Vivo Y600 Pro को कंपनी ने टीज कर दिया है।
Photo Credit: Gizmochina
Vivo Y600 Pro को कंपनी ने टीज कर दिया है।
Vivo Y600 Pro को कंपनी ने टीज कर दिया है। फोन जल्द ही मार्केट में दस्तक देने वाला है। इस फोन में कंपनी ने लॉन्च से पहले महत्वपूर्ण खुलासे किए हैं। फोन का हाइलाइट फीचर इसकी बैटरी होगी जो कि 10 हजार mAh कैपिसिटी के साथ आने वाली है। किसी Vivo फोन में यह अबतक की सबसे बड़ी बैटरी होने का दावा किया जा रहा है। इतना ही नहीं, फोन में धांसू फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी बताया गया है। आइए जानते हैं लॉन्च से पहले इस फोन के बारे में सभी खास बातें।
Vivo Y600 Pro जल्द ही स्मार्टफोन मार्केट में एंट्री लेने वाला है। फोन का डिजाइन कंपनी ने टीजर में रिवील कर दिया है। फोन को पर्पल कलर में टीज किया (via) गया है। इसमें फोन का रियर बैक पैनल साफ नजर आ रहा है। रियर साइड में कंपनी ने सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल दिया है। इसे गोल्डन एक्सेंट से सजाया गया है। हालिया रिपोर्ट्स की मानें तो फोन के रियर में डुअल कैमरा सेटअप होगा। इसका मेन लेंस 50 मेगापिक्सल का हो सकता है। जैसा कि पहले बताया गया है, फोन में 10,000mAh की विशाल बैटरी होगी जिसके साथ 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट आ सकता है।
Vivo Y600 Pro में पुराने मॉडल जैसे ही स्पेसिफिकेशंस देने को मिल सकते हैं। फोन में 6.67 इंच का OLED डिस्प्ले हो सकता है। इसमें 1.5K रिजॉल्यूशन मिल सकता है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट कंपनी दे सकती है। फोन स्लिम बिल्ड में आ सकता है। पुराने मॉडल में कंपनी ने Dimensity 7400 चिपसेट का इस्तेमाल किया था। यह प्रोसेसर अबकी बार अपग्रेड हो सकता है।
फोन के लॉन्च को लेकर कयास है कि यह मई में लॉन्च हो सकता है। हालिया रिपोर्ट्स में फोन की प्राइसिंग को लेकर भी लीक सामने आए हैं। Vivo Y600 Pro को कंपनी चीन में लॉन्च करने वाली है। इसकी कीमत 1799 युआन (24,000 रुपये के लगभग) हो सकती है। कंपनी ने अधिकारिक रूप से प्राइसिंग को लेकर अभी तक कोई संकेत नहीं दिए हैं। फोन की लॉन्च डेट को लेकर जल्द ही कंपनी कोई घोषणा कर सकती है। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,805
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?