Xiaomi ने पेश की इलेक्ट्रिक कार SU7, Tesla को मिलेगी टक्कर

कंपनी की इलेक्ट्रिक कार SU7 में कंपनी का ऑपरेटिंग सिस्टम दिया जाएगा। इसे चीन में पेश किया गया है

Xiaomi ने पेश की इलेक्ट्रिक कार SU7, Tesla को मिलेगी टक्कर

इसका ट्रायल प्रोडक्शन किया जा रहा है

ख़ास बातें
  • इस मार्केट में अमेरिका की EV मेकर Tesla की सबसे अधिक हिस्सेदारी है
  • शाओमी की इलेक्ट्रिक कार में कंपनी का ऑपरेटिंग सिस्टम दिया जाएगा
  • चीन के ऑटोमोबाइल मार्केट में डिमांड कमजोर हुई है
विज्ञापन
बड़ी कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों में से एक Xiaomi ने अपने पहले इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) को गुरुवार को पेश किया। कंपनी ने बताया कि उसका टारगेट इंटरनेशनल मार्केट में टॉप पांच ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल होने का है। इस मार्केट में अमेरिका की EV मेकर Tesla की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। 

शाओमी की इलेक्ट्रिक कार SU7 में कंपनी का ऑपरेटिंग सिस्टम दिया जाएगा। इसे चीन में पेश किया गया है। दुनिया के इस सबसे बड़े ऑटोमोबाइल मार्केट में अधिक कैपेसिटी और कमजोर डिमांड जैसी चुनौतियां बढ़ रही हैं। इस वजह से ऑटोमोबाइल कंपनियों के बीच प्राइस घटाने को लेकर कॉम्पिटिशन है। इस वर्ष टेस्ला ने चीन में अपने EV के प्राइसेज पर काफी डिस्काउंट दिया है। इसे चीन की बड़ी EV मेकर BYD से कड़ा मुकाबला मिल रहा है। शाओमी के चीफ एग्जिक्यूटिव, Lei Jun ने कहा कि कंपनी की महत्वाकांक्षा Porsche और Tesla की तुलना वाली कार बनाने की है। 

SU7 को पेश करने के लिए बीजिंग में आयोजित इवेंट में Lei ने कहा, "अगले 15 से 20 वर्षों में कड़ी मेहनत कर हम ग्लोबल मार्केट में टॉप पांच ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल हो जाएंगे। इससे चीन की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री को मजबूती मिलेगी।" बहुत सी टेक कंपनियों ने अपने बिजनेस को डायवर्सिफाइ करने की योजना बनाई है। शाओमी भी अपने स्मार्टफोन के कार बिजनेस के अलावा EV के सेगमेंट में उतरने की कोशिश में है। कंपनी ने एक दशक में लगभग 10 अरब डॉलर का इनवेस्टमेंट करने की योजना बनाई है। Lei ने बताया कि शाओमी की कारों की ऑटोनॉमस ड्राइविंग की क्षमता इस इंडस्ट्री में अग्रणी होगी। इन कारों को चीन की सरकार की हिस्सेदारी वाले BAIC Group की बीजिंग की फैक्टरी में बनाया जाएगा। इस फैक्टरी की वार्षिक कैपेसिटी दो लाख व्हीकल्स की है। 

हालांकि, शाओमी ने SU7 के टेक्निकल स्पेसिफिकेशन की जानकारी नहीं दी है। इसका ट्रायल प्रोडक्शन किया जा रहा है और इसे अगले कुछ महीनों में चीन में लॉन्च किया जा सकता है। इसकी प्राइसिंग का भी पता नहीं चला है लेकिन Lei ने इसके उम्मीद से बेहतर होने का वादा किया है। इस इलेक्ट्रिक कार के तीन वेरिएंट्स - Xiaomi SU7, SU7 Pro और SU7 Ultra विभिन्न रेंज और फीचर्स के साथ हो सकते हैं। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  6. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  8. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  9. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »