Baby John OTT Release: वरुण धवन की फिल्म Baby John इस OTT पर होगी रिलीज, नोट कर लें खास बातें

एक्शन फिल्म बेबी जॉन 25 दिसंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

Baby John OTT Release: वरुण धवन की फिल्म Baby John इस OTT पर होगी रिलीज, नोट कर लें खास बातें

एक्शन फिल्म बेबी जॉन 25 दिसंबर, 2024 को रिलीज हुई थी।

ख़ास बातें
  • फिल्म को रिलीज हुए अभी तीन हफ्ते के लगभग समय ही बीता है।
  • बेबी जॉन का ओटीटी रिलीज फरवरी के अंत या मार्च की शुरुआत में संभव।
  • फिल्म को हालांकि रिलीज के बाद दर्शकों का बहुत ज्यादा प्यार नहीं मिला।
विज्ञापन
Baby John OTT Release: वरुण धवन, जैकी श्रॉफ, कीर्ति सुरेश, वामिका गब्बी और राजपाल यादव जैसे एक्टर्स की दमदार परफॉर्मेंस से सजी एक्शन फिल्म बेबी जॉन 25 दिसंबर, 2024 को रिलीज हुई थी। अब इस फिल्म के लिए ओटीटी की डेट भी सामने आ रही है। क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में आई यह फिल्म किस ओटीटी पर आएगी और कब से इसे देख पाएंगे, आइए हम आपको इसकी पूरी जानकारी दे देते हैं। 

वरुण धवन की चर्चित फिल्म Baby John सिनेमाघरों में रिलीज से पहले खूब सुर्खियों में थी। एक्शन से भरी इस फिल्म को हालांकि रिलीज के बाद दर्शकों का बहुत ज्यादा प्यार नहीं मिला। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। अब इस फिल्म को ओटीटी पर रिलीज करने की खबरें आ रही हैं। इसलिए फिल्म के ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस के लिए यह किसी खुशखबरी से कम नहीं है। 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बेबी जॉन का ओटीटी रिलीज फरवरी के अंत या मार्च की शुरुआत में देखने को मिल सकता है। फिल्म Amazon Prime Video पर रिलीज की जा सकती है। हालांकि अमेजन प्राइम वीडियो की ओर से इसकी अभी अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। 

बेबी जॉन फिल्म के रिलीज के बाद यह सिनेमाघरों तक दर्शकों को खींचने में बहुत ज्यादा कामयाब नहीं हो पाई। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि फिल्म मुश्किल से 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी नहीं छू सकी है। जबकि इसे बनाने में करीबन 180 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। फिल्मीबीट की ओर से बताया गया है कि फिल्म को थिएटर में रिलीज करने के करीब 2 महीनों बाद ओटीटी पर लाया जाएगा।

वैसे देखें तो फिल्म को रिलीज हुए अभी तीन हफ्ते के लगभग समय ही बीता है। ऐसे में फिल्म के ओटीटी रिलीज की खबरें आना बताता है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पिछड़ती जा रही है। इसलिए अब जल्द ही इसे ओटीटी पर रिलीज करने की तैयारी शुरू हो चुकी है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  5. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  6. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  7. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  8. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  10. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »