The Kerala Story Collection Day 14: कमाई में गिरावट के साथ 200 करोड़ के और करीब पहुंची फिल्म!

The Kerala Story Collection Day 14: भले ही गुरुवार का दिन फिल्म के लिए धीमा रहा हो, लेकिन अब वीकेंड आ गया है। ऐसे में फिल्म की कमाई में फिर से तेजी देखी जा सकती है।

The Kerala Story Collection Day 14: कमाई में गिरावट के साथ 200 करोड़ के और करीब पहुंची फिल्म!

The Kerala Story Collection Dy 14: 17 मई को फिल्म ने करीब 8 करोड़ का कलेक्शन किया था

ख़ास बातें
  • The Kerala Story का गुरुवार का कलेक्‍शन 7 करोड़ रुपये रहा
  • 17 मई को फिल्म ने करीब 8 करोड़ का कलेक्शन किया था
  • अभी तक फिल्म कथित तौर पर 171.72 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है
विज्ञापन
The Kerala Story Collection Day 14: तमाम आलोचनाओं के घेरे में फंसे होने के बावजूद, 'द केरला स्टोरी' फिल्म काफी अच्छा परफॉर्म कर रही है। फिल्म की कमाई में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली है। हालांकि, गुरुवार को कमाई में थोड़ी गिरावट देखने को मिली। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, The Kerala Story ने गुरुवार, 18 मई को करीब 7 करोड़ का कलेक्शन किया है।

इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk के अनुसार, भारतीय बॉक्‍स ऑफ‍िस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही फ‍िल्‍म ‘द केरला स्‍टोरी' (The Kerala Story) का गुरुवार का कलेक्‍शन 7 करोड़ रुपये रहा। इसमें सभी भाषाएं शामिल हैं। हालांकि, यह अभी तक का सबसे कम कलेक्शन वाला दिन साबित हुआ था, क्योंकि फिल्म रिलीज के बाद से लगातार अच्छा कलेक्शन कर रही है।

बुधवार, 17 मई को फिल्म ने करीब 8 करोड़ का कलेक्शन और मंगलवार को 9.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। मंगलवार को फिल्म ने 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था और गुरुवार के कलेक्शन के साथ फिल्म कथित तौर पर 171.72 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है, जिसमें से 170.13 करोड़ रुपये हिंदी भाषा और 1.59 करोड़ रुपये तेलेगु से आए हैं। 

भले ही गुरुवार का दिन फिल्म के लिए धीमा रहा हो, लेकिन अब वीकेंड आ गया है। ऐसे में फिल्म की कमाई में फिर से तेजी देखी जा सकती है। हालांकि, देश में Fast X और IB74 जैसी फिल्में भी रिलीज हो चुकी हैं। कुल मिलाकर देखना होगा कि The Kerala Story 200 करोड़ के आंकड़ें को पार करने में सफल होती है या नहीं।

‘द केरला स्‍टोरी' उन महिलाओं की बात करती है, जिन्‍होंने इस्‍लाम धर्म को अपनाया और आतंकी संगठन आईएसआईएस (ISIS) में शामिल हो गईं। मेकर्स का दावा है कि केरल में 32 हजार से ज्यादा लड़कियां गायब हुई हैं। अदा शर्मा ने फ‍िल्‍म में मुख्‍य भूमिका निभाई है। वह फ‍िल्‍म ‘1920' से चर्चा में आई थीं। अदा के अलावा फ‍िल्‍म में योगिता बिहानी, सोनिया बलानी और सिद्धि इडनानी हैं। फ‍िल्‍म का निर्देशन सुदीप्तो सेन ने किया है। कहानी भी उन्‍हीं ने लिखी है।

‘द केरला स्‍टोरी' का तमाम संगठन विरोध कर रहे हैं। केरल की सीपीआई (एम) और कांग्रेस का कहना है कि फ‍िल्‍म झूठा दावा करती है कि हजारों महिलाओं ने इस्‍लाम धर्म अपनाकर आईएसएस को जॉइन कर लिया। फ‍िल्‍म पर बैन लगाने के लिए जमीयत उलमा-ए-हिंद आदि ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था, लेकिन कोर्ट ने कोई राहत याचिकाकर्ताओं को नहीं दी। पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में यह फ‍िल्‍म नहीं दिखाई जा रही, जिसका मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  2. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  3. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  5. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  6. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  7. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  9. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  10. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  2. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  3. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  4. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  5. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  6. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  7. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  8. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
  9. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  10. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »