• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • 1920: Horrors of The Heart Box Office Collection Day 3: डराने के लिए दर्शक ढूंढ रही है अविका गौर की फिल्म! 3 दिन में सिर्फ इतने कमाए

1920: Horrors of The Heart Box Office Collection Day 3: डराने के लिए दर्शक ढूंढ रही है अविका गौर की फिल्म! 3 दिन में सिर्फ इतने कमाए

अविका गौर की 1920: Horrors of The Heart बॉक्स ऑफिस पर फेल होती दिख रही है।

1920: Horrors of The Heart Box Office Collection Day 3: डराने के लिए दर्शक ढूंढ रही है अविका गौर की फिल्म! 3 दिन में सिर्फ इतने कमाए

Photo Credit: Twitter/BoxOfficeWorldwide

भिनेत्री अविका गौर की हॉरर फिल्म '1920: हॉरर्स ऑफ द हार्ट' सिनेमाघरों में 23 जून को रिलीज हुई थी।

ख़ास बातें
  • 1920: Horrors of The Heart का निर्देशन कृष्णा भट्ट ने किया है।
  • इसे लिमिटिड स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है।
  • इससे पहले 1920 फ्रेंचाइची का भाग 1920 लंदन रिलीज किया गया था।
विज्ञापन
1920: Horrors of The Heart Box Office Collection Day 3: अभिनेत्री अविका गौर की हॉरर फिल्म '1920: हॉरर्स ऑफ द हार्ट' सिनेमाघरों में 23 जून को रिलीज हुई थी। फिल्म बेहद ठंडी साबित हो रही है। अभिनेत्री अविका गौर की यह पहली फिल्म है। दरअसल, अविका गौर छोटे पर्दे की एक्ट्रेस हैं। वह टीवी सीरियल बालिका वधू से दर्शकों के सामने परिचित हैं। बॉलीवुड के लिए उनका यह डेब्यु प्रोजेक्ट है। फिल्म का हॉरर दर्शकों को डराने में नाकामयाब होता दिख रहा है। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन यानि कि शुक्रवार, 23 जून को सिर्फ 1.64 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। अब इसे रिलीज हुए आज तीसरा दिन है, आइए जानते हैं कि 1920: हॉरर्स ऑफ द हर्ट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3 में फिल्म कहां तक पहुंची है। 

अविका गौर की 1920: Horrors of The Heart बॉक्स ऑफिस पर फेल होती दिख रही है। फिल्म के तीन दिनों के अभी तक के नतीजे सामने आ चुके हैं, जो काफी चौंकाने वाले हैं। इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk के अनुसार,  रिलीज के पहले दिन मूवी ने सिर्फ 1.64 करोड़ का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन, यानि कि शनिवार को इसने 2.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। यानि कि दो दिनों में यह मुश्किल से 3 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर पाई। अब इसकी रिलीज के तीसरे दिन, आज रविवार, यानि 25 जून के लिए भी Sacnilk ने संभावित कलेक्शन बता दिया है। इसका तीसरे दिन का कलेक्शन 2.25 करोड़ रुपये के लगभग बताया गया है। 

1920: हॉरर्स ऑफ द हार्ट का तीसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अगर ऊपर बताया गया आंकड़ा साबित होता है तो फिल्म पहले वीकेंड पर केवल 5 करोड़ रुपये पर सिमट जाएगी। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि इसकी लाइफटाइम कमाई महज 10 करोड़ रुपये पर सिमट सकती है। फिल्म 'आदिपुरुष' पहले से ही टक्कर में मौजूद है। आदिपुरुष बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 10 की बात करें तो आज यह 274 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू सकती है। जैसा कि Sacnilk ने बताया है। 

1920: Horrors of The Heart का निर्देशन विक्रम भट्ट की बेटी कृष्णा भट्ट ने किया है। फिल्म के लिए खास मार्केटिंग नहीं की गई थी। इसके अलावा इसे लिमिटिड स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। इससे पहले 1920 फ्रेंचाइची का भाग 1920 लंदन रिलीज किया गया था। जो कि 2016 में आई थी। 1920 का पहला भाग 2008 में आया था। उसके बाद 2012 में 1920 इविल रिटर्न्स आया था। अविका गौर के अलावा फिल्म में बरखा बिष्ट, रणधीर राय, केतन कुलकर्णी और अमित बहल जैसे कलाकार भी मौजूद हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Pova 8 5G नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  2. Vivo S2 FE के लान्च से पहले प्राइस लीक, तीन रंगों में आएगा फोन!
  3. क्या फोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर महंगे हो जाएंगे? सरकार ने BIS सर्टिफिकेशन किया अनिवार्य, अब लो क्वालिटी के टेम्पर्ड ग्लास नहीं मिलेंगे
  4. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  5. विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग
  6. Muse Charm: न फोन, न ऐप खोलने की जरूरत! Meta का छोटा सा कीचेन सीधे AI से कराएगा बात
  7. HMD Vibe 2 Pro 5G बजट फोन 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  8. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  9. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  10. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »