Xiaomi का Lecia कैमरे वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन MWC में होगा लॉन्च!

रिपोर्ट बताती है कि 13 सीरीज के अन्य मॉडल के समान इस मॉडल की खासियत भी Lecia कैमरा सिस्टम होगा।

Xiaomi का Lecia कैमरे वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन MWC में होगा लॉन्च!

Xiaomi 13 सीरीज में स्टैंडर्ड मॉडल के साथ 13 Pro भी लॉन्च किया जा चुका है

ख़ास बातें
  • Xiaomi 13 सीरीज का टॉप एंड मॉडल MWC 2023 में लॉन्च हो सकता है
  • इस स्मार्टफोन में 13 सीरीज के अन्य मॉडल्स के समान Leica कैमरा होगा
  • 27 फरवरी से 2 मार्च के बीच होगा MWC 2023
विज्ञापन
Xiaomi ने हाल ही में चीन में अपनी फ्लैगशिप Xiaomi 13 सीरीज को लॉन्च किया था, लेकिन एक लेटेस्ट रिपोर्ट के दावे को सच मानें, तो कंपनी इस सीरीज में एक टॉप-एंड स्मार्टफोन जोड़ सकती है, जिसे अपकमिंग MWC (मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2023) इवेंट में लॉन्च किया जा सकता है। यह इवेंट बार्सिलोना, स्पेन में 27 फरवरी से 2 मार्च के बीच आयोजित होगा। इस फोन के कैमरा सिस्टम के लिए भी कंपनी ने कथित तौर पर कैमरा दिग्गज Leica के साथ साझेदारी की है, जो अन्य Xiaomi 13 फोन में भी शामिल है।

91Mobile की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Xiaomi 13 सीरीज का टॉप एंड मॉडल MWC 2023 में लॉन्च होगा। रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि इस स्मार्टफोन मॉडल का नाम 12 सीरीज के 12S Ultra के समान Xiaomi 13S Ultra हो सकता है। MWC में लॉन्च होने का मतलब यह है कि फोन 27 फरवरी से 2 मार्च के बीच कभी भी लॉन्च हो सकता है। हालांकि, सटीक तारीख का सामने आना अभी बाकी है।

रिपोर्ट बताती है कि 13 सीरीज के अन्य मॉडल के समान इस मॉडल की खासियत भी Lecia कैमरा सिस्टम होगा। रिपोर्ट में यह अनुमान भी लगाया गया है कि इसमें कंपनी Xiaomi 12S Ultra के समान 1-इंच का सेंसर का इस्तेमाल कर सकती है और इसे मौजूदा मॉडल की तुलना में ऑप्टिमाइज कर सकती है।

यह भी अंदाजा लगाया गया है कि इसमें Qualcomm का फ्लैगशिप Snapdragon 8 Gen 2 SoC शामिल होगा। फोन के QHD+ डिस्प्ले के साथ आने की बात भी कही गई है। इसके अलावा, अपकमिंग फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन्स अभी भी पर्दे के पीछे है।

इससे अलग बता दें कि Xiaomi 13 Pro को जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। Gadgets 360 को सूत्रों से पता चला है कि कंपनी Xiaomi 13 सीरीज के लिए दिग्गज कैमरा निर्माता Leica के साथ अपनी साझेदारी को ग्लोबल लेवल पर प्रदर्शित करेगी। घोषणा के बाद, कंपनी ग्लोबल मार्केट के लिए शाओमी 13 प्रो को पेश करेगी। Xiaomi भारत में Xiaomi 12 Pro के उत्तराधिकारी के रूप में इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाली है। फोन इस साल मार्च में भारत के लिए अपना रास्ता बना सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi 13S Ultra, Xiaomi 13, Xiaomi 13 Series
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  2. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  3. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  5. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  6. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  9. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  10. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  11. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  3. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  5. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  6. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  7. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  8. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  9. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  10. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »