• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Shehzada Box Office Collection Day 7: 'शहजादा' का 1 हफ्ता पूरा, 7वें दिन 1.4 करोड़ के साथ अब तक कमाए कुल इतने करोड़

Shehzada Box Office Collection Day 7: 'शहजादा' का 1 हफ्ता पूरा, 7वें दिन 1.4 करोड़ के साथ अब तक कमाए कुल इतने करोड़

शहजादा ने अब तक कुल 27.23 करोड़ रुपये का करोबार किया है।

Shehzada Box Office Collection Day 7: 'शहजादा' का 1 हफ्ता पूरा, 7वें दिन 1.4 करोड़ के साथ अब तक कमाए कुल इतने करोड़

कार्तिक आर्यन की फिल्म शहजादा 17 फरवरी को रिलीज की गई थी।

ख़ास बातें
  • फिल्म Shehzada को रिलीज हुए 7 दिन पूरे हो चुके हैं।
  • पहले दिन इसने 6 करोड़ का कारोबार किया था।
  • 7वें दिन इसने महज 1.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
विज्ञापन
Shehzada Box Office Collection Day 7: Kartik Aaryan और Kriti Sanon की फिल्म Shehzada को रिलीज हुए 7 दिन पूरे हो चुके हैं। फिल्म की ओपनिंग ठीक-ठीक रही थी और पहले दिन इसने 6 करोड़ का कारोबार किया था। हालांकि रिलीज के दूसरे और तीसरे दिन फिल्म ने कलेक्शन में बढ़ोत्तरी की और फिल्म ने थोड़ी रफ्तार पकड़ी। अब फिल्म को रिलीज हुई 7 दिन पूरे हो चुके हैं। आईए आपको बताते हैं कि शहजादा ने इस पूरे एक हफ्ते में किस दिन कितने करोड़ कमाए और फिल्म दूसरे वीकेंड तक कितने करोड़ का कुल कारोबार कर चुकी है। 

कार्तिक आर्यन, कृति सेनन, मनीषा कोईराला, परेश रावल जैसे सितारों से सजी फिल्म शहजादा ओपनिंग डे पर औसत कारोबार के साथ आगे बढ़ी। फिल्म 17 फरवरी को रिलीज की गई थी और आज इसके वीकेंड का दूसरा दिन है। पहले शुक्रवार को फिल्म ने 6 करोड़ का बिजनेस किया था। उसके बाद दूसरे दिन, यानि कि शनिवार को फिल्म ने 6.65 करोड़ कमाए। रविवार, यानि कि रिलीज के तीसरे दिन फिल्म ने रफ्तार पकड़ी और 7.55 करोड़ का कारोबार किया। वहीं चौथे दिन यह एकदम से नीचे आ गई और फिल्म ने 2.15 करोड़ का कलेक्शन किया। उसके बाद इसकी कमाई नीचे आती जा रही है। बॉक्स ऑफिस बिजनेस की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के 6ठे दिन 1.6 करोड़ का बिजनेस किया। 7वें दिन यह और नीचे आ गई और इसने महज 1.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 

शहजादा ने अब तक कुल 27.23 करोड़ रुपये का करोबार किया है। फिल्म को रिलीज हुए अभी 1 हफ्ता ही बीता है। दूसरे वीकेंड पर शनिवार और रविवार को इसके कलेक्शन में कुछ बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है। फिल्म का कुल बजट 75 करोड़ रुपये बताया गया है जो कि पूरा होता भी नहीं दिख रहा है। हालांकि ओपनिंग डे की बात करें तो फिल्म अक्षय कुमार की ताजा रिलीज 'सेल्फी' से काफी आगे रही। सेल्फी ने ओपनिंग डे पर केवल 3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। तुलनात्मक रूप से शहजादा यहां काफी आगे साबित होती है। 

शहजादा के लिए मेकर्स ने एक स्कीम भी लॉन्च की थी। ओपनिंग डे पर फिल्म के लिए एक साथ एक टिकट फ्री ऑफर भी जारी किया गया था। लेकिन उसका भी कुछ खास फायदा फिल्म को नहीं मिल पाया। कार्तिक आर्यन की पिछली हिट फिल्म भूल भुलैया-2 थी जिसने 180 करोड़ के लगभग कलेक्शन किया था। उसके बाद उनकी फिल्म फ्रेडी आई जो कि एक ओटीटी रिलीज थी। फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। शहजादा को शाहरुख खान की पठान से भी तगड़ा कंपिटीशन मिल रहा है जो कि 1000 करोड़ रुपये को पार कर चुकी है। वहीं Marvel स्टूडियो की Ant Man and the Wasp: Quantumania से भी फिल्म को कड़ी टक्कर मिल रही है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली से पहले Price Hike का झटका! 1 अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे AC, TV, फ्रिज समेत कई सामान
  2. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  3. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  5. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  6. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  7. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  8. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  9. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  10. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »