Oppo A6s 5G मिल रहा MRP से 9000 रुपये सस्ता! सबसे बड़ा डिस्काउंट ऑफर

फोन में AI GameBoost और AI LinkBoost 3.0 जैसे फीचर्स हैं।

Oppo A6s 5G मिल रहा MRP से 9000 रुपये सस्ता! सबसे बड़ा डिस्काउंट ऑफर

Photo Credit: Amazon

Oppo A6s 5G फोन को कंपनी ने हाल ही में लॉन्च किया था।

ख़ास बातें
  • Amazon ने फोन को 25% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया है
  • MRP से सीधा 7000 रुपये का डिस्काउंट
  • फोन को कुल मिलाकर 9000 रुपये से ज्यादा तक सस्ते में खरीदने का मौका
विज्ञापन

Oppo A6s 5G फोन को कंपनी ने हाल ही में लॉन्च किया था। फोन को अब धांसू डिस्काउंट के साथ खरीदने का मौका आया है। Oppo A6s 5G को MRP से काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है। फोन पर डिस्काउंट के साथ कैशबैक ऑफर भी है। फोन का 4GB रैम, 128GB स्टोरेज वेरिएंट अब एमआरपी से काफी सस्ते में लिस्ट किया गया है। आइए विस्तार से Oppo A6s 5G बेस्ट डील के बारे में जानते हैं। 

Oppo A6s 5G Sale Price Discount Offer

Oppo A6s 5G को डिस्काउंटेड प्राइस में लिस्ट किया गया है। फोन का 4GB रैम, 128GB स्टोरेज वेरिएंट 27,999 रुपये में लिस्ट होता है। लेकिन Amazon ने फोन को 25% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया है जिसके बाद इसकी प्रभावी कीमत 20,999 रुपये रह जाती है। यानी MRP से सीधा 7000 रुपये का डिस्काउंट यहां पर दिया जा रहा है। 

Oppo A6s 5G Sale Bank Offer

Oppo A6s 5G पर बैंक ऑफर भी दिया गया है। अगर आप फोन को चुनिंदा बैंकों के क्रेडिट कार्ड से खरीदते हैं 2100 रुपये तक बचा सकते हैं। यानी फोन को कुल मिलाकर 9000 रुपये से ज्यादा तक सस्ते में खरीदा जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए आप ऑफर पेज पर विजिट कर सकते हैं। 

Oppo A6s 5G Specifications

Oppo A6s 5G में 6.75 इंच का HD+ (1570 × 720 Pixels) डिस्प्ले मिलता है, पैनल LCD है जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 256 PPI पिक्सल डेंसिटी और 1125 nits की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। कैमरा की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी लेंस दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है, जिसमें नेचुरल ब्यूटी मोड का सपोर्ट दिया गया है।

Oppo A6s 5G में 6500mAh बैटरी दी गई है। कंपनी का कहना है कि यह फोन 22.4 घंटे तक वीडियो प्लेबैक और लंबे स्टैंडबाय टाइम का सपोर्ट देता है। इसके साथ 45W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग दी गई है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर है, जिसके साथ LPDDR4X RAM और UFS 2.2 स्टोरेज टाइप को जोड़ा गया है।

फोन में AI GameBoost और AI LinkBoost 3.0 जैसे फीचर्स हैं, जो गेमिंग और नेटवर्क परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने के लिए डिजाइन्ड हैं। इसके अलावा, फोन में ColorOS 15 के साथ Luminous Rendering Engine और Trinity Engine जैसे फीचर्स शामिल हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  2. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  3. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  4. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  5. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  6. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  7. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  8. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  9. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  10. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »