PVR INOX ने ऑफर किया मंथली सब्सक्रिप्शन पास, 699 रुपये में देखें 10 मूवीज

PVR INOX Passport से एक महीने में 10 मूवीज केवल 699 रुपये में देखी जा सकेंगी। यह ऑफर सोमवार से गुरुवार तक लागू होगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 14 अक्टूबर 2023 20:23 IST
ख़ास बातें
  • इसमें IMAX, Gold और LUXE जैसे प्रीमियम थिएटर शामिल नहीं होंगे
  • हाल ही में PVR INOX ने फूड और बेवरेजेज के प्राइसेज को घटाया था
  • इस ऑफर से थिएटर में फिल्में देखने वाले दर्शकों की संख्या बढ़ सकती है

यह ऑफर सोमवार से गुरुवार तक लागू होगा

बड़ी मल्टीप्लेक्स चेन में शामिल PVR INOX ने थिएटर में मूवीज देखना पसंद करने वालों के लिए मंथली सब्सक्रिप्शन पास की पेशकश किया है। 'PVR INOX Passport' से एक महीने में 10 मूवीज केवल 699 रुपये में देखी जा सकेंगी। यह ऑफर सोमवार से गुरुवार तक लागू होगा। 

हालांकि, इसमें IMAX, Gold, LUXE और Director's Cut जैसे प्रीमियम थिएटर शामिल नहीं होंगे। PVR INOX के को-CEO, Gautam Dutta ने बताया कि कंपनी कस्टमर्स की मूवी देखने की आदतों के बारे में अधिक जानने के लिए उनके साथ जुड़ रही है। उन्होंने कहा, "लोगों का मानना है कि Pathaan, Jawan, Salaar और Leo कुछ बड़ी सिनेमा फिल्में हैं। इसके अलावा कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जो वे देखना चाहते हैं लेकिन उनके लिए कुछ इंतजार कर सके हैं... हमने यह देखा और पूछा, आप प्रत्येक सप्ताह सिनेमा में क्यों नहीं आते? लोगों ने बताया कि यह उनके लिए महंगा होता है।" दत्ता ने बताया कि फिल्म इंडस्ट्री के लिए इस तरह का ट्रेंड अच्छा नहीं है, विशेषतौर पर मिड-लेवल और कम बजट की फिल्मों के लिए। 
Advertisement

उन्होंने बताया, "कुछ फिल्में बड़ी बन रही हैं। कम बजट की फिल्में बाहर हो रही हैं। इस वजह से हमें ऐसे प्रोडक्ट की जरूरत थी जो लोगों को सिनेमा में वापस लाए। इससे कम बजट की फिल्मों को फायदा होगा क्योंकि प्रत्येक सप्ताह 13 से 16 फिल्में रिलीज होती हैं।" हाल ही में PVR INOX ने फूड और बेवरेजेज के प्राइसेज को 40 प्रतिशत तक घटाया था। इसके अलावा सोमवार से गुरुवार तक 99 रुपये से शुरू होने वाले फूड कॉम्बो पेश किए थे। 

इस वर्ष की शुरुआत में PVR ने देश में किसी एयरपोर्ट कॉम्प्लेक्स में पहला मल्टीप्लेक्स शुरू किया था। इसे चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के एयरपोर्ट कॉम्प्लेक्स के अंदर शुरू गया हथा। इसमें पांच स्क्रीन हैं और इसकी कुल कैपेसिटी 1,150 से अधिक लोगों की है। इस मल्टीप्लेक्स में 2K RGB+ लेजर प्रोजेक्टर्स,  Real D 3D स्टीरियोस्कोपिक प्रोजेक्शन और Dolby Atmos ऑडियो सहित मॉडर्न इक्विपमेंट और टेक्नोलॉजी है। चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आने या जाने वाले पैसेंजर्स को विशेषतौर पर इस मल्टीप्लेक्स से फायदा होगा। इनमें विशेषतौर पर ऐसे पैसेंजर्स शामिल होंगे जो दो फ्लाइट्स के बीच लंबे अंतराल में मनोरंजन का जरिया चाहते हैं।  
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.