• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Dunki vs Salaar : बॉक्‍स ऑफ‍िस पर टकराएंगे शाहरुख और प्रभास! डंकी और सालार की एडवांस बुकिंग में कौन आगे? जानें

Dunki vs Salaar : बॉक्‍स ऑफ‍िस पर टकराएंगे शाहरुख और प्रभास! डंकी और सालार की एडवांस बुकिंग में कौन आगे? जानें

Dunki vs Salaar : शाहरुख खान की फ‍िल्‍म ‘डंकी’ ने पहले दिन के लिए 5 करोड़ रुपये से ज्‍यादा की एडवांस बुकिंग कर ली है।

Dunki vs Salaar : बॉक्‍स ऑफ‍िस पर टकराएंगे शाहरुख और प्रभास! डंकी और सालार की एडवांस बुकिंग में कौन आगे? जानें

Photo Credit: Via Twitter

प्रभास खान की फ‍िल्‍म ‘सालार’ ने पहले दिन के लिए 4 करोड़ रुपये से ज्‍यादा की एडवांस बुकिंग कर ली है।

ख़ास बातें
  • डंकी और सालार की एडवांस बुकिंग शुरू
  • डंकी ने 5 करोड़ से ज्‍यादा की एडवांस बुकिंग की
  • सालार ने 4 करोड़ से ज्‍यादा कमाए अबतक
विज्ञापन
Dunki vs Salaar : साल 2023 जाने को है, लेकिन बॉक्‍स ऑफ‍िस पर स्‍टार्स की टक्‍कर जारी है। रणबीर सिंह की ‘एनिमल' ने विकी कौशल की सैम बहादुर (Sam Bahadur) से क्‍लीन स्‍वीप ले ली। अब बारी है बॉलीवुड स्‍टार शाहरुख खान और फ‍िल्‍म इंडस्‍ट्री के बड़े नाम प्रभास की। दोनों की फ‍िल्‍में ‘डंकी' और ‘सालार' अगले हफ्ते रिलीज हो रही हैं। डंकी 21 दिसंबर को रिलीज होगी, जबकि सालार 22 दिसंबर को रिलीज की जाएगी। इनकी एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। आइए जानते हैं रिलीज डे के लिए किस फ‍िल्‍म ने कितना कलेक्‍शन जुटा लिया है।

Dunki Advance Booking Day 1 : शाहरुख खान की फ‍िल्‍म ‘डंकी' ने पहले दिन के लिए 5 करोड़ रुपये से ज्‍यादा की एडवांस बुकिंग कर ली है। इंडस्‍ट्री ट्रैकर Sacnilk के आंकड़ों से पता चलता है कि डंकी ने अबतक भारत में 1 लाख 76 हजार 163 टिकट सेल कर दिए हैं। यह पहले दिन के लिए टिकटों की बिक्री है। फ‍िल्‍म के 2डी वर्जन ने पूरे भारत में अबतक 5.34 करोड़ रुपये के एडवांस टिकट बेच डाले हैं। 

Salaar Advance Booking Day 1 : प्रभास खान की फ‍िल्‍म ‘सालार' ने पहले दिन के लिए 4 करोड़ रुपये से ज्‍यादा की एडवांस बुकिंग कर ली है। इंडस्‍ट्री ट्रैकर Sacnilk के आंकड़ों से पता चलता है कि सालार ने अबतक भारत में 1 लाख 84 हजार 637 टिकट सेल कर दिए हैं। यह पहले दिन के लिए टिकटों की बिक्री है। फ‍िल्‍म के 2डी और आईमैक्‍स 2डी वर्जनों ने पूरे भारत में अबतक 4.5 करोड़ रुपये के एडवांस टिकट बेच डाले हैं।

बात करें डंकी के ट्रेलर की तो फ‍िल्‍म की कहानी साल 1995 से शुरू होती है। कॉमिडी के तड़के से शुरू होते-होते कहानी में ऐक्‍शन में बदल जाती है। शाहरुख और उनके दोस्‍त जो लंदन जाना चाहते हैं। तमाम जुगत भिड़ाते हैं, लेकिन लंदन जाने का सही रास्‍ता नहीं मिलता। फ‍िर वो चुनते हैं गलत रास्‍ता यानी अवैध तरीके से विदेश जाने का। राजकुमार ह‍िरानी के निर्देशन में बनी ‘डंकी' बॉक्‍स ऑफ‍िस पर कैसा प्रदर्शन करेगी, यह रिलीड डे के दिन पता चल जाएगा। 

 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. Oppo Pad 6F के जल्द लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. Vivo के नए फोन में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
  4. Temple को रणवीर अल्लाहबादिया ने किया सपोर्ट, दीपिंदर गोयल ने कहा हमें भारतीय होने के नाते सपोर्ट न करें
  5. Electric Car Sales: Tata का दबदबा कायम, टॉप 5 में Mahindra-MG के साथ VinFast भी, जानें Maruti का हाल
  6. Samsung फोन चलाने के लिए अब देने होंगे पैसे? Galaxy AI पर लगने जा रहा चार्ज, इतनी होगी कीमत
  7. 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Redmi 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में ₹4,000 सस्ता
  8. TVS M1-S: 120km रेंज, 7-इंच डिस्प्ले और क्रूज कंट्रोल के साथ लॉन्च हुआ TVS का इलेक्ट्रिक मैक्सी स्कूटर
  9. 10000mAh की विशाल बैटरी वाले स्मार्टफोन, 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट
  10. Nvidia CEO Jensen Huang ने कबूला अफेयर, चीनी जासूस से जुड़ा नाम, Trump ने दिया रिएक्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »