• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Tejas OTT Release date : अयोध्‍या, राम मंदिर ब्‍लास्‍ट पर बनी कंगना रनौत की फ‍िल्‍म तेजस OTT पर आई

Tejas OTT Release date : अयोध्‍या, राम मंदिर ब्‍लास्‍ट पर बनी कंगना रनौत की फ‍िल्‍म तेजस OTT पर आई

Tejas OTT Release date : तेजस, फ‍िल्‍म के लीड कैरेक्‍टर का नाम है। वह भारतीय वायुसेना की अधिकारी तेजस गिल हैं और एक खतरनाक मिशन को संभालने जा रही हैं।

Tejas OTT Release date : अयोध्‍या, राम मंदिर ब्‍लास्‍ट पर बनी कंगना रनौत की फ‍िल्‍म तेजस OTT पर आई

Photo Credit: @ZEE5India

चंद रोज पहले ही फ‍िल्‍म ‘तेजस’ की ओटीटी रिलीज का ऐलान क‍िया गया था।

ख़ास बातें
  • कंंगना रनौत की फ‍िल्‍म तेजस ओटीटी पर आई
  • जी5 पर स्‍ट्रीम की जा सकती है फ‍िल्‍म
  • पिछले साल हुई थी रिलीज, दर्शकों का नहीं मिला प्‍यार
विज्ञापन
कंगना रनौत के करियर के लिए साल 2023 खास नहीं रहा। उनकी फ‍िल्‍म ‘तेजस' (Tejas) कब आई, कब चली गई, किसी को पता नहीं चला। भारतीय बॉक्‍स ऑफ‍िस पर महाफ्लॉप रही फ‍िल्‍म अब ओटीटी पर आ गई है। चंद रोज पहले ही फ‍िल्‍म ‘तेजस' की ओटीटी रिलीज का ऐलान क‍िया गया था। आज यह फ‍िल्‍म स्‍ट्रीम होने लगी है। हालांकि यह देखना दिलचस्‍प होगा कि दर्शक फ‍िल्‍म को ओटीटी पर कितना पसंद करते हैं।  

Tejas को Zee5 (Tejas on Zee5) पर  रिलीज किया गया है। फ‍िल्‍म के निर्देशक सर्वेश मेवाड़ा हैं। उन्‍होंने ही फ‍िल्‍म की कहानी भी लिखी है। इसे रोनी स्‍क्रूवाला ने प्रोड्यूस किया था। मीडिया रिपोर्ट्स में यहां तक दावा है कि तेजस 50 करोड़ रुपये से ऊपर के बजट वाली फ‍िल्‍म थी, जो बॉक्‍स ऑफ‍िस पर 6 से 7 करोड़ रुपये के बीच सिमट गई। 
 

फ‍िल्‍म में कंगना रनौत के अलावा आशीष विद्यार्थी, हर्षवर्द्धन राणे, दिव्या दत्ता और अंशुल चौहान जैसे कलाकार हैं। फ‍िल्‍म बीते साल 27 अक्‍टूबर को रिलीज हुई थी, लेकिन थिएटर्स में दर्शक फ‍िल्‍म देखने नहीं पहुंचे। 
 

क्‍या है तेजस की कहानी 

तेजस, फ‍िल्‍म के लीड कैरेक्‍टर का नाम है। वह भारतीय वायुसेना की अधिकारी तेजस गिल हैं और एक खतरनाक मिशन को संभालने जा रही हैं। होता यूं है कि एक हिंदुस्‍तानी खुफ‍िया एजेंट को पाकिस्‍तानी आतंकी कैद कर लेते हैं। तेजस अपने साथी के साथ एजेंट को बचाने निकलती हैं। तब उन्‍हें पता चलता है कि अयोध्‍या में राम मंद‍िर में ब्‍लास्‍ट होने वाला है। फ‍िर तेजस कैसे लाखों लोगों की जान बचाती हैं, यही फ‍िल्‍म में दिखाया गया है।  
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »