Xiaomi SU7 के इंटीरियर का हुआ खुलासा, जानें कैसी होगी इलेक्ट्रिक सेडान

Xiaomi ने शानदार टेक्नोलॉजी के साथ-साथ फिजिकल बटन के साथ ड्राइवर-सेंट्रिक डिजाइन दिया है।

Xiaomi SU7 के इंटीरियर का हुआ खुलासा, जानें कैसी होगी इलेक्ट्रिक सेडान

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi SU7 EV की रेंज 800 किमी है।

ख़ास बातें
  • Xiaomi SU7 में फिजिकल बटन के साथ ड्राइवर-सेंट्रिक इंटीरियर दिया गया है।
  • Xiaomi SU7 के इंटीरियर में एक फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील दिया गया है।
  • Xiaomi SU7 में एक होरिजोंटल सेंटर टचस्क्रीन और एक सेंटर कंसोल है।
विज्ञापन
Xiaomi अपनी इलेक्ट्रिक सेडान Xiaomi SU7 को जल्द ही लॉन्च करने वाली है। बीते साल दिसंबर में कार के एक्सटीरियर डिजाइन का खुलासा हुआ था। अब हाल ही में इसके इंटीरियर की जानकारी सामने आई है। यहां हम आपको Xiaomi SU7 के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Xiaomi SU7 की कीमत और उपलब्धता


Xiaomi SU7 की कीमत लगभग 300,000 युआन (लगभग 34,86,241 रुपये) होने की संभावना है। 2024 की पहली छमाही में डिलीवरी शुरू होने की उम्मीद है। Xiaomi SU7, चीनी इलेक्ट्रिक कार बाजार में बड़ी दावेदार बनने के लिए तैयार हो रही है। Xiaomi के सीईओ लेई जून भी इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में काफी ग्रोथ देखते हैं और उन्होंने इस बाजार में Xiaomi के विस्तार को प्राथमिकता देने पर फोकस किया है। जबकि Xiaomi स्मार्टफोन और अन्य टेक्नोलॉजी प्रोडक्ट बनाना जारी रखेगा। 


Xiaomi SU7 की खासियतें


नई ऑफिशियल इंटीरियर फोटो के अनुसार, Xiaomi ने शानदार टेक्नोलॉजी के साथ-साथ फिजिकल बटन के साथ ड्राइवर-सेंट्रिक डिजाइन दिया है। ऐसा लग रहा है कि यह बदलाव यूजर्स के फीडबैक को ध्यान में रखते हुए हुआ है, क्योंकि कई ईवी यूजर्स ने अपनी कारों में टच कंट्रोल की मांग की है। SU7 के इंटीरियर में एक फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील, टच स्विच, एक होरिजोंटल सेंटर टचस्क्रीन और एक सेंटर कंसोल दिया गया है। सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाली बात ड्राइवर के दाए हाथ के नीचे स्थित टॉगल स्विच की रो है। ये स्विच एयर कंडीशनिंग, राइड हाईट और रियर विंग स्पॉइलर जैसे फंक्शन को कंट्रोल करते हैं।

SU7 में सिर्फ बटन और ड्राइवर सेंट्रिक फीचर ही नहीं है। इंटीरियर में एक फ्लोटिंग डैशबोर्ड डिजाइन भी है जो हेड-अप डिस्प्ले, इंस्ट्रूमेंट पैनल और एयर आउटलेट को इंटीग्रेटेड करता है। इसके अलावा एक डॉकिंग यूनिट और भी ज्यादा फिजिकल बटन प्रदान करती है। ड्राइवर-सेंट्रिक डिजाइन में लो सीटिंग पॉजिशन और ज्यादा फॉरवर्ड विजिबिलिटी के लिए स्पोर्ट्स सीट्स हैं। Xiaomi साफतौर पर SU7 के साथ किंग-ऑफ-द-हिल विंटर रेंज और एफिशिएंसी का वादा करता है। कंपनी का इन-हाउस तैयार किया गया हीट पंप इस स्ट्रैटजरी का जरूरी हिस्सा है और विंटर टेस्टिंग वीडियो में SU7 को -33 डिग्री सेल्सियस तापमान में बर्फीली सड़कों पर चलाया गया है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Air Purifier कैसे करते हैं हवा को साफ, कभी सोचा है, क्या टेक्नोलॉजी काम करती है?
  2. Tecno Camon 60 Pro 5G और Infinix Smart 30e 5G जल्द हो सकते हैं लॉन्च, EEC पर लिस्टिंग 
  3. Xiaomi 18T लॉन्च से पहले 200MP कैमरा, OLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स हुए लीक!
  4. Rogbid VitalRing हुई लॉन्च, 10 दिन बैटरी लाइफ, ECG फीचर के साथ दिल का रखेगी खास ध्यान!
  5. Redmi K100 Ultra लॉन्च हो सकता है 10,000mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ!
  6. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग
  7. Meta Muse AI की भारतीय प्राइसिंग लीक, ₹1799 से शुरू होंगे प्लान!
  8. OnePlus 17 में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, महंगा हो सकता है प्राइस
  9. iPhone 17 Pro Max मिल रहा ₹20,000 से ज्यादा सस्ता, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  10. Oppo ला रही 12000mAh बैटरी वाला नया फोन, 2 रियर कैमरा, फ्लैट डिस्प्ले फीचर्स!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »