• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • India's Got Latent विवाद के बाद कॉमेडियन हर्ष गुजराल ने यूट्यूब से The Escape Room एपिसोड्स किए डिलीट

India's Got Latent विवाद के बाद कॉमेडियन हर्ष गुजराल ने यूट्यूब से The Escape Room एपिसोड्स किए डिलीट

हर्ष गुजराल के शो में एक कन्फेशन बॉक्स शामिल था जहां प्रतिभागियों ने गुमनाम तरीके से अपने सीक्रेट साझा किए।

India's Got Latent विवाद के बाद कॉमेडियन हर्ष गुजराल ने यूट्यूब से The Escape Room एपिसोड्स किए डिलीट

Photo Credit: The Escape Room

The Escape Room डार्क ह्यूमर और ब्लंट जोक्स पर बेस्ड था।

ख़ास बातें
  • हर्ष गुजराल ने अपने यूट्यूब शो द एस्केप रूम के सभी वीडियो डिलीट कर दिए।
  • हर्ष गुजराल का शो भी डार्क ह्यूमर और ब्लंट जोक्स पर बेस्ड है।
  • अब तक शो के केवल दो एपिसोड एयर हुए थे।
विज्ञापन
समय रैना के यूट्यूब शो इंडियाज गॉट लेटेंट पर रणवीर अल्लाहबादिया के कमेंट के बाद विवाद हुआ था जो कि अभी तक जारी है। इसके चलते कई कॉमेडियन को इसका भुगतान करना पड़ रहा है। समय रैना ने विवाद बढ़ते ही अपने यूट्यूब चैनल से इंडियाज गॉट लेटेंट के सभी एपिसोड डिलीट कर दिए थे, जिसके कुछ ही दिनों बाद कॉमेडियन हर्ष गुजराल ने भी अपने यूट्यूब शो द एस्केप रूम के सभी वीडियो डिलीट कर दिए। समय रैना के कंटेंट की तरह, हर्ष गुजराल का शो भी डार्क ह्यूमर और ब्लंट जोक्स पर बेस्ड था। शो का प्रीमियर दिसंबर 2024 में हुआ था और अब तक शो के केवल दो एपिसोड एयर हुए थे। हालांकि, ऐसा लग रहा है कि इन दोनों को यूट्यूब से हटा दिया गया है। 

हर्ष गुजराल के शो में एक कन्फेशन बॉक्स शामिल था जहां प्रतिभागियों ने गुमनाम तरीके से अपने सीक्रेट साझा किए। बुकमायशो पर उपलब्ध शो की जानकारी के अनुसार, यह आदर्शवादी दुनिया से अलग है जहां कुछ चुनिंदा लोग आएंगे और एस्केप मास्टर, हर्ष गुजराल और अन्य एस्केप थेरेपिस्ट (कॉमेडियन) के साथ लाइफ के सबसे डार्क और फनी कंफेशन शेयर करेंगे जो उनकी गिल्ट और दुख को कम कर देंगे।"

जानकारी में कहा गया है कि "दर्शकों को वास्तविक इंसानों के सबसे अनोखे, सबसे अजीब और सबसे डार्क कंफेशन देखने को मिलेंगे और जैसे-जैसे शो सामने आएगा, यह और ज्यादा डार्क और फनी होता जाएगा।" खासतौर पर यूट्यूब से The Escape Room के सभी एपिसोड हटाने के अलावा हर्ष गुजराल ने 34.3K फॉलोअर्स वाले The Escape Room के इंस्टाग्राम अकाउंट को भी प्राइवेट बना दिया। कॉमेडियन ने अभी तक एपिसोड हटाए जाने पर कोई कमेंट नहीं किया है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  5. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  6. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  7. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  8. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  9. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »