Kartik Aaryan की फिल्म Shehzada की एक टिकट खरीदने पर दूसरा मिलेगा फ्री! ये है ऑफर ...

कार्तिक आर्यन इस फिल्म के जरिए पहली बार एक्शन करते नजर आएंगे।

Kartik Aaryan की फिल्म Shehzada की एक टिकट खरीदने पर दूसरा मिलेगा फ्री! ये है ऑफर ...

रिपोर्ट के मुताबिक शहजादा फिल्म ने पहले दिन 3 करोड़ रुपये के लगभग कारोबार किया है।

ख़ास बातें
  • कार्तिक आर्यन इस फिल्म के जरिए पहली बार एक्शन करते नजर आएंगे।
  • शहजादा के डायरेक्टर रोहित धवन हैं।
  • शहजादा को IMDb पर 9.5 रेटिंग मिली है।
विज्ञापन
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘शहजादा' को लेकर इस वक्त काफी हाइप बना हुआ है। फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और अगर आप भी इस फिल्म को देखने का मन बना रहे हैं तो हम आपके लिए एक बेहद रोचक खबर लेकर आए हैं। शहजादा में कार्तिक आर्यन के साथ कृति सेनन भी लीड रोल में हैं। इन दोनों फेमस बॉलीवुड स्टार्स की जोड़ी आपका मनोरंजन इस मूवी में करती नजर आएगी। लेकिन फिलहाल फिल्म के लिए टीम ने एक खास अनाउंसमेंट की है जिसमें आप एक टिकट के साथ दूसरी मुफ्त पा सकते हैं। पूरी जानकारी के लिए खबर को आगे भी पढ़ें। 
फिल्म शहजादा (Shehzada) सिनेमाघरों में कल यानि कि 17 फरवरी को रिलीज हो चुकी है। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक फिल्म बॉक्स ऑफिस कुछ खास कमाल करती नहीं दिख रही है। जाने माने बॉलीवुड क्रिटिक तरण आदर्श के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 3 करोड़ रुपये के लगभग कारोबार किया है।

इस हिसाब से फिल्म काफी ठंडी साबित हो सकती है। लेकिन एक अच्छी खबर ये है कि अगर आप इस फिल्म को देखने का मन बना रहे हैं तो एक खास ऑफर टीम की ओर से निकाला गया है। टीम ने ऑनलाइन बुकिंग वेबसाइट BookMyShow के साथ भागीदारी की है। जिसके तहत फिल्म की टिकट बुकिंग पर आपको एक टिकट के साथ एक मुफ्त दिया जा रहा है। 

हालांकि कार्तिक आर्यन ने अपने ट्विटर हैंडल पर इसके बारे में जानकारी शेयर की है, जिसमें लिखा गया है कि एक के साथ एक टिकट मुफ्त का ऑफर केवल ओपनिंग डे लिए बताया गया है। लेकिन टिकट बुकिंग करते समय अगर आप प्रोमो कोड में Shehzada के साथ बुक करते हैं तो आपको बुकिंग पर 200 रुपये तक का अधिकतम डिस्काउंट दिया जा रहा है जो खबर लिखे जाने तक उपलब्ध दिखाया गया है। तो अगर आप इस फिल्म को जल्द से जल्द देखना चाहते हैं तो सस्ते में टिकट बुक करवा सकते हैं। 

शहजादा के डायरेक्टर रोहित धवन हैं। यह फिल्म तेलगू फिल्म अला वैकूंठापुरमुलू का हिंदी रीमेक है जिसमें अल्लू अर्जुन और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिकाओं में हैं। शहजादा को IMDb पर 9.5 रेटिंग मिली है जो कि काफी अच्छी रेटिंग मानी जाती है। कार्तिक आर्यन और कृति सेनन के अलावा इस फिल्म में मनीषा कोईराला, परेश रावल, सनी हिंदुजा, सचिन खेड़ेकर और रोनित रॉय भी हैं। फिल्म की रिलीज से पहले इसका ट्रेलर बुर्ज खलीफा पर भी दिखाया गया था।

आपको बता दें कि कार्तिक आर्यन इस फिल्म के जरिए पहली बार एक्शन करते नजर आएंगे। ये एक एक्शन ड्रामा फिल्म है। साल 2022 में कार्तिक बॉलीवुड के सफल सितारों में शामिल रहे हैं। उनकी फिल्म भूल भुलैया 2 ने सिनेमाघरों में दमदार कमाई के साथ 185 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। जिसके बाद उनकी फिल्म ‘फ्रेडी' को ओटीटी प्लैटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया गया था। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग की खूब सराहना हुई। हालांकि फिल्म ने कुछ खास कमाल नहीं दिखाया।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  2. Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
  3. 8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप
  4. Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
  5. Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ
  6. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
  7. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  8. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  9. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  10. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »