Oppenheimer की भारत में धूम! 100 करोड़ का आंकड़ा पार, बनाया ये नया रिकॉर्ड

ग्लोबल स्टेज पर बाजी पलट गई है, क्योंकि क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ने 412.4 मिलियन डॉलर (लगभग 3,406 करोड़ रुपये) की कमाई की है, जबकि Barbie 800 मिलियन डॉलर (लगभग 6,606 करोड़ रुपये) का आंकड़ा पार करने वाली है।

Oppenheimer की भारत में धूम! 100 करोड़ का आंकड़ा पार, बनाया ये नया रिकॉर्ड

Oppenheimer फ‍िल्‍म ‘जे. रॉबर्ट ओपेनहाइमर' की बायोपिक है

ख़ास बातें
  • भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली IMAX फिल्म बन गई है Oppenheimer
  • ग्लोबल मार्केट में 412.4 मिलियन डॉलर (लगभग 3,406 करोड़) कमा लिए हैं
  • हालांकि, Barbie ग्लोबल मार्केट में 800 मिलियन डॉलर के मार्क के बेहद करीब
विज्ञापन
ओपेनहाइमर (Oppenheimer) ने आखिरकार भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और भारत में हॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली IMAX फिल्म बन गई है। सिनेमाघरों में लगभग दो हफ्ते पूरे करने के बाद, फिल्म ने टिकटों की बिक्री के मामले में Barbie को बड़े पैमाने पर पीछे छोड़ दिया है। 'बार्बी' ने अभी तक कथित तौर पर 32.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। हालांकि, ग्लोबल स्टेज पर बाजी पलट गई है, क्योंकि क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ने 412.4 मिलियन डॉलर (लगभग 3,406 करोड़ रुपये) की कमाई की है, जबकि Barbie 800 मिलियन डॉलर (लगभग 6,606 करोड़ रुपये) का आंकड़ा पार करने वाली है। यह वर्तमान में साल की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है और 'Guardians of the Galaxy Vol. 3' के ठीक पीछे खड़ी है।

इस बीच, Oppenheimer 11वें स्थान पर है, जिसने अमेरिका और कनाडा में 181.4 मिलियन डॉलर (लगभग 1,498 करोड़ रुपये) की कमाई की है और अन्य जगहों से 231 मिलियन डॉलर (लगभग 1,908 करोड़ रुपये) जमा किए हैं। विशेष रूप से भारत में, फिल्म ने असाधारण रूप से अच्छी शुरुआत की। तीन दिनों के शुरुआती वीकेंड के दौरान Bookmyshow पर इसके 1.7 मिलियन टिकट बिके थे।

यह भी ध्यान देने वाली बात है कि भारत में, ओपेनहाइमर को अंग्रेजी और हिंदी दोनों में रिलीज किया गया है, जिससे बड़े पैमाने पर दर्शकों ने सिनेमाघरों का रुख किया, जबकि Barbie केवल अग्रेजी भाषा में रिलीज हुई है। बेशक, दोनों फिल्मों की सफलता में सबसे बड़ा योगदान इंटरनेट मीम्स का रहा है। इन आंकड़ों के साथ Oppenheimer को नोलन की छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है, जिसने Batman Begins को पछाड़ दिया है।

Oppenheimer फ‍िल्‍म ‘जे. रॉबर्ट ओपेनहाइमर' की बायोपिक है। निर्देशक क्रिस्‍टोफर नोलन ने फ‍िल्‍म में सिर्फ ओपेनहाइमर का काम नहीं दिखाया, यह भी बताया है कि अमेरिका के लिए पहला परमाणु बम बनाने वाला मशहूर फ‍िजिसिस्‍ट अपने ही आविष्‍कार की वजह से खुद की नजरों में गिर गया। जिस बम ने जापान में हजारों जिंदगियां तबाह कीं, उसे बनाने वाले ओपेनहाइमर खुद से नफरत करने लगे थे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »