Yadea और Porsche ने मिलकर पेश किया 128 Km रेंज वाला VF F200 इलेक्ट्रिक स्कूटर

Yadea VF F200 को केवल 2.5 सेकेंड में 0 से 30 मील प्रति घंटा की रफ्तार तक पहुंचाया जा सकता है। रेग्युलेटरी कैप के अनुसार, बाइक की टॉप स्पीड 62mph है और यह एक बार चार्ज करने पर 80 मील की दूरी तय कर सकती है।

Yadea और Porsche ने मिलकर पेश किया 128 Km रेंज वाला VF F200 इलेक्ट्रिक स्कूटर

Yadea VF F200 इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड 62 मील प्रति घंटा है

ख़ास बातें
  • Yadea F200 इलेक्ट्रिक स्कूटर को यूरोप के लिए घोषित किया गया है
  • फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है
  • VF F200 केवल 2.5 सेकेंड में 0 से 30 मील प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकता है
विज्ञापन
Yadea ने यूरोपीय बाजार के लिए कथित तौर पर एक नए इलेक्ट्रिक स्कूटर की घोषणा की है, जिसका मॉडल नेम VF F200 रखा गया है। इलेक्ट्रिक स्कूटर को Yadea ने हाई-परफॉर्मेंस और लग्जरी कार निर्माता Porsche के साथ मिलकर विकसित किया है। VF F200 इलेक्ट्रिक स्कूटर को इस साल CES में भी दिखाया गया था। कंपनी का दावा है कि ई-स्कूटर सिंगल चार्ज में 80 मील (करीब 128 किलोमीटर) की रेंज दे सकता है।

Gizmochina के अनुसार, Yadea F200 इलेक्ट्रिक स्कूटर को यूरोप के लिए घोषित किया गया है। फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन इसके लिए Porsche के साथ हाथ मिलाने का मतलब है कि Yadea इसे निश्चित तौर पर प्रीमियम कीमत पर लॉन्च कर सकती है।

Yadea VF F200 ई-स्कूटर के डिजाइन में भी पोर्श की शैली दिखाई देती है। इसकी एक प्रभावशाली स्पेक शीट भी है, जिसमें कंपनी के दावे अनुसार, ई-स्कूटर L3e कैटेगरी में सबसे शक्तिशाली ई-स्कूटर है। कंपनी का कहना है कि VF F200 इलेक्ट्रिक स्कूटर 125cc फ्यूल इंजन पर चलने वाली मोटरसाइकिलों के समान परफॉर्मेंस देने में सक्षम है। हालांकि, ई-स्कूटर को लेकर रेगुलेटर्स के प्रतिबंधों के चलते इसकी परफॉर्मेंस को सीमित रखा गया है।

रिपोर्ट के अनुसार, F200 ई-स्कूटर को 11kW का पीक आउटपुट देने वाली इलेक्ट्रिक मोटर से लैस बनाया गया है। F200 अपने बताए गए पावर आउटपुट से दोगुना तक हो सकता है। ई-स्कूटर के पास 236Nm का टॉर्क जनरेट करने की क्षमता है। 

इस पावर की बदौलत VF F200 को केवल 2.5 सेकेंड में 0 से 30 मील प्रति घंटा की रफ्तार तक पहुंचाया जा सकता है। रेग्युलेटरी कैप के अनुसार, बाइक की टॉप स्पीड 62mph है और यह एक बार चार्ज करने पर 80 मील की दूरी तय कर सकती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio vs Airtel vs VI vs BSNL: कौन सा 3 महीने वाला प्लान है ज्यादा सस्ता
  2. जेब में आ जाएगा ये मिनी PC! 16GB RAM, Intel Core Ultra 7 प्रोसेसर के साथ AI पावर भी, जानें कीमत
  3. Vivo X500 Series की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, तीनों मॉडल्स की कीमत पहले ही लीक
  4. Vu Masterpiece AEye TV हुए 55 इंच से लेकर 115 इंच डिस्प्ले में लॉन्च, AI से कंट्रोल होगी ब्राइटनेस, जानें कीमत
  5. 9000mAh बैटरी, 200MP कैमरा वाले Honor 700 Pro के स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक, सामने आया परफॉर्मेंस स्कोर
  6. GTA 6 खेलने के लिए मिलेगी छुट्टी! इस कंपनी के 7,000 कर्मचारियों को मिला खास तोहफा
  7. 10 लाख लोगों ने खरीदा ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, फुल चार्ज में 150 किमी से ज्यादा रेंज, कीमत ₹99,802 से शुरू
  8. 8000mAh बैटरी वाले Realme पर आया डिस्काउंट, कीमत हुई कम, जानें कितनी होगी बचत
  9. Samsung Galaxy M17 5G vs Realme P4R 5G vs Oppo A6x 5G: ₹20 हजार में कौन सा है बेस्ट
  10. Airtel ने दी अंबानी के Jio को इंटरनेट स्पीड में मात, सरकारी कंपनी BSNL भी रही पीछे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »