• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Bhediya Teaser : वरुण धवन की फ‍िल्‍म का रोंगटे खड़े करने वाला टीजर रिलीज, जानें क्‍या है भेड़‍िया की कहानी

Bhediya Teaser : वरुण धवन की फ‍िल्‍म का रोंगटे खड़े करने वाला टीजर रिलीज, जानें क्‍या है भेड़‍िया की कहानी

54 सेकंड के टीजर में भेड़‍िए की दशहत को दिखाया गया है।

Bhediya Teaser : वरुण धवन की फ‍िल्‍म का रोंगटे खड़े करने वाला टीजर रिलीज, जानें क्‍या है भेड़‍िया की कहानी

भेड़‍िया के जरिए वरुण धवन बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी करना चाहते हैं। उनकी हालिया फ‍िल्‍म ‘जुग जुग जियो’ को दर्शकों ने खास पसंद नहीं किया।

ख़ास बातें
  • 54 सेकंड के टीजर में भेड़‍िए की दशहत को दिखाया गया है
  • वरुण धवन बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी करना चाहते हैं
  • टीजर देखने के बाद लोग अपना रिएक्‍शन भी लिख रहे हैं
विज्ञापन
वरुण धवन (Varun Dhawan) और कृति सेनन (Kriti Sanon) की नई फ‍िल्‍म ‘भेड़िया' (Bhediya) का टीजर आ गया है। 25 नवंबर को रिलीज होने जा रही इस फ‍िल्‍म के टीजर ने फैंस की खुशी बढ़ा दी है। 54 सेकंड के टीजर में भेड़‍िए की दशहत को दिखाया गया है। पूरे टीजर में एक रैप के जरिए जंगल में भेड़‍िए की मौजूदगी और मजबूरी को दर्शाया गया है। टीजर से पता चलता है कि फ‍िल्‍म की कहानी एक जंगल पर बेस्‍ड है जहां एक रिजॉर्ट है। जाहिर से उसमें गेस्‍ट ठहरे होंगे और भेड़ि‍या इस फ‍िल्‍म में कई लोगों को अपना शिकार बनाएगा। टीजर वीडियो के एक सीन से यह साबित भी होता है, जिसमें भेड़‍िया किसी शख्‍स के शिकार के लिए उसके पीछे दौड़ रहा है।   

भेड़‍िया के जरिए वरुण धवन बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी करना चाहते हैं। उनकी हालिया फ‍िल्‍म ‘जुग जुग जियो' को दर्शकों ने खास पसंद नहीं किया। उम्‍मीद है भेड़‍िया इस कमी को पूरा करेगा। फ‍िल्‍म का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर भी इस फ‍िल्‍म की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। टीजर देखने के बाद लोग अपना रिएक्‍शन लिख रहे हैं। 



कुछ यूजर फ‍िल्‍म की कहानी की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ यूजर्स ने लिखा कि यह फ‍िल्‍म बॉलीवुड में वरुण धवन के 10 साल सेलिब्रेट करने के लिए बेहतरीन होगी। फि‍ल्‍म के वीएफएक्‍स की भी तारीफ की जा रही है। मैडॉक फिल्मस ने भेड़‍िया को तैयार किया है। फ‍िल्‍म का ट्रेलर 19 अक्‍टूबर को रिलीज किया जाएगा। फैंस वरुण की इस फ‍िल्‍म को लेकर उत्‍साहित हैं। उन्‍हें उम्‍मीद है कि यह बॉक्‍स ऑफ‍िस पर बड़ी हिट साबित होगी।  

फिल्म को जियो स्टूडियो और मैडॉक फिल्मस ने मिलकर बनाया है। दिनेश विजान इसे प्रोड्यूसर हैं और इससे पहले स्त्री, लुका छुपी, मिमी और बदलापुर जैसी शानदार फिल्में बना चुके हैं। उनकी पिछली फ‍िल्‍मों के प्रदर्शन को देखें तो भेड़ि‍या दर्शकों के लिए एक शानदार तोहफा हो सकती है। भेड़‍िया को अमर कौशिक ने डायरेक्‍ट किया है। वरुण और कृति के अलावा अभि‍नेता दीपक डोबरियाल भी इस फ‍िल्‍म में भूमिका निभा रहे हैं। यह फ‍िल्‍म 25 नवंबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »