• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • The Kerala Story OTT Release: सिनेमाघरों में रिकॉर्ड कमाई करने वाली 'द केरल स्टोरी' इस OTT पर आ रही

The Kerala Story OTT Release: सिनेमाघरों में रिकॉर्ड कमाई करने वाली 'द केरल स्टोरी' इस OTT पर आ रही

दे केरल स्टोरी अब ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है।

The Kerala Story OTT Release: सिनेमाघरों में रिकॉर्ड कमाई करने वाली 'द केरल स्टोरी' इस OTT पर आ रही

फिल्म 'द केरल स्टोरी' (The Kerala Story) पिछले साल बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शुमार रही।

ख़ास बातें
  • मूवी ने थियेटर्स में ताबड़तोड़ कलेक्शन किया
  • फिल्म लगातार विवादों से घिरी रही
  • यह मूवी जी5 (Zee5) पर रिलीज होने जा रही है
विज्ञापन
फिल्म 'द केरल स्टोरी' (The Kerala Story) पिछले साल बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शुमार रही। मूवी ने थियेटर्स में ताबड़तोड़ कलेक्शन किया। फिल्म लगातार विवादों से घिरी रही, बावजूद इसके मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल परफॉर्म किया और 300 करोड़ से ज्यादा कमा डाले। अब अब अदा शर्मा की ‘द केरल स्टोरी' ओटीटी पर भी देख पाएंगे। आइए आपको बताते हैं कि द केरल स्टोरी कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आप देख पाएंगे। 

The Kerala Story OTT Release Date: दे केरल स्टोरी अब ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म को 16 फरवरी से आप ओटीटी पर भी देख पाएंगे। यह मूवी जी5 (Zee5) पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म में लीड रोल प्ले कर रही अदा शर्मा ने इससे जुड़ा एक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है। एक्ट्रेस ने पोस्ट में लिखा है, '‘फाइनली!! सरप्राइज  मच अवेटेड फिल्म जी5 पर रिलीज होने जा रही है। ‘द केरल स्टोरी' 16 फरवरी से जी5 स्ट्रीम करेगा'। '
'द केरल स्‍टोरी' उन महिलाओं की बात करती है, जिन्‍होंने इस्‍लाम धर्म को अपनाया और आतंकी संगठन आईएसआईएस (ISIS) में शामिल हो गईं। मेकर्स ने रिलीज के वक्त कहा था कि केरल में 32 हजार से ज्यादा लड़कियां गायब हुई हैं। फिल्म का बजट 40 करोड़ के लगभग बताया जाता है जबकि इसकी कमाई 300 करोड़ से ज्यादा। अदा शर्मा के अलावा फ‍िल्‍म में योगिता बिहानी, सोनिया बलानी और सिद्धि इडनानी हैं। फ‍िल्‍म का निर्देशन सुदीप्तो सेन ने किया है। कहानी भी उन्‍हीं ने लिखी है। इसके प्रड्यूसर विपुल अमृतलाल शाह हैं। 

फिल्म को हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू, मलयाम में भी स्ट्रीम किया जा सकेगा। खबर है कि विपुल शाह अब एक्ट्रेस के साथ एक और ऐसी ही मूवी की बना रहे हैं। इसका नाम ‘बस्तर: द नक्सल स्टोरी' बताया जा रहा है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Android यूजर्स के लिए खुशखबरी! X पर 18 महीने पहले शेड्यूल कर सकेंगे पोस्ट
  2. Oppo को टक्कर देने यह कंपनी लाएगी 200MP के तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Aadhaar Email फ्री में अपडेट करने का मौका! 31 दिसंबर के बाद लगेंगे पैसे! घर बैठे ऐसे करें अपडेट
  4. OnePlus Turbo 6Xs हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  5. सर्दियां आ गई हैं! रूम हीटर का इस्तेमाल करते समय जान लें सुरक्षा से जुड़ी ये जरूरी बातें
  6. Samsung लाई सस्ता फोन, Super AMOLED स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग से लैस, जानें कीमत
  7. Vivo X500e ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 7200mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  8. ₹3350 सस्ता मिल रहा iQOO का 7600mAh बैटरी वाला फोन!
  9. ChatGPT मेकर OpenAI ने Apple पर लगाया ट्रेड सीक्रट चोरी करने का आरोप, दायर किया कानूनी मामला
  10. MG Motor की Comet EV हुई महंगी, जानें नए प्राइसेज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »