह 187 करोड़ रुपये कमाने में कामयाब रही। दूसरे हफ्ते में फिल्म के कलेक्शन में गिरावट आनी शुरू हो गई। इंडस्‍ट्री ट्रैकर Sacnilk के अनुसार टाइगर-3 ने 13 वें दिन 3.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया जिसके बाद इसकी अब तक की कमाई 258 करोड़ से ज्यादा हो चुकी है। 

टाइगर-3 की रिलीज का आज 14वां दिन है। फिल्म हालांकि अब तक काफी सुस्त पड़ चुकी है लेकिन कलेक्शन जारी है। Sacnilk ने अनुमान लगाया है कि टाइगर-3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 14 (Tiger 3 Box Office Collection Day 14) 3-4 करोड़ रुपये तक जा सकता है। इंडस्ट्री ट्रैकर ने खबर लिखे जाने के समय तक आंकड़े जारी कर दिए थे कि टाइगर-3 आज के दिन 2.27 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है, जिसके अभी बढ़ने की संभावना भी है। 

300 करोड़ क्लब के फिल्म काफी नजदीक और जल्द ही यह इस आंकड़े को छू लेगी। इस साल पठान, जवान और गदर-2 जैसी फ‍िल्‍मों ने भारतीय बॉक्‍स ऑफ‍िस पर 500 करोड़ रुपये जुटाए हैं। टाइगर-3 के लिए यह लक्ष्य अभी काफी दूर है। यशराज फ‍िल्‍म्‍स की इस मूवी में सलमान खान मुख्‍य भूमिका में हैं। उनके अपोजिट दिखाई दे रही हैं कैटरीना कैफ। इमराश हाशमी इस फ‍िल्‍म में विलेन के रोल में हैं। टाइगर-3 से पहले इस फ‍िल्‍म के ‘टाइगर' और ‘टाइगर जिंदा है' वर्जन रिलीज हो चुके हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  2. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  3. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  4. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  5. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  6. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  7. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  8. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  9. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  10. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »