• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Drishyam 2 Box Office Day 50 Collection: रिलीज के 50 दिन बाद भी बरकरार दृश्यम 2 का जलवा, जानें अबतक का कलेक्शन

Drishyam 2 Box Office Day 50 Collection: रिलीज के 50 दिन बाद भी बरकरार दृश्यम 2 का जलवा, जानें अबतक का कलेक्शन

Drishyam 2 Box Office Day 50 Collection: अजय देवगन और तब्बू स्टारर फिल्म दृश्यम 2 ने अपने पहले दिन से ही दर्शकों का जबरदस्त मनोरंजन किया। फिल्म अपनी दमदार कहानी से दर्शकों की फेवरेट फिल्म बन गई, और थिएटर में कई नई रिलीज फिल्मों के होने के बावजूद दृश्यम 2 की सफलता आसमान को छूती चली गई।

Drishyam 2 Box Office Day 50 Collection: रिलीज के 50 दिन बाद भी बरकरार दृश्यम 2 का जलवा, जानें अबतक का कलेक्शन

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 2 को रिलीज हुए 50 दिन हो गए हैं और फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में शानदार कमाई कर रही है।

ख़ास बातें
  • दृश्यम 2 को सिनेमाघरों में 18 नवंबर को रिलीज किया गया था
  • रिलीज के 50 दिन बाद भी बरकरार दृश्यम 2 का जलवा है
  • दृश्यम 2 ने अब तक कुल 236.75 करोड़ का बिजनेस कर लिया है
विज्ञापन
Drishyam 2 Box Office Day 50: अजय देवगन और तब्बू स्टारर फिल्म दृश्यम 2 ने अपने पहले दिन से ही दर्शकों का जबरदस्त मनोरंजन किया। फिल्म अपनी दमदार कहानी से दर्शकों की फेवरेट फिल्म बन गई है। थिएटर में कई नई रिलीज फिल्मों के होने के बावजूद दृश्यम 2 की सफलता आसमान को छूती चली गई। फिल्म भेड़िया, एन एक्शन हीरो, सलाम वेंकी जैसी एक से बढ़कर एक एक्टर्स की फिल्में सिनेमाघर में नहीं चल पाई। यहां तक की जेम्स कैमरून की फिल्म अवतार 2 के रिलीज के बाद भी ये फिल्म सिनेमाघरों में अभी तक शानदार कमाई कर रही है।

दृश्यम 2 को 18 नवंबर 2022 को रिलीज किया गया था। और इसने अपने पहले दिन के शुरुआत से अपने रिलीज के 50वें दिन तक बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने अभी तक 236.75 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। जिसके हिसाब से फिल्म बहुत जल्द ही आने वाले समय में 240 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर सकती है। अजय देवगन की ये तीसरी फिल्म है, जिसने 200 करोड़ की कमाई की है। उनकी पिछली रिलीज फिल्म ‘तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' और ‘गोलमाल' भी पहले 200 करोड़ की कमाई कर चुकी है।

फिल्म की अब तक की कमाई की बात करें तो इसने अपने रिलीज के पहले वीक में 104.66 करोड़, दूसरे में 58.82 करोड़, तीसरे में 32.82 करोड़, चौथे में 19.40 करोड़, पांचवें में 8.98 करोड़, छठे हफ्ते में 6.05 करोड़ और अपने सातवें सप्ताह में 6.5 करोड़ रुपये की कमाई की है। जिसका हिसाब से दृश्यम 2 ने अब तक कुल  236.75 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।
अभिषेक पाठक द्वारा डायरक्टिड फिल्म दृश्यम 2 में अजय देवगन के साथ तब्बू, अक्षय खन्ना, श्रिया सरन, इशिता दत्ता, रजत कपूर, सौरभ शुक्ला और मृणाल जाधव भी है। अजय की इस फिल्म के पहले पार्ट को निशिकांत कामत ने डायरेक्ट किया था। दृश्यम 2 दर्शकों सहित फिल्म क्रिट्क्स को भी खूब पसंद आई।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy Tab S12 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 3 मॉडल हो सकते हैं शामिल 
  2. मंगल से मिट्टी लाने की होड़! NASA को पछाड़ चीन 2031 तक ला सकता है सैम्पल
  3. OnePlus N6 Lite भारत में लॉन्च होगा 22 सितंबर को, 7000mAh बैटरी के साथ कैसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
  4. 10000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Max लॉन्च, पानी में भी नहीं होगा खराब, जानें कितनी है कीमत
  5. Redmi Note 17 Pro भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा,9000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  6. Moto Buds 2 Fusion भारत में लॉन्च: ₹2 हजार में ANC और गेमिंग फीचर्स, 10 मिनट चार्ज में चलेंगे 3 घंटे
  7. boltt ACE 5G, EVO की सेल फिर से शुरू, पहली सेल में सिर्फ कुछ घंटों में बिक गए थे सारे स्मार्टफोन
  8. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  9. AI को रोकना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे! ChatGPT के जन्मदाता ने बताया क्यों बन सकता है AI मानवता के लिए खतरा
  10. ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »