• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Dunki Collection Day 4 : शाहरुख की फ‍िल्‍म ने 4 दिनों में 100 करोड़ से ज्‍यादा कमाए! जानें डिटेल

Dunki Collection Day 4 : शाहरुख की फ‍िल्‍म ने 4 दिनों में 100 करोड़ से ज्‍यादा कमाए! जानें डिटेल

Dunki Collection Day 4 : राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फ‍िल्‍म में तापसी पन्नू, विकी कौशल, विक्रम कोचर और अनिल ग्रोवर जैसे कलाकारों ने भूमिका निभाई है।

Dunki Collection Day 4 : शाहरुख की फ‍िल्‍म ने 4 दिनों में 100 करोड़ से ज्‍यादा कमाए! जानें डिटेल

डंकी की कहानी साल 1995 से शुरू होती है। शाहरुख और उनके दोस्‍त जो लंदन जाना चाहते हैं।

ख़ास बातें
  • डंकी का कलेक्‍शन पहुंचा 100 करोड़ के पार
  • 4 दिनों में फ‍िल्‍म ने किया अच्‍छा प्रदर्शन
  • साल 2023 में शाहरुख की तीसरी फ‍िल्‍म है डंकी
विज्ञापन
Dunki Collection Day 4 : शाहरुख खान की फ‍िल्‍म डंकी (Dunki) भारतीय बॉक्‍स ऑफ‍िस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। किंग खान की इस साल आई दो ब्‍लॉकबस्‍टर फ‍िल्‍मों ‘पठान' और ‘जवान' के मुकाबले डंकी उस रफ्तार से कलेक्‍शन नहीं कर पाई है, फ‍िर भी इसने 4 दिनों में 100 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फ‍िल्‍म में तापसी पन्नू, विकी कौशल, विक्रम कोचर और अनिल ग्रोवर जैसे कलाकारों ने भूमिका निभाई है। आइए जानते हैं फ‍िल्‍म ने 4 दिनों में किस तरह 100 करोड़ का कारोबार किया। 

इंडस्‍ट्री ट्रैकर Sacnilk के आंकड़ों से पता चलता है कि डंकी ने अपने रिलीड डे यानी गुरुवार के दिन 29.2 करोड़ रुपये का कारोबार किया। फ‍िल्‍म ने दूसरे दिन 20.12 करोड़ रुपये की कमाई की। शनिवार को कलेक्‍शन में उछाल देखने को मिला और फ‍िल्‍म ने 25.61 करोड़ रुपये का कारोबार किया। Sacnilk ने अनुमान लगाया है कि फ‍िल्‍म ने रविवार को 31.50 करोड़ रुपये कमाए होंगे। इस तरह फ‍िल्‍म का कुल कारोबार 106.43 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। 

सोशल मीडिया से लेकर समीक्षकों तक ने फ‍िल्‍म को मिली-जुली प्रतिक्रिया दी। समीक्षकों का कहना है कि फ‍िल्‍म की कहानी और प्रस्‍तुत‍िकरण में बहुत दम नहीं है। कई समीक्षकों ने इसे राजकुमार हिरानी की सबसे कमजोर फ‍िल्‍म बताया। हालांकि इससे दर्शकों के इरादे कम नहीं हुए। खासतौर पर शाहरुख खान के फैंस का फ‍िल्‍म को पूरा सपोर्ट मिल रहा है।  

डंकी की कहानी साल 1995 से शुरू होती है। शाहरुख और उनके दोस्‍त जो लंदन जाना चाहते हैं तमाम जुगत भिड़ाते हैं, लेकिन लंदन जाने का सही रास्‍ता नहीं मिलता। फ‍िर वो चुनते हैं गलत रास्‍ता यानी अवैध तरीके से विदेश जाने का। शाहरुख और उनके दोस्त कैसे अपना सपना पूरा करते हैं, यही फिल्म की कहानी है। ट्रैकर का यह भी अनुमान है कि डंकी आज यानी सोमवार को 11.48 करोड़ रुपये कमा सकती है।   
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  4. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  5. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  6. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  7. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  8. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  10. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  11. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  12. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  13. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  2. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  3. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  4. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  5. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  6. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  9. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  10. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »