• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Dancing On The Grave: श्रद्धानंद पर बनी वेब सीरीज पर रोक की मांग, सुप्रीम कोर्ट सुनवाई को तैयार

Dancing On The Grave: श्रद्धानंद पर बनी वेब सीरीज पर रोक की मांग, सुप्रीम कोर्ट सुनवाई को तैयार

श्रद्धानंद उर्फ मुरली मनोहर मिश्रा ने अपनी पत्नी नमाजी को नशीला पदार्थ देकर उसे जिंदा दफना दिया था। यह घटना 28 अप्रैल 1991 की है। कहा जा रहा है कि Dancing On The Grave इसी घटना पर आधारित है।

Dancing On The Grave: श्रद्धानंद पर बनी वेब सीरीज पर रोक की मांग, सुप्रीम कोर्ट सुनवाई को तैयार

Dancing On The Grave वेब सीरीज को Prime Video पर रिलीज किया जाना है

ख़ास बातें
  • Dancing On The Grave वेब सीरीज पर रोक लगाने की याचिका पर होगी सुनवाई
  • उम्रकैद की सजा काट रहे स्वामी श्रद्धानंद पर बनी है वेब सीरीज
  • रोक की याचिका दायर करने वाले खुद श्रद्धानंद हैं
विज्ञापन
उम्रकैद की सजा काट रहे स्वामी श्रद्धानंद पर बनी वेब सीरीज Dancing On The Grave पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार है। इस फिल्म को OTT प्लेटफार्म Prime Video पर रिलीज किया जाना है। याचिका खुद स्वामी श्रद्धानंद ने दायर की है, जो अपनी पत्नी की हत्या के दोषी हैं और उम्रकैद की सजा काट रहे हैं। याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस जोसफ और जस्टिस बीवी रत्ना के बेंच द्वारा सुनवाई की जाएगी।

NDTV की रिपोर्ट के अनुसार, Dancing On The Grave वेब सीरीज पर रोक लगाने की याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार है। स्वामी श्रद्धानंद की अर्जी में आरोप लगाया गया है कि जब 30 साल से भी अधिक समय से जेल मे बंद स्वामी श्रद्धानंद के मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई लंबित है, तो ऐसे में वेब सीरीज कैसे रिलीज की जा सकती है? 

Prime Video अपने आधिकारिक YouTube चैनल पर इस वेब सीरीज का ट्रेलर आठ दिन पहले रिलीज कर चुका है, जिसे खबर लिखते समय तक 62 लाख बार देखा जा चुका था।

श्रद्धानंद अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में उम्रकैद की सजा काट रहे हैं। राजीव गांधी की हत्या की दोषी नलिनी श्रीहरन की रिहाई के बाद श्रद्धानंद ने भी सुप्रीम कोर्ट से गुहार लगाई थी कि उन्हें भी रिहा किया जाए।

इस याचिका को दायर करने वाले श्रद्धानंद के वकील ने कहा है कि हाल ही में राजीव गांधी हत्या के मामले में दोषियों को रिहा किया गया है। ये दोषी अपनी सजा के दौरान परोल और अन्य सुविधाओं का भी लाभ लेते रहे हैं, जबकि उन्हें इससे महरूम रखा गया, इसलिए उनके मुवक्किल को भी रिहा किया जाए।

रिपोर्ट बताती है कि श्रद्धानंद उर्फ मुरली मनोहर मिश्रा ने अपनी पत्नी नमाजी को नशीला पदार्थ देकर उसे जिंदा दफना दिया था। यह घटना 28 अप्रैल 1991 की है। कहा जा रहा है कि Dancing On The Grave इसी घटना पर आधारित है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Dancing on the Grave
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  2. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  8. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  9. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  10. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »