• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • संजय लीला भंसाली की 'हीरामंडी' का शानदार टीज़र आया सामने, इस OTT पर होगी रिलीज!

संजय लीला भंसाली की 'हीरामंडी' का शानदार टीज़र आया सामने, इस OTT पर होगी रिलीज!

संजयलीला भंसाली को बॉलीवुड मेगा फिल्म मेकर के रूप में जाना जाता है।

संजय लीला भंसाली की 'हीरामंडी' का शानदार टीज़र आया सामने, इस OTT पर होगी रिलीज!

Photo Credit: Twitter/ teaser shared by Netflix

कहा गया है कि सीरीज में 1947 से पहले की हीरामंडी की कहानी को फिर से जीवंत किया जा रहा है।

ख़ास बातें
  • हीरामंडी Netflix पर रिलीज होने वाली है
  • हीरामंडी एक महिला प्रधान प्रोजेक्ट है
  • सीरीज में 1947 से पहले की हीरामंडी की कहानी को दिखाया जाएगा
विज्ञापन
संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई दर्शकों के दिलों पर छाप छोड़ने में कामयाब रही। फिल्म हिट साबित हुई और आलिया भट्ट को भी लोगों ने गंगू बाई कोठे वाली के किरदार को बखूबी निभाने के लिए खूब सराहा। अब बॉलीवुड के इस मशहूर डायरेक्टर के एक और प्रोजेक्ट से पर्दा उठ गया है। संजय लीला भंसाली अब अपनी अगली फिल्म हीरामंडी (Heeramandi) लेकर आ रहे हैं। यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं, बल्कि ओटीटी पर रिलीज की जाएगी। फिल्म तवायफों की जिंदगी पर ही आधारित है लेकिन निर्देशक अबकी बार समय को भारत की आजादी के पहले ले गए हैं। चलिए आपको बताते हैं कि इस प्रोजेक्ट के बारे में और क्या जानकारी सामने आई है। 

संजय लीला भंसाली को बॉलीवुड मेगा फिल्म मेकर के रूप में जाना जाता है। इनकी फिल्में इतनी भव्य होती हैं कि दर्शकों को अपनी ही दुनिया में खींच लेती हैं। महिला प्रधान फिल्में बनाने में भंसाली को महारत हासिल है। अब हीरामंडी के साथ वह फिर से एक महिला प्रधान प्रोजेक्ट लेकर आए हैं। फिल्म के जरिए वह फिर से तवायफों की जिंदगी पर रोशनी डालने जा रहे हैं। हीरामंडी को ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा और इसका पोस्टर भी सामने आ गया है। 

हीरामंडी Netflix पर रिलीज होने वाली है, जिसमें बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेसेज की भीड़ लगी है। इस सीरीज में अदिती राव हैदरी, शर्मिन सहगल और संजीदा शेख, सोनाक्षी सिन्हा, मनीषा कोरराला, ऋचा चड्ढा जैसी एक्ट्रेसेज का अभिनय देखने को मिलेगा। इसके बारे में कहा गया है कि सीरीज में 1947 से पहले की हीरामंडी की कहानी को फिर से जीवंत किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि सीरीज में तीन पीढ़ियों तक की कहानी को पिरोया गया है। हालांकि अभी तक मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट को लेकर कोई संकेत नहीं दिया है। 

हीरामंडी के फर्स्ट लुक को देखकर आप भी अंदाजा लगा सकते हैं कि फिल्म कितनी भव्य होने वाली है और गहरे अभिनय का तरोताजा कर देने वाला डोज इसमें दर्शकों को मिलने की संभावना है। पोस्टर में देखा जा सकता है कि मनीषा कोईराला, सोनाक्षी सिन्हा के साथ सभी एक्ट्रेसेज पीली साड़ियों में गहनों से लदी हुई सजी खड़ी हैं। फिल्म का पोस्टर काफी शानदार है। इसे अब तक 8.41 लाख लोगों ने देखा है और काफी पसंद भी किया जा रहा है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Netflix
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo A6s 5G मिल रहा MRP से 9000 रुपये सस्ता! सबसे बड़ा डिस्काउंट ऑफर
  2. भारत में Model Y का नया वर्जन लॉन्च कर सकती है Tesla
  3. पाकिस्तान ने हटाया क्रिप्टोकरेंसीज से बैन, नए कानून से क्रिप्टो सेगमेंट को मिला कानूनी दर्जा
  4. भारत में स्मार्टफोन्स की शिपमेंट्स में बड़ी गिरावट, Vivo का मार्केट में पहला रैंक
  5. AI से काम आसान, लेकिन दिमाग को लग रही “शॉर्टकट” की आदत! स्टडी में बड़ा खुलासा
  6. Simple Ultra इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 400 किलोमीटर की रेंज का दावा 
  7. Android यूजर्स को बुरी लग सकती है ये रिपोर्ट, वफादारी में आगे निकले iPhone यूजर्स!
  8. boAt CineHead E1 लॉन्च: 150-इंच तक स्क्रीन साइज और Android सपोर्ट, कीमत Rs 8 हजार से कम
  9. Oppo Find X9s Pro में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट, जल्द होगा लॉन्च
  10. Sony लाएगा पावरफुल पोर्टेबल PS6? नए लीक में हुए बड़े खुलासे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »