Xiaomi Car टेस्टिंग के दौरान फिर से हुई स्पॉट! सामने आए ये डिजाइन फीचर्स!

हाल ही में कार को एक रोड टेस्ट के दौरान भी स्पॉट किया गया था।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 22 जनवरी 2023 10:58 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी इसे कठोर मौसमी परिस्थितियों के लिए टेस्ट कर रही है।
  • इसके रूफ पर एक लीडार सेंसर भी दिया गया है।
  • इसमें सेल्फ ड्राइविंग मोड भी कंपनी शामिल कर सकती है।

Xiaomi Car पिछले कई महीनों से चर्चा में है।

Photo Credit: ITHome

Xiaomi Car पिछले कई महीनों से चर्चा में है। अब इस कार को वेदर टेस्ट के दौरान स्पॉट किया गया है। इतना ही नहीं, कहा ये भी गया है कि कंपनी के सीईओ ली जून (Lei Jun) खुद इस टेस्टिंग के दौरान मौजूद थे। Xiaomi Car कंपनी की ओर से इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) के रूप में लॉन्च की जानी है। इसे बर्फ जैसे कठिन मौसमी हालातों में अब टेस्ट किया जा रहा है। कार को चीन में इस टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है जिसका खुलासा एक ब्लॉगर ने हाल ही में किया था। इसके बारे में और क्या जानकारी मिली है, इस पर भी एक नजर डाल लेते हैं। 

शाओमी की इलेक्ट्रिक कार (Xiaomi Electric Car) को चीन में वेदर टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। कहा गया है कि इस टेस्टिंग के दौरान खुद कंपनी के सीईओ ली जून भी मौजूद थे। हालांकि कंपनी ने अधिकारिक रूप से अभी इस EV की घोषणा नहीं की है, लेकिन कंपनी इसे कठोर मौसमी परिस्थितियों के लिए टेस्ट कर रही है, जिसमें कि बर्फीली जगहें भी शामिल की गई हैं। आईटी होम की ओर से इसका खुलासा किया गया है। अपडेट में कहा गया है कि कंपनी की ईवी के दो मॉडल्स इस दौरान मौजूद थे। इनमें एक टेस्ट यूनिट में खुद ली जून मौजूद थे। 
Advertisement

हाल ही में कार को एक रोड टेस्ट के दौरान भी स्पॉट किया गया था। लेकिन कैमोफ्लेज बनाए जाने के कारण इसका डिजाइन उस लीक में दिखाई नहीं दे रहा था। अब एक बार फिर से कार को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है जिसमें कंपनी के सीईओ व्यक्तिगत रूप से इन कारों की जांच परख करते देखे गए हैं। कंपनी डिजाइन को पूरी तरह से छुपाकर चल रही है। लेकिन इससे इतना संकेत तो मिल जाता है कि यह कार एक स्पोर्टी लुक वाली सीडान मॉडल हो सकती है। 

Xiaomi Car के बारे में ब्लॉगर ने खुलासा किया है कि इसके रूफ पर एक लीडार सेंसर भी दिया गया है। यानि कि इसमें सेल्फ ड्राइविंग मोड भी कंपनी शामिल कर सकती है। इसके बारे में आने वाले दिनों में कुछ और जानकारी भी निकलकर सामने आ सकती है। फिलहाल इतना ही कहा जा सकता है कि यह एक मीडियम साइज का सीडान मॉडल होने वाली है जिसे कंपनी दो वेरिएंट्स में पेश कर सकती है। कार के लॉन्च की घोषणा इस साल के अंत तक हो जाने की संभावना जताई गई है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  2. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  3. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  5. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  6. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  7. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  8. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
  2. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  3. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  4. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  7. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  8. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  9. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  10. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.