गदर-2 की आंधी में दिखा OMG-2 का दम! दूसरे दिन इतने करोड़ से टक्कर!

'गदर 2' बॉलीवुड के लिए बड़ी राहत साबित हो सकती है, क्योंकि बॉलीवुड में लम्बे समय से हिट फिल्मों का जबरदस्त सूखा चल रहा है

गदर-2 की आंधी में दिखा OMG-2 का दम! दूसरे दिन इतने करोड़ से टक्कर!

सनी देओल, अमीषा पटेल स्टारर गदर-2 को धमाकेदार ओपनिंग मिली।

ख़ास बातें
  • गदर-2 इसके पहले भाग के 22 साल बाद सिनमाघरों में रिलीज हुई है
  • 'ओह माय गॉड-2' फिल्म थियेटर में पहले भाग के रिलीज के 11 साल बाद आई है
  • दोनों ही फिल्में सुपरहिट फिल्मों का सीक्वल हैं।
विज्ञापन
बॉलीवुड के लिए बीता शुक्रवार किसी धमाके से कम नहीं रहा। बॉक्स ऑफिस पर 2 फिल्में रिलीज हुईं जिनका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। एक तरफ है सनी देओल, अमीषा पटेल स्टारर गदर-2, तो दूसरी तरफ है अक्षय कुमार की OMG-2 मूवी। दोनों ही फिल्में सुपरहिट फिल्मों का सीक्वल हैं। गदर-2 इसके पहले भाग के 22 साल बाद सिनमाघरों में रिलीज हुई है, जबकि 'ओह माय गॉड-2' फिल्म थियेटर में पहले भाग के रिलीज के 11 साल बाद आई है। ऐसे में आप भी जानने के लिए रोमांचित होंगे कि किस फिल्म को अच्छी ओपनिंग मिली, और कौन सी फिल्म किस पर भारी पड़ी। क्या अक्षय कुमार सनी देओल को टक्कर दे पाए, या फिर गदर-2 का गदर सिर्फ हवाओं में ही था। आपको विस्तार से बताते हैं दोनों फिल्मों की परफॉर्मेंस। 

सनी देओल, अमीषा पटेल स्टारर गदर-2 को धमाकेदार ओपनिंग मिली। फिल्म ने पहले ही दिन 40 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया। वहीं, अक्षय कुमार की सुपरहिट फिल्म OMG, जो कि 2012 की हिट फिल्म थी, का दूसरा पार्ट OMG-2 भी शुक्रवार को सिनेमाघरों में आया। फिल्म को अच्छा रेस्पॉन्स मिला और इसने पहले ही दिन 10 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया। गदर-2 की आंधी के बीच अच्छा ओपनिंग कलेक्शन ले जाना, अक्षय कुमार के स्टारडम को बताता है, साथ ही फिल्म के कंटेंट में दम को भी दिखाता है। 

'गदर 2' बॉलीवुड के लिए बड़ी राहत साबित हो सकती है, क्योंकि बॉलीवुड में लम्बे समय से हिट फिल्मों का जबरदस्त सूखा चल रहा है, जिस पर गदर-2 की तूफानी बारिश ही काम कर सकती है। फिल्म में सनी देओल का किरदार तारा सिंह आज भी दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। वहीं, तारा और सकीना प्रेम कहानी को आगे बढ़ते देखना भी दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है। यहां पर यह कहना भी गलत नहीं होगा कि बहुत जल्द फिल्म 100 करोड़ को पार कर लेगी। दूसरे दिन के लिए अनुमान लगाया गया है कि फिल्म 40 करोड़ से ज्यादा का ही करोबार करेगी। 

वहीं, OMG-2 भी दूसरे दिन अच्छा कारोबार कर सकती है। यह ओपनिंड डे से ज्यादा हो सकता है। Sacnilk के अनुसार, ओह माय गॉड- 2 का दूसरे दिन का कलेक्शन 15 करोड़ रुपये के पार जा सकता है। ऐसे में फिल्म दो दिन में 25 करोड़ के आंकड़े को पार सकती है। चूंकि आज शनिवार है, और कल रविवार भी है, तो ऐसे में दोनों ही फिल्मों के कलेक्शन में बड़ा उछाल आने की उम्मीद ट्रेड पंडित कर रहे हैं। 'गदर 2' 3500 स्क्रीन्स पर उतारी गई है जबकि 'OMG 2' करीब 1500 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई है। ऐसे में देखना होगा कि अक्षय कुमार सनी देओल कितने दिन तक टक्कर दे पाते हैं, या फिर OMG-2 सनी देओल की गदर-2 की आंधी में उड़ जाएगी, ये देखने वाली बात होगी। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  2. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  3. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  4. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  5. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
  6. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  7. Motorola Moto One लॉन्च होगा 12GB रैम, OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 चिप के साथ!
  8. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  9. Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
  10. Moto buds 2 Ultra लॉन्च: AI लाइव ट्रांसलेट, Bose साउंड के साथ 37 घंटे तक चलने वाली बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »