120 किलोमीटर रेंज के साथ आया Hop Leo इलेक्ट्रिक स्कूटर

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता Hop Electric ने आज नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Hop Leo लॉन्च किया है। हालांकि कंपनी ने फिलहाल स्कूटर की सही कीमत का खुलासा नहीं किया।

120 किलोमीटर रेंज के साथ आया Hop Leo इलेक्ट्रिक स्कूटर

Photo Credit: Hop Electric

Hop Leo सिंगल चार्ज में 120 किमी की रेंज प्रदान करता है।

ख़ास बातें
  • Hop Leo इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 1 लाख रुपये से कम है।
  • Hop Leo सिंगल चार्ज में 120 किमी की दूरी तय कर सकता है।
  • Hop Leo ई-स्कूटर में इलेक्ट्रिक BLDC हब मोटर है।
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता Hop Electric ने आज नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Hop Leo लॉन्च किया है। हालांकि कंपनी ने फिलहाल स्कूटर की सही कीमत का खुलासा नहीं किया, लेकिन बताया कि यह ई-स्कूटर 1 लाख रुपये से कम कीमत पर है। यहां हम आपको बता दें कि इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में क्या कुछ खास है।
 

Hop Leo की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Hop Leo इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 1 लाख रुपये से कम है। वहीं अगर आप इस स्कूटर को खरीदना चाहते हैं तो इसे नजदीकी डीलरशिप या फिर ऑनलाइन जाकर ले सकते हैं। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह ब्लैक, व्हाइट, ग्रे, ब्लू और रेड में उपलब्ध है। इसके लिए ग्रीन कलर नंबर प्लेट का रजिस्ट्रेशन जरूरी है।
 

Hop Leo की पावर और रेंज


रेंज की बात की जाए तो Hop Leo को लेकर कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर सिंगल चार्ज में 120 किमी की दूरी तय कर सकता है। Hop Leo ई-स्कूटर में इलेक्ट्रिक BLDC हब मोटर 2200 वॉट की पीक पावर और 90 NM का अधिकतम टॉर्क जनरेट करती है। यह BLDC हब मोटर साइनसॉइडल FOC वेक्टर कंट्रोलर के साथ आती है। बैटरी की बात करें तो करें तो इसमें 2.1 kWh का बैटरी दी गई है जो कि 850 W चार्जर के साथ आती है। चार्जिंग समय की बात करें तो कंपनी का दावा है कि स्कूटर 2.5 घंटे में 0-80 प्रतिशत तक चार्ज हो सकता है। इस स्कूटर में इको, पावर और स्पोर्ट राइड मोड भी हैं। ई-स्कूटर में रिवर्स मोड भी है और यह 12 डिग्री तक चढ़ सकता है।

सस्पेंशन की बात करें तो इसके फ्रंट में अपराइट टेलिस्कोपिक फोर्क सस्पेंशन और रियर में हाइड्रोलिक स्प्रिंग-लोडेड शॉक एब्जॉर्बर सस्पेंशन है। ब्रेकिंग सिस्टम की बात करें तो इसमें कॉम्बी-ब्रेक सिस्टम के साथ फ्रंट और रियर ब्रेक डिस्क-डिस्क हैं। ई-स्कूटर में रीजेनरेटिव ब्रेकिंग भी है। इसके रियर और फ्रंट व्हील का साइज 10 इंच है, वहीं टायर का आकार 90/90-r10 ​​है। डाइमेंशन की बात की जाए तो इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का ग्राउंड क्लीयरेंस 160mm और भार क्षमता 160 किलो है। सेफ्टी के लिए इसमें IP रेटिंग IP 67/65 है जो कि इसे वाटरप्रूफ और डस्टप्रूफ बनाती है। फीचर्स की बात करें तो Hop Leo में एलसीडी डिजिटल डिस्प्ले है। स्कूटर में थर्ड पार्टी का जीपीएस ट्रैकर का ऑप्शन भी चुन सकते हैं। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »