Gadar 2 Collection Day 1 Prediction : गदर-2 रिलीज हुई, पहले दिन इतनी कमाई का अनुमान

Gadar 2 Collection Day 1 Prediction : सोशल मीडिया में शुक्रवार सुबह से ही गदर-2 की चर्चा हो रही है। फ‍िल्‍म देखकर आए कई यूजर्स ने इसे शानदार फ‍िल्‍म बताया है

Gadar 2 Collection Day 1 Prediction : गदर-2 रिलीज हुई, पहले दिन इतनी कमाई का अनुमान

गदर-2 बॉक्‍स ऑफ‍िस पर जो कमाई करने वाली है, उससे यह भी अनुमान लगाया जा सकता है कि फ‍िल्‍म जल्‍द ही 100 करोड़ रुपये के क्‍लब में शामिल हो सकती है।

ख़ास बातें
  • 40 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है फ‍िल्‍म पहले दिन
  • सोशल मीडिया में शुक्रवार सुबह से ही गदर-2 की चर्चा है
  • गदर-2 ने एडवांस बुकिंग से भी दम दिखाया था
विज्ञापन
Gadar 2 Collection Day 1 Prediction : सनी देओल और अमीषा पटेल स्‍टारर फ‍िल्‍म गदर-2 (Gadar 2) आज रिलीज हो गई है। फैंस कई दिनों से फ‍िल्‍म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे थे। फ‍िल्‍म रिलीज होते ही सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ टूट पड़ी है। आंकड़े बता रहे हैं कि फ‍िल्‍म पहले ही दिन रिकॉर्डतोड़ कमाई कर सकती है। शनिवार और रविवार को भी बंपर कलेक्‍शन का अनुमान है। 

इंडस्‍ट्री ट्रैकर Sacnilk ने अनुमान लगाया है कि गदर-2 पहले दिन भारत में 40 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है। सोशल मीडिया में शुक्रवार सुबह से ही गदर-2 की चर्चा हो रही है। फ‍िल्‍म देखकर आए कई यूजर्स ने इसे शानदार फ‍िल्‍म बताया है, तो कई यूजर्स ने कमियां भी गिनाई हैं। 

जानेमाने फ‍िल्‍म ट्रेड एनालिस्‍ट तरण आदर्श ने गदर-2 को साढ़े 4 स्‍टार दिए हैं। यह बताना इसलिए जरूरी है क्‍योंकि शुक्रवार सुबह से ही सोशल मीडिया पर तरण आदर्श के नाम वाली एक नकली ट्विटर प्रोफाइल के जरिए फ‍िल्‍म को क्रिटिसाइज किया जा रहा था। गदर-2 को डेढ़ स्‍टार दिया गया था, जबकि तरण ने तब तक फ‍िल्‍म नहीं देखी थी।   

गदर-2 बॉक्‍स ऑफ‍िस पर जो कमाई करने वाली है, उससे यह भी अनुमान लगाया जा सकता है कि फ‍िल्‍म जल्‍द ही 100 करोड़ रुपये के क्‍लब में शामिल हो सकती है। यह वीकेंड लंबा चलने वाला है, क्‍योंकि मंगलवार को 15 अगस्‍त पर सार्वजनिक अवकाश है। ऐसे में भारत-पा‍किस्‍तान को ध्‍यान में रखकर बनाई गई कहानी जाहिर तौर पर दर्शकों को सिनेमाघरों का रुख करने को मजबूर करेगी।  

गदर-2 ने एडवांस बुकिंग से भी दम दिखाया था। रिपोर्ट्स कहती हैं कि यह फ‍िल्‍म पठान और ब्रह्मास्‍त्र के बाद तीसरी सबसे बड़ी एडवांस बुकिंग करने वाली फ‍िल्‍म बन रही है। रिलीज होने से दो दिन पहले ही गदर-2 ने पहले दिन के लिए 1 लाख 54 हजार 179 टिकट्स बेच दिए थे। एनसीआर, मुंबई और जयपुर रीजन्‍स में सबसे ज्‍यादा एडवांस टिकटों की बुकिंग कराई जा रही है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  2. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  3. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  4. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  5. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  6. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
  8. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  9. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  10. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »