PVR ने लॉन्च किया देश में एयरपोर्ट कॉम्प्लेक्स में पहला मल्टीप्लेक्स

PVR Cinemas ने इसे चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के एयरपोर्ट कॉम्प्लेक्स के अंदर शुरू किया है। इसकी कैपेसिटी 1,150 से अधिक लोगों की है

PVR ने लॉन्च किया देश में एयरपोर्ट कॉम्प्लेक्स में पहला मल्टीप्लेक्स

इसमें एयरपोर्ट पर पैसेंजर्स के अलावा एयरपोर्ट के निकट रहने वाले लोगों का भी एक्सेस होगा

ख़ास बातें
  • PVR Aerohub में पांच स्क्रीन हैं
  • एयरपोर्ट के निकट रहने वाले लोगों का भी इसमें एक्सेस होगा
  • एयरपोर्ट पर मल्टीप्लेक्स का ट्रेंड विदेश में पहले से मौजूद है
विज्ञापन
देश में किसी एयरपोर्ट कॉम्प्लेक्स में पहला मल्टीप्लेक्स शुरू किया गया है। इसे PVR Cinemas ने चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के एयरपोर्ट कॉम्प्लेक्स के अंदर शुरू किया है। PVR Aerohub में पांच स्क्रीन हैं और इसकी कुल कैपेसिटी 1,150 से अधिक लोगों की है। इसमें एयरपोर्ट पर आने और जाने वाले पैसेंजर्स के अलावा एयरपोर्ट के निकट रहने वाले लोगों का भी एक्सेस होगा। 

इस मल्टीप्लेक्स में 2K RGB+ लेजर प्रोजेक्टर्स,  Real D 3D स्टीरियोस्कोपिक प्रोजेक्शन और Dolby Atmos ऑडियो सहित मॉडर्न इक्विपमेंट और टेक्नोलॉजी है। चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आने या जाने वाले पैसेंजर्स को विशेषतौर पर PVR Aerohub से फायदा होगा। इनमें विशेषतौर पर ऐसे पैसेंजर्स शामिल होंगे जो दो फ्लाइट्स के बीच की अवधि को बिताने के लिए मनोरंजन का जरिया चाहते हैं। PVR के ज्वाइंट मैनेजिंग डायरेक्टर, Sanjeev Kumar Bijli ने कहा, "एयरपोर्ट के निकट एक सिनेमा बनाने का उद्देश्य चेन्नई एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स पकड़ने के लिए जल्दी आने वाले या देरी से जाने वाले किसी फ्लाइट के बीच की अवधि को बिताने के लिए पैसेंजर्स को एक मूवी एक्सपीरिएंस उपलब्ध कराना है।" 

बड़ी मल्टीप्लेक्स चेन PVR ने देश का पहला मल्टीप्लेक्स 1997 में दिल्ली के साकेत में खोला था। कंपनी के पास भारत और श्रीलंका में 78 शहरों में 182 थिएटर्स और 908 स्क्रीन्स हैं। PVR के पास चेन्नई में 77 स्क्रीन्स के साथ 12 थिएटर्स हैं। एयरपोर्ट पर मल्टीप्लेक्स का ट्रेंड विदेश में पहले से मौजूद है। भारत में PVR ने इसकी शुरुआत की है। 

पिछले कुछ वर्षों से बॉलीवुड मुश्किल दौर से गुजर रहा है। पहले कोरोना के कारण थिएटर्स में कई महीनों तक फिल्मों के रिलीज नहीं होने और फिर बड़ी फिल्मों के फ्लॉप होने से फिल्म इंडस्ट्री को काफी नुकसान हुआ था। इसका असर मल्टीप्लेक्स कंपनियों पर भी पड़ा था। हालांकि, पिछले कुछ महीनों में ब्रह्मास्त्र और पिछले सप्ताह रिलीज हुई शाहरुख खान की पठान से बॉलीवुड और मल्टीप्लेक्स इंडस्टी को बड़ी राहत मिली है। पठान की जोरदार एडवांस बुकिंग और दर्शकों की भीड़ बरकरार रहने से मल्टीप्लेक्स का बिजनेस बढ़ गया है। इस फिल्म को भारत और विदेश में लगभग 8,000 स्क्रीन्स पर दिखाया जा रहा है। इस फिल्म का भारत में कलेक्शन 300 करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। विदेश में भी इसे काफी पसंद किया जा रहा है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor ने लॉन्च किए 10,000mAh और 20,000mAh के नए रेड कलर पावरबैंक, जानें कीमत और फीचर्स
  2. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  3. Xiaomi की नई वाशिंग एक बार 26 टी-शर्ट धो सकती है! IP54 रेटिंग के साथ लॉन्च
  4. ₹2250 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart सेल में ऑफर
  5. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  6. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  7. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  8. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  9. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »