Xiaomi की पहली इलेक्ट्रिक कार रोड पर दौड़ती आई नजर, तस्वीरें लीक

तस्वीरें रोड टेस्टिंग के दौरान ली गई हैं, जिससे पता चलता है कि इलेक्ट्रिक कार अपने आखिरी चरण में पहुंच गई है। शॉट्स से पता चलता है कि कार में बड़े व्हील रिम्स मिलेंगे और चार्जिंग पोर्ट पीछे बाईं ओर स्थित होगा।

Xiaomi की पहली इलेक्ट्रिक कार रोड पर दौड़ती आई नजर, तस्वीरें लीक

Xiaomi MS11 कंपनी के इन हाउस AI और सेल्फ-ड्राइविंग क्षमताओं से लैस होगी

ख़ास बातें
  • कैमोफ्लाज में दिखाई दे रही है Xiaomi MS11 इलेक्ट्रिक कार
  • तस्वीरें रोड टेस्टिंग के दौरान ली गई हैं
  • इसमें बड़े व्हील रिम्स मिलेंगे और चार्जिंग पोर्ट पीछे बाईं ओर स्थित होगा
विज्ञापन
Xiaomi की पहली इलेक्ट्रिक कार लंबे समय से सुर्खियों में है। खबर है कि यह एक स्मार्ट इलेक्ट्रिक कार होने वाली है, जिसमें कई एडवांस टेक्नोलॉजी को जोड़ा जा रहा है। अब, कार को रोड टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। शाओमी की इस अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार का मॉडल नंबर MS11 बताया गया है, जो एक कोडनेम हो सकता है। EV के रेंडर इस साल मार्च में भी सामने आए थे, जिसमें डिजाइन की झलकी देखने को मिली थी। नए शॉट्स में EV कैमोफ्लाज में दिखाई दे रही है।

ऑटोमोटिव ब्लॉगर चांग यान ने आगामी Xiaomi MS11 की कुछ कथित टेस्टिंग शॉट्स शेयर (via cnBeta) किए हैं, जिनमें इलेक्ट्रिक कार कैमोफ्लाज में दिखाई दे रही है। तस्वीरें रोड टेस्टिंग के दौरान ली गई हैं, जिससे पता चलता है कि इलेक्ट्रिक कार अपने आखिरी चरण में पहुंच गई है। शॉट्स से पता चलता है कि कार में बड़े व्हील रिम्स मिलेंगे और चार्जिंग पोर्ट पीछे बाईं ओर स्थित होगा।

पूरी तरह से पेपर और कपड़े से ढके होने के कारण इलेक्ट्रिक कार के कर्व और डिजाइन का अंदाजा लगाना मुश्किल है। हालांकि, हाल ही में कार का रेंडर लीक किया गया था, जिसमें देखा गया था कि कार में सामने वाले हिस्से में क्लोज ग्रिल मिलेगी, जिसमें बेहद स्लिम हेडलाइट फिट की गई होगी। डिजाइन थोड़ा बहुत Porsche या Aston Martin की कारों की याद दिलाता है।

Xiaomi अपनी इस अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार को 2024 की पहली छमाही में लॉन्च कर सकती है। फिलहाल कंपनी ने अपकमिंग कार के चुनिंदा टेक्निकल स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दी है। कार दो कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध होगी, जिनमें BYD लिथियम आयरन फॉस्फेट ब्लेड बैटरी के साथ एक 400V वर्जन और CATL टर्नरी किरिन बैटरी के साथ 800V वर्जन शामिल होंगे। Xiaomi ने यह भी कहा है कि MS11 में इन-हाउस AI और सेल्फ-ड्राइविंग क्षमताएं जोड़ी जाएंगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  2. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  3. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  4. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  5. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  6. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  7. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  8. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  9. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  10. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »