Netflix की राह पर Prime Video! देने होंगे ज्‍यादा पैसे, वरना आएंगे विज्ञापन

Amazon Prime Video : भारत के बारे में कंपनी क्‍या फैसला लेगी, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

Netflix की राह पर Prime Video! देने होंगे ज्‍यादा पैसे, वरना आएंगे विज्ञापन

ओटीटी प्‍लेटफॉर्म Prime Video लोगों के बीच काफी पॉपुलर है। भारत में मिर्जापुर, पंचायत, फैमिली मैन, फर्जी जैसी वेब सीरीज और तमाम फ‍िल्‍में इस प्‍लेटफॉर्म पर उपलब्‍ध हैं।

ख़ास बातें
  • प्राइम वीडियो यूजर्स को अब देने होंगे ज्‍यादा पैसे
  • उसके बाद ही ऐड फ्री कंटेंट देख पाएंगे
  • अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी जैसे देशों में बदलाव शुरू
विज्ञापन
Amazon Prime Video अब Netflix और डिज्‍नी हॉटस्‍टार की राह पर है! Netflix कई देशों में अपने बेसिक प्‍लान के साथ यूजर्स को ऐड दिखाती है। कुछ ऐसा ही फैसला किया है प्राइम वीडियो ने। 29 जनवरी के बाद से यह लागू हो गया है और यूजर्स को ऐड से बचने के लिए एक्‍स्‍ट्रा पैसे चुकाने होंगे। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार यह बदलाव अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी और कनाडा जैसे देशों से शुरू हो रहा है। भारत के बारे में कंपनी क्‍या फैसला लेगी, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। 

ओटीटी प्‍लेटफॉर्म Prime Video लोगों के बीच काफी पॉपुलर है। भारत में मिर्जापुर, पंचायत, फैमिली मैन, फर्जी जैसी वेब सीरीज और तमाम फ‍िल्‍में इस प्‍लेटफॉर्म पर उपलब्‍ध हैं। विदेशी सीरीज और फ‍िल्‍मों का खजाना भी प्राइम वीडियो समेटे हुए है। अब कंपनी नए फीचर्स देने के नाम पर अब यूजर्स से एक्‍स्‍ट्रा पैसे ले रही है।   

जिन यूजर्स ने Prime Video का सब्‍सक्र‍िप्‍शन लिया है, उनके पास एक ई-मेल आएगा। यूजर्स को एक्‍स्‍ट्रा पेमेंट करनी होगी, तभी वो ऐड फ्री कंटेंट देख पाएंगे। रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका में प्राइम वीडियो के पुराने मेंबर्स को 2.99 अमेरिकी डॉलर प्रति महीना एक्‍स्‍ट्रा चुकाने होंगे। बाकी देशों में ऐड फ्री प्‍लान की कीमत और एक्‍स्‍ट्रा पेमेंट कितना होगा, इसकी जानकारी अभी नहीं आई है। 

एक्‍स्‍ट्रा पेमेंट के बदले कंपनी का दावा है कि वह अपने प्‍लेटफॉर्म पर और ज्‍यादा फीचर्स और बेनिफ‍िट्स लेकर आएगी। हालांकि इसकी डिटेल इन्‍फर्मेशन सामने नहीं आई है। बात करें प्राइम वीडियो इंडिया के कंटेंट की, तो प्‍लेटफॉर्म पर हाल ही में इंडियन पुलिस फोर्स को रिलीज किया गया है। इस साल प्राइम वीडियो पर मिर्जापुर-3, फैमिली मैन-3, पंचायत-3 जैसे वेब सीरीज आनी है। फर्जी का अगला पार्ट भी रिलीज किए जाने की उम्‍मीद है।   
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
  2. Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां
  3. Ola ने भारत में सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1Z किया लॉन्च, 301 km रेंज, चार कलर्स, जानें कीमत
  4. HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग
  5. आ गई चलती फिरती पवन चक्की, बैग में लगाकर फोन और लैपटॉप कर पाएंगे चार्ज, जानें क्या है Ventyra R1?
  6. 14 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Realme फोन! 6300mAh बैटरी
  7. Xiaomi भारत में ला रही 7,900mAh बैटरी वाला नया फोन, 45W होगी फास्ट चार्जिंग!
  8. Honor लाई सस्ता फोन Honor 600S 5G, 50MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69K रेटिंग
  9. Tecno Spark Go 3 Pro भारत में लॉन्च, 13MP कैमरा, 5200mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, ₹15,999 से शुरू
  10. चंद Views में करा रहा है मोटी कमाई! क्या है चीन का Bilibili ऐप और भारत में कब आएगा? यहां जानें सब कुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »