• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • मुंबई पुलिस ने काटा कार्तिक आर्यन की Lamborghini Urus का चालान, 'फिल्मी' ट्वीट के साथ पोस्ट की फोटो

मुंबई पुलिस ने काटा कार्तिक आर्यन की Lamborghini Urus का चालान, 'फिल्मी' ट्वीट के साथ पोस्ट की फोटो

सोशल मीडिया पर मुंबई पुलिस का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स की अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

मुंबई पुलिस ने काटा कार्तिक आर्यन की Lamborghini Urus का चालान, 'फिल्मी' ट्वीट के साथ पोस्ट की फोटो

Photo Credit: Twitter (@MTPHereToHelp)

सोशल मीडिया पर मुंबई पुलिस का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है

ख़ास बातें
  • कार्तिक आर्यन ने अप्रैल 2021 में एक काले रंग की Lamborghini Urus खरीदी थी
  • शुक्रवार, 17 फरवरी नो पार्किंग में कार के पार्क होने के चलते चालान हुआ
  • मुंबई पुलिस ने दिलचस्प फिल्मी ट्वीट के जरिए इस चालान की जानकारी दी
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) ने अप्रैल 2021 में एक काले रंग की लेम्बोर्गिनी उरुस (Lamborghini Urus) खरीदी थी, जिसे वह कई बार चलाते देखे जा चुके हैं। कार्तिक की फिल्म शहजादा (Shehzada) भी बीते शुक्रवार, 17 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। हालांकि, फिल्म के रिलीज डे पर उनके साथ एक और घटना घटी। शुक्रवार को अभिनेता को उनके व्हीकल के लिए भारी जुर्माने का सामना करना पड़ा। 

दरअसल मुंबई पुलिस ने बीते शुक्रवार को कार्तिक आर्यन की लग्जरी लेम्बोर्गिनी उरुस कार का चालान काटा। इस बात की जानकारी खुद मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने अपने Twitter हैंडल के जरिए जनता से शेयर की। ट्रैफिक पुलिस ने कार्तिक आर्यन की लेम्बोर्गिनी कार की तस्वीर को शेयर किया और फिल्मी अंदाज में इस चालान की जानकारी दी।

ट्रैफिक पुलिस ने जानकारी दी कि अभिनेता की कार नो-पार्किंग जोन में खड़ी थी, जिसके चलते उनकी कार का चालान हुआ। पुलिस ने अपने ट्वीट में लिखा, 'प्रॉब्लम ? प्रॉब्लम यह थी कि कार रॉन्ग साइड पार्क की गई थी! यह सोच कर 'भूल' न करें कि 'शहजादा' ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ा सकते हैं।' 
 

सोशल मीडिया पर मुंबई पुलिस का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स की अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

ट्विटर हैंडल common man (@musla_md) ने इस ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए MH नंबर प्लेट वाली पुलिस कार की तस्वीर पोस्ट की, जो खुद नो पार्किंग जोन में खड़ी दिखाई दे रही है। इस ट्वीट में लिखा है, "प्रॉब्लम? प्रॉब्लम ये थी कि पुलिस की कार नो पार्किंग एरिया में खड़ी थी। यह सोचने की भूल न करें कि 'मुंबई पुलिस' ट्रैफिक नियम तोड़ सकती है।"
 

कुछ यूजर्स ने इस ट्वीट में पुलिस की कार की नंबर प्लेट की ओर भी ध्यान खींचने की कोशिश की, जो क्षतिग्रस्त है और इसके आखिर के नंबर दिखाई नहीं दे रहे हैं।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Shehzada, kartik aryan, Lamborghini Urus
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  4. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  5. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  6. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  7. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  8. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  9. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  10. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »