• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Drishyam 2 OTT Release : घर बैठे देखें अजय देवगन और तब्‍बू की फ‍िल्‍म दृश्‍यम 2, इस प्‍लेटफॉर्म पर हुई रिलीज

Drishyam 2 OTT Release : घर बैठे देखें अजय देवगन और तब्‍बू की फ‍िल्‍म दृश्‍यम 2, इस प्‍लेटफॉर्म पर हुई रिलीज

Drishyam 2 OTT Release : जिन यूजर्स के पास एमेजॉन प्राइम का सब्‍सक्रिप्‍शन है, वह इस फ‍िल्‍म को फ्री में स्‍ट्रीम कर सकते हैं। इसके अलावा इस फ‍िल्‍म को UHD क्‍वॉलिटी में रेंट पर भी देखा जा सकता है।

Drishyam 2 OTT Release : घर बैठे देखें अजय देवगन और तब्‍बू की फ‍िल्‍म दृश्‍यम 2, इस प्‍लेटफॉर्म पर हुई रिलीज

प्राइम वीडियो ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर भी बताया है कि दृश्‍यम 2 को उसके प्‍लेटफॉर्म पर 13 जनवरी से देखा जा सकता है।

ख़ास बातें
  • प्राइम वीडियो सब्‍सक्राइबर्स के लिए आई दृश्‍यम 2
  • जिन यूजर्स के पास सब्‍सक्रिप्‍शन है, वह इसे स्‍ट्रीम कर सकते हैं
  • आज ओटीटी पर सभी के लिए रिलीज की गई है फ‍िल्‍म
विज्ञापन
Drishyam 2 OTT Release : साल 2022 में जिन फ‍िल्‍मों की सबसे ज्‍यादा चर्चा हुई, उनमें 'दृश्यम 2' (Drishyam 2) भी शामिल है। यह फ‍िल्‍म OTT पर रिलीज कर दी गई है। यह खबर हर उस शख्‍स के लिए खास है, जो दृश्‍यम 2 अभी तक नहीं देख पाया है या फ‍िर इस फ‍िल्‍म को दोबारा देखना चाहता है। बॉक्‍स ऑफ‍िस पर 200 करोड़ रुपये से ज्‍यादा कमाने वाली अजय देवगन और तब्‍बू स्‍टारर ‘दृश्‍यम 2' का खुमार आज से ओटीटी पर छाने वाला है। अगर आप इस फ‍िल्‍म को OTT पर देखना चाहते हैं तो इस खबर को आगे पढ़ना जारी रखिए। 

सिनेमाघरों में धमाल मचाने वाली और इसी नाम से मलयालम में बनी मूल फ‍िल्‍म का रीमेक 'दृश्यम 2' आज से ओटीटी प्‍लेटफॉर्म एमेजॉन प्राइम वीडियो (Prime Video) पर आ गई है। जिन यूजर्स के पास एमेजॉन प्राइम का सब्‍सक्रिप्‍शन है, वह इस फ‍िल्‍म को फ्री में स्‍ट्रीम कर सकते हैं। इसके अलावा इस फ‍िल्‍म को UHD क्‍वॉलिटी में रेंट पर भी देखा जा सकता है, जिसके लिए प्राइम वीडियो को 149 रुपये चुकाने होंगे।  
 

प्राइम वीडियो ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर भी बताया है कि दृश्‍यम 2 को उसके प्‍लेटफॉर्म पर 13 जनवरी से देखा जा सकता है। दृश्यम 2 को 18 नवंबर 2022 को रिलीज किया गया था। इसने अभी तक 236 करोड़ रुपये से ज्‍यादा की कमाई कर ली है। अजय देवगन की यह तीसरी फिल्म है, जिसने 200 करोड़ की कमाई की है। उनकी पिछली रिलीज फिल्म ‘तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' और ‘गोलमाल' भी 200 करोड़ की कमाई कर चुकी हैं।

फिल्म ने रिलीज के पहले वीक में 104.66 करोड़, दूसरे में 58.82 करोड़, तीसरे में 32.82 करोड़, चौथे में 19.40 करोड़, पांचवें में 8.98 करोड़, छठे हफ्ते में 6.05 करोड़ और सातवें सप्ताह में 6.5 करोड़ रुपये की कमाई की है। अभिषेक पाठक द्वारा डायरक्टिड फिल्म दृश्यम 2 में अजय देवगन के साथ तब्बू, अक्षय खन्ना, श्रिया सरन, इशिता दत्ता, रजत कपूर, सौरभ शुक्ला और मृणाल जाधव भी है।अजय की इस फिल्म के पहले पार्ट को निशिकांत कामत ने डायरेक्ट किया था। दृश्यम 2 दर्शकों सहित फिल्म क्रिट्क्स को भी खूब पसंद आई।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  6. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  10. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »