OTT देखना हुआ और सस्ता! JioHotstar के नए प्लान्स लॉन्च, Rs 79 से शुरू सब्सक्रिप्शन

JioHotstar ने नए यूजर्स के लिए 79 रुपये से शुरू होने वाले सब्सक्रिप्शन प्लान्स का ऐलान किया है।

OTT देखना हुआ और सस्ता! JioHotstar के नए प्लान्स लॉन्च, Rs 79 से शुरू सब्सक्रिप्शन

Photo Credit: JioHotstar

JioHotstar के नए Mobile, Super और Premium सब्सक्रिप्शन प्लान्स

ख़ास बातें
  • JioHotstar के नए प्लान्स 28 जनवरी से लागू
  • Mobile प्लान 79 रुपये से शुरू, मंथली ऑप्शन शामिल
  • हॉलीवुड कंटेंट Mobile प्लान में ऐड-ऑन के रूप में
विज्ञापन

JioHotstar ने नए सब्सक्राइबर्स के लिए अपने सब्सक्रिप्शन प्लान्स में बदलाव की घोषणा की है। कंपनी के मुताबिक, ये नए प्लान 28 जनवरी से लाइव होंगे और इनका असर मौजूदा सब्सक्राइबर्स पर नहीं पड़ेगा। नए स्ट्रक्चर में JioHotstar ने पहली बार सभी कैटेगरी में मंथली प्लान्स जोड़े हैं, जिससे अकेले मोबाइल यूजर्स और घर पर टीवी पर कंटेंट देखने वाले फैमिली यूजर्स - दोनों को ज्यादा फ्लेक्सिबल ऑप्शन मिल सके। कंपनी ने बताया कि लॉन्च के बाद बीते 11 महीनों में कनेक्टेड टीवी पर व्यूइंग में तेज बढ़ोतरी देखने को मिली है। इसी ट्रेंड को देखते हुए प्राइसिंग को रीवर्क किया गया है, ताकि अलग-अलग डिवाइस और यूज पैटर्न के हिसाब से कस्टमाइज्ड प्लान्स दिए जा सकें। 

नए JioHotstar यूजर्स के लिए Mobile, Super और Premium - तीन कैटेगरी में प्लान्स पेश किए गए हैं। Mobile प्लान की शुरुआत 79 रुपये प्रति माह से होती है, जिसमें एक समय में सिर्फ एक मोबाइल डिवाइस पर स्ट्रीमिंग की सुविधा मिलेगी। इस कैटेगरी में क्वार्टरली प्लान 149 रुपये और एनुअल प्लान 499 रुपये का रखा गया है। Mobile प्लान पूरी तरह ऐड-सपोर्टेड होगा और इसमें हॉलीवुड कंटेंट शामिल नहीं होगा।

Super प्लान की बात करें तो इसका मंथली प्राइस 149 रुपये रखा गया है, जबकि क्वार्टरली और एनुअल प्लान क्रमशः 349 रुपये और 1,099 रुपये के हैं। इस प्लान में एक समय में दो डिवाइसेज पर स्ट्रीमिंग की सुविधा मिलेगी और कंटेंट मोबाइल, वेब और सपोर्टेड लिविंग रूम डिवाइसेज पर एक्सेस किया जा सकेगा। Super टियर में हॉलीवुड कंटेंट बेस पैक में ही शामिल रहेगा।

Premium प्लान की शुरुआती कीमत 299 रुपये प्रति माह है। वहीं क्वार्टरली और सालाना प्लान 699 रुपये और 2,199 रुपये में उपलब्ध होंगे। इस कैटेगरी में एक साथ चार डिवाइसेज पर स्ट्रीमिंग की सुविधा दी जाएगी। Premium प्लान में ज्यादातर कंटेंट ऐड-फ्री रहेगा, हालांकि लाइव स्पोर्ट्स और कुछ लाइव शोज में ऐड्स दिख सकते हैं।

हॉलीवुड कंटेंट को लेकर कंपनी ने साफ किया है कि नए सब्सक्राइबर्स के लिए Mobile प्लान में यह अलग से ऐड-ऑन के तौर पर मिलेगा। उदाहरण के तौर पर, 79 रुपये वाले मंथली Mobile प्लान पर हॉलीवुड कंटेंट देखने के लिए 49 रुपये का अतिरिक्त चार्ज देना होगा। वहीं Super और Premium प्लान्स में हॉलीवुड कंटेंट बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के उपलब्ध रहेगा। यह बदलाव सिर्फ 28 जनवरी के बाद नए सब्सक्राइबर्स पर लागू होगा, जबकि मौजूदा यूजर्स अपने मौजूदा बेनिफिट्स के साथ कंटेंट देखते रहेंगे।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  4. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  6. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  7. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  9. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  10. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »