• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Alone OTT Release: 2.5 करोड़ में बनी मलयालम फिल्म Alone ने कमाए केवल 67 लाख! अब इस OTT पर 3 मार्च को होगी रिलीज!

Alone OTT Release: 2.5 करोड़ में बनी मलयालम फिल्म Alone ने कमाए केवल 67 लाख! अब इस OTT पर 3 मार्च को होगी रिलीज!

फिल्म Alone को राजेश जयारमन ने लिखा है।

Alone OTT Release: 2.5 करोड़ में बनी मलयालम फिल्म Alone ने कमाए केवल 67 लाख! अब इस OTT पर 3 मार्च को होगी रिलीज!

Photo Credit: Twitter/ForumKeralam

फिल्म Alone को राजेश जयारमन ने लिखा है।

ख़ास बातें
  • फिल्म अब ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है।
  • 3 मार्च से आप इसे डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
  • मोहनलाल ने फिल्म में कालीदासन का किरदार निभाया है।
विज्ञापन
मलयालम फिल्म अलोन (Alone) को सिनेमाघरों में 26 जनवरी को रिलीज किया गया था। अब यह फिल्म OTT पर रिलीज होने जा रही है। क्रिटिक्स की ओर से इस फिल्म को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था। रोचक बात ये है कि फिल्म 2.5 करोड़ के बजट में बनी है। लेकिन उससे भी हैरानी की बात ये है कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 67 लाख का कारोबार किया। अब फिल्म के रिलीज के एक महीने के बाद मेकर्स ने इसे ओटीटी पर स्ट्रीम करने का फैसला किया है। 
साउथ सिनेमा की मलयालम फिल्म Alone को Disney+ Hotstar पर स्ट्रीम किया जाना है। जिसकी रिलीज डेट भी मेकर्स की ओर से कंफर्म कर दी गई है। फिल्म को 3 मार्च को ओटीटी पर रिलीज किया जा रहा है। हालांकि सिनेमाघरों में रिलीज से पहले इसे सीधे ओटीटी पर लाने की बात कही जा रही थी। प्राइसबाबा की रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म ने केरल के बॉक्स ऑफिस पर केवल 67 लाख का कारोबार किया। फिल्म वैसे भी अपने आप में बहुत ही रोचक तथ्य लेकर चलती है क्योंकि इसमें एक ही एक्टर आपको दिखाई देगा जिनका नाम मोहनलाल है। मोहनलाल ने फिल्म में कालीदासन का किरदार निभाया है। 

फिल्म Alone को राजेश जयारमन ने लिखा है। जबकि इसके प्रड्यूसर एंटनी पेरूम्बावूर हैं। मूवी को शाजी कैलास ने निर्देशित किया है। अलोन को आशीर्वाद सिनेमा के बैनर तले बनाया गया है। फिल्म की सिनेमेटोग्राफी अभिनंदन रामानुजम और प्रमोद के पिल्लई ने की है। संगीत 4म्यूजिक्स ने दिया है। यहां पर हैरान करने वाली बात ये भी है कि जहां पिछले दिनों आई साउथ फिल्में भारत के साथ-साथ दुनियाभर में धमाल मचा गईं, वहीं अलोन केवल 67 लाख पर ही सिमट गई। 

पिछले साल कांतारा, KGF-2, RRR जैसी कुछ फिल्में इस कदर हिट हुईं कि बॉलीवुड के भी पसीने छूट गए। ऐसे में अलोन का सुपर फ्लॉप हो जाना काफी अटपटा लगता है। खैर, फिल्म अब ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। 3 मार्च से आप इसे डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं। जिसके लिए सब्सक्रिप्शन चार्ज भी आपको देना होता है। फिल्मी दुनिया की ताजा खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: alone movie, alone ott release, alone ott release date
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor X80i में मिल सकती है 6,800mAh की बैटरी, TENAA पर हुई लिस्टिंग
  2. Poco C85x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  3. कौन सा ऐप खा रहा है फोन की बैटरी? जल्द खुद बताएगा Google
  4. Poco X8 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. Google Pixel 10a की भारत में शुरू हुई बिक्री, 5,100mAh की बैटरी, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. itel ने भारत में लॉन्च किया Zeno 100 स्मार्टफोन, Rs 7 हजार में 5000mAh बैटरी और 90Hz डिस्प्ले
  7. Realme C83 5G भारत में लॉन्च: बजट में 7000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  8. Samsung ने बढ़ाए कई स्मार्टफोन के दाम, 3,000 रुपये तक महंगे हुए ये मॉडल्स!
  9. Motorola Edge 70 Fusion भारत में लॉन्च: इसमें हैं 7,000mAh बैटरी और गेमर्स के लिए 120 fps गेमिंग जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Rs 2 हजार सस्ता मिल रहा है Nothing Phone 3a, इसके बैक पैनल की टिमटिमाती लाइटें हैं खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »