• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • PS 1 : 200 करोड़ के बजट में बनी 'पोन्नियिन सेलवन 1' का टिकट होगा 100 रुपये! दर्शकों के लिए बड़े ऑफर की तैयारी में निर्देशक मणिरत्नम

PS 1 : 200 करोड़ के बजट में बनी 'पोन्नियिन सेलवन -1' का टिकट होगा 100 रुपये! दर्शकों के लिए बड़े ऑफर की तैयारी में निर्देशक मणिरत्नम

PS 1 : बताया जाता है कि मणिरत्नम ने मल्टीप्लेक्स सीरीज को आंशिक रूप से आश्वस्त किया है। पोन्नियिन सेलवन के लिए सिंगल-प्राइस पॉलिसी काम करेगी या नहीं, इस पर बातचीत अभी जारी है

PS 1 : 200 करोड़ के बजट में बनी 'पोन्नियिन सेलवन -1' का टिकट होगा 100 रुपये! दर्शकों के लिए बड़े ऑफर की तैयारी में निर्देशक मणिरत्नम

PS 1 : निर्देशक मणिरत्नम का कहना है कि वह पोन्नियिन सेलवन-1 को ज्‍यादा से ज्‍यादा दर्शकों तक पहुंचाना चाहते हैं।

ख़ास बातें
  • यह फ‍िल्‍म हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु और मलयालम में रिलीज होगी
  • फिल्म तमिल उपन्‍यास पर बेस्‍ड है, जिसकी कहानी चोल साम्राज्य की है
  • उपन्‍यास को कल्कि कृष्णमूर्ति ने लिखा था
विज्ञापन
राष्‍ट्रीय सिनेमा दिवस पर 75 रुपये की टिकट को लेकर लोगों में जो उत्‍साह देखने को मिला, उसने फ‍िल्‍म निर्माताओं में जोश भर दिया है। ब्रह्मास्‍त्र (brahmastra) और चुप (Chup) जैसी फ‍िल्‍मों को इसका काफी फायदा मिला। टिकटों के दाम कम करके सिनेमाघरों में भीड़ खींचने की तैयारी एक बार फ‍िर से शुरू हो गई है। जाने-माने निर्देशक मणिरत्नम की नई फ‍िल्‍म पोन्नियिन सेलवन -1 (Ponniyin Selvan-1) की टिकट की कीमत पूरे भारत में 100 रुपये रखे जाने की बात सामने आ रही है। यह फ‍िल्‍म हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु और मलयालम में भी रिलीज की जाएगी। बताया जाता है कि इस सप्ताह की शुरुआत में मणिरत्नम ने मल्टीप्लेक्स एसोसिएशनों के साथ मुलाकात की, जिसके लिए वह चेन्नई से मुंबई पहुंचे थे।

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, एक जानकार सोर्स ने बताया है कि मणिरत्नम ने मल्टीप्लेक्स सीरीज को आंशिक रूप से आश्वस्त किया है। पोन्नियिन सेलवन के लिए सिंगल-प्राइस पॉलिसी काम करेगी या नहीं, इस पर बातचीत अभी जारी है, लेकिन संकेत उत्साहजनक हैं। अगर एक 200 करोड़ रुपये के बजट वाली फिल्म को दर्शकों को 100 रुपये प्रति टिकट पर ऑफर किया जाता है, तो सिनेमाघरों का भविष्य इतना अंधकारमय नहीं दिखाई देता। 

रिपोर्ट कहती है कि निर्देशक मणिरत्नम का कहना है कि वह पोन्नियिन सेलवन-1 को ज्‍यादा से ज्‍यादा दर्शकों तक पहुंचाना चाहते हैं। उनका कहना है कि फ‍िल्‍म आज के दर्शकों के लिए बहुत प्रासंगिक होगी। जब उन्‍होंने पहली बार इसकी कहानी को पढ़ा, तो यह उन्‍हें एक बड़े पर्दे की फ‍िल्‍म की तरह लगी थी। 

बड़े बजट की यह फ‍िल्‍म भी अलग-अलग पार्ट में बनकर तैयार होगी। फ‍िल्‍म में ऐश्वर्या राय बच्चन, जयम रवि, कार्थी, तृषा, ऐश्वर्या लक्ष्मी, शोभिता धूलिपाला, प्रभु, आर. सरथकुमार, विक्रम प्रभु, जयराम, प्रकाश राज, रहमान और आर. पार्थिबन मुख्‍य भूमिकाओं में हैं। 

पोन्नियिन सेलवन-1 जिसे शॉर्ट में 'PS 1' भी कहा जाता है, एक ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म है। फिल्म तमिल उपन्‍यास पर आधारित है, जिसकी कहानी चोल साम्राज्य के आसपास की है। उपन्‍यास को कल्कि कृष्णमूर्ति ने लिखा था। फ‍िल्‍म के टिकट 100 रुपये में मिलना जाहिर तौर पर दर्शकों को खुश करेगा। हालांकि यह रिलीज के साथ ही पता चलेगा कि मणिरत्‍नम और मल्‍टीप्‍लेक्‍स सीरीज के बीच क्‍या बात फाइनल हुई है और क्‍या वाकई फ‍िल्‍म के टिकट 100 रुपये में बेचे जाएंगे। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  2. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  3. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  4. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  5. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  6. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  7. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  8. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  9. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  10. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »