• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Kartik Aryan Freddy Leaked: कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘फ्रेडी’ लीक, रिलीज के कुछ देर बाद ही इंटरनेट पर वायरल

Kartik Aryan Freddy Leaked: कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘फ्रेडी’ लीक, रिलीज के कुछ देर बाद ही इंटरनेट पर वायरल

Freddy Leaked: कार्तिक आर्यन की फिल्म फ्रेडी 2 दिसंबर को रिलीज की गई थी। रिलीज होते ही ये फिल्म लीक हो गई है। फिल्म Hd क्वालिटी में इंटरनेट पर उपलब्ध है।

Kartik Aryan Freddy Leaked: कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘फ्रेडी’ लीक, रिलीज के कुछ देर बाद ही इंटरनेट पर वायरल

Freddy Leaked: कार्तिक के फ्रेडी से पहले भी कई ऐसी फिल्में हैं जो पायरेसी का शिकार होने के कारण रिलीज होते ही इंटरनेट पर उपलब्ध हो गई।

ख़ास बातें
  • पायरेसी का शिकार हुई कार्तिक आर्यन की फिल्म फ्रेडी
  • पायरेसी का शिकार हुई कई फिल्में
  • फ्रेडी की कहानी
विज्ञापन
Kartik Aryan Freddy Leaked: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) की फिल्म फ्रेडी 2 दिसंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार (Disney Plus Hotstar) पर रिलीज कर दी गई है। फिल्म में कार्तिक से साथ अलाया  (Alaya F) एफ भी मेन लीड में हैं। इस फिल्म में कार्तिक की एक्टिंग की खूब वाहवाही की जा रही है। अपने ट्रेलर रिलीज से ही फ्रेडी दर्शकों को खूब पसंद आ रही थी। अब रिलीज किए जाने के कुछ देर बाद ही इसके ऑनलाइन लीक हो जाने की खबर सामने आ रही है।
 

पायरेसी का शिकार हुई कई फिल्में

कार्तिक के फ्रेडी से पहले भी कई ऐसी फिल्में हैं जो पायरेसी का शिकार होने के कारण रिलीज होते ही इंटरनेट पर उपलब्ध हो गई। रिलीज होने के बाद कई पायरेटेड बेवसाइट पर ये फिल्म्स रिलीज हो जाती हैं। पहले भी कई बड़ी फिल्मों के पायरेसी के कारण लीक हो जाने की खबर सामने आई थी। जिनमें से कार्तिक आर्यन और सारा अली खान की फिल्म ‘लव आज कल,' अजय देवगन की सुपरहिट फिल्म ‘दृश्यम 2' रणबीर कपूर की ‘ब्रहमास्त्र'  जैसी कई और बड़ी फिल्मों के नाम भी शामिल है। फिल्म जब रिलीज होती है तो दूसरे फिल्मों से उसकी कमाई की टक्कर रहती ही है। वहीं इस तरह फिल्मों के इंटरनेट पर लीक हो जाने से इसका सीधा असर फिल्म की कमाई पड़ती है।
 

फ्रेडी की कहानी

फिल्म फ्रेडी डॉ. फ्रेडी और केनाज की जीवन की यात्रा को दिखाता है। फ्रेडी पेशे से एक डेंटिस्ट है और उसका एक बहुत भयानक पास्ट होता है। वो भीड़भाड़ से दूर अपने एक दोस्त हार्डी  (कछुए) के साथ रहता है और अपने मिनिएचर प्लेन्स के साथ खेलता रहता है। वहीं कैनाज एक मैरिड वूमन के किरदार में है, जिसका पति बहुत एब्यूसिव रहता है। इसी दौरान कैनाज को डॉक्टर फ्रेडी से प्यार हो जाता है। जिसके बाद दोनों शादी करना चाहते हैं। फ्रेडी कैनाज के साथ जिंदगी बिताने के लिए एक प्लान बनाता है, जिसके बाद दोनों की जीवन में एक नया मोड़ आता है।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने शुरू की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी
  2. Nvidia में Jensen Huang की वापसी के लिए ट्रंप ने डाला था प्रेशर!
  3. 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ स्लिम फोन Huawei Mate 90 Air हुआ लॉन्च, जानें डिटेल
  4. Huawei लाई सबसे पतली स्मार्टवॉच, AMOLED स्क्रीन, 5 दिन की बैटरी, जानें कीमत
  5. Motorola Edge 70 Neo लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  6. Motorola Edge 70 Neo मिडरेंज फोन का आज भारत में लॉन्च, बड़ी स्क्रीन, 7000mAh बैटरी समेत क्या होगा खास, जानें
  7. Honor Earbuds Clip हुए लॉन्च, 40 घंटे चलते हैं, AI ट्रांसलेटर जैसे फीचर्स भी
  8. WhatsApp Web इस्तेमाल करने वाले जरा सावधान! सरकार ने जारी किया अलर्ट, लीक हो सकती है प्राइवेट चैट
  9. Nothing Phone 4 (b) मिल रहा ₹3800 से ज्यादा सस्ता! Flipkart पर धमाका डील
  10. Samsung Galaxy A38 और Samsung Galaxy A58 में मिल सकता है 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »