फिल्म Love Today के रीमेक में नजर आएंगे वरुण धवन, पिता होंगे डायरेक्‍टर!

तमिल ब्लॉगबस्टर फिल्म ‘लव टुडे’ के हिंदी रीमेक बनाए जाने की खबरें आ रही हैं।

फिल्म Love Today के रीमेक में नजर आएंगे वरुण धवन, पिता होंगे डायरेक्‍टर!

फ‍िल्‍म लव टुडे को दर्शकों समेत पूरी इंडस्‍ट्री से सराहना मिली थी। सुपरस्टार रजनीकांत ने भी फिल्म के एक्टर और डायरेक्टर की वाहवाही की थी।

ख़ास बातें
  • वरुण धवन साउथ की कॉमेडी फिल्म ‘लव टुडे’ के रीमेक में नजर आएंगे
  • फिल्म ‘लव टुडे’ को खुद डेविड धवन डायरेक्ट करेंगे
  • बोनी कपूर फिल्म ‘लव टुडे’ को प्रोड्यूस करेंगे
विज्ञापन
Love Today Remake : अभ‍िनेता वरुण धवन को लेकर जानकारी मिल रही है। बताया जा रहा है कि वह प्रदीप रंगनाथन की तमिल ब्लॉगबस्टर फिल्म ‘लव टुडे' के हिंदी रीमेक में नजर आएंगे। खबर यह भी है कि फिल्म के हिंदी रीमेक राइट्स बोनी कपूर ने खरीद लिए गए हैं। इसे वरुण धवन के पिता डेविड धवन डायेरक्ट करेंगे। फिल्म 'लव टुडे' में इलवाना, सत्यराज और राधिका ने अभिनय किया था, जिसे तेलुगु भाषा में भी रिलीज किया गया। फिल्म का ओटीटी प्रीमियर 2 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर हुआ था।

लव टुडे एक कॉमेडी ड्रामा है, जिसमें एक कपल द्वारा आपस में मोबाइल फोन एक्सजेंस होने के बाद की कहानी को दिखाया गया है। दोनों एक-दूसरे के कड़वे सच के बारे में का पता लगाना शुरू करते हैं। फिल्म की सफलता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इसे दर्शकों समेत पूरी इंडस्‍ट्री से सराहना मिली थी। सुपरस्टार रजनीकांत ने भी फिल्म के एक्टर और डायरेक्टर की वाहवाही की थी।

फिल्म की कहानी बोनी कपूर को काफी पसंद आई है। वह फ‍िल्‍म का हिंदी रीमेक बनाना चाहते हैं। इस फिल्म के लिए उन्होंने डेविड धवन और वरुण धवन से हाथ मिलाया है। डेविड और वरुण धवन की जोड़ी ने पहले भी कई हिट फिल्में दी हैं। हालांकि वरुण की पिछली कुछ फिल्‍में बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई हैं। 

साउथ फिल्मों के रीमेक ने कई डूबते सितारों के फिल्मी करियर को बचाया है। लगातार फ्लॉप फिल्मों के बाद ‘लव टुडे' का रीमेक वरुण के करियर के लिए बेहतर साबित हो सकता है। डेविड धवन अपनी कॉमेडी फिल्मों के लिए काफी पॉपुलर हैं। इनमें जुड़वा, जुड़वा 2, मैं तेरा हीरो, पार्टनर, मुझसे शादी करोगी जैसी कई फिल्में शामिल हैं।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »