थलापति विजय की फिल्म Leo का धांसू टीजर आया सामने, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

स्टारकास्ट में प्रिया आनंद, तृष्णा कृष्णन और अर्जुन सर्जा का नाम भी शामिल है।

थलापति विजय की फिल्म Leo का धांसू टीजर आया सामने, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

Photo Credit: Twitter/Actor Vijay Team

थलापति विजय (Thalapathy Vijay) की अगली फिल्म Leo होगी जिसका टीजर आउट हो गया है।

ख़ास बातें
  • फिल्म लियो (Leo Film) के डायरेक्टर लोकेश कनागराज हैं।
  • फिल्म की रिलीज डेट 19 अक्टूबर 2023 बताई गई है।
  • यह एक पैन इंडिया फिल्म है।
विज्ञापन
साउथ सिनेमा अब केवल दक्षिण भारत तक ही सीमित नहीं रह गया है। उत्तर भारत समेत दुनियाभर में साउथ फिल्म इंडस्ट्री की फिल्मों को अब काफी ज्यादा पसंद किया जाने लगा है। इसी कड़ी में इंडस्ट्री के चहेते एक्टर थलापति विजय (Thalapathy Vijay) की अगली फिल्म का टीजर सामने आ गया है जिसने उनके फैंस के दिलों की धड़कनों को बढ़ा दिया है। थलापति विजय की फिल्मों का साउथ में अपना ही एक फैनबेस है और अब उनकी अपकमिंग फिल्म 'लियो' का टीजर आउट हो गया है। फिल्म को लोकेश कनागराज के निर्देशन में तैयार किया गया है। आइए आपको बताते हैं कि इस फिल्म के बारे में मेकर्स ने क्या अपडेट दिया है। 

थलापति विजय (Thalapathy Vijay) की अगली फिल्म Leo होगी जिसका टीजर आउट हो गया है। मेकर्स ने सोशल मीडिया पर इसका टीजर जारी कर दिया है। इससे कुछ दिन पहले ही इस फिल्म में काम करने वाले सितारों के नामों की घोषणा की गई थी। लेकिन फिल्म का टीजर जारी कर मेकर्स ने थलापति विजय के फैंस को सरप्राइज दे दिया है। थलापति एक बार फिर अपनी दमदार एक्टिंग की बदौलत इस फिल्म में दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आने वाले हैं। यह फिल्म उनके सिनेमा करियर का 67वां प्रोजेक्ट होने वाली है। आप भी देखें इसका रोंगटे खड़े कर देने वाला टीजर- 

टीजर में देखा जा सकता है कि थलापति चॉकलेट बनाते नजर आ रहे हैं। साथ में अंग्रेजी भाषा में एक गाना भी बैकग्राउंड में सुनाई दे रहा है। गाने में थलापति के किरदार को भी पिरोया गया है जिससे पता चलता है कि उनका किरदार काफी दमदार होने वाला है। गाने के बोल के जरिए कहा गया है (हिंदी में अनुवादित), 'मैं फायरप्रूफ हूं, तुम मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते हो। तो यहां से निकलो, क्योंकि यहां मैं हूं। मेरा शिकार बनने की कोशिश मत करो।' इस पंक्ति के साथ उनका किरदार एकदम से बदल जाता है और उनका खूंखार रूप सामने आता है। टीजर के सेकंड हाफ में वो हथियारों से खेलते नजर आ रहे हैं। टीजर को अब तक 250 लाख बार देखा जा चुका है।  

लियो (Leo) का टीजर रोंगटे खड़े करने वाला है। फिल्म लियो (Leo Film) के डायरेक्टर लोकेश कनागराज हैं। इसे सेवन स्क्रीन स्टूडियो (seven screen studio) ने बनाया है। फिल्म की रिलीज डेट 19 अक्टूबर 2023 बताई गई है। यह एक पैन इंडिया फिल्म है जिसमें संजय दत्त भी दिखाई देने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संजय दत्त इस फिल्म में विलेन का किरादर निभाते हुए दिखाई दे सकते हैं। 

इसके अलावा, स्टारकास्ट में प्रिया आनंद, तृष्णा कृष्णन और अर्जुन सर्जा का नाम भी शामिल है। थलापति विजय और तृषा कृष्णन इस फिल्म 14 साल बाद एक बार फिर से साथ नजर आने वाले हैं। इसलिए दोनों स्टार्स के फैंस के लिए इस फिल्म की रिलीज का इंतजार करना बेहद मुश्किल होने वाला है। टीजर को देख यह कहना गलत नहीं होगा कि थलापति विजय एक बार फिर से साउथ सिनेमा बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने की तैयारी में हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  2. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  4. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  5. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  6. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  7. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  8. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  9. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  10. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »