VinFast की इलेक्ट्रिक SUVs ने सेल्स में Hyundai और Kia को पीछे छोड़ा

पिछले वर्ष दिसंबर में वियतनाम की इस कंपनी ने सेल्स के लिहाज से टॉप पांच EV कंपनियों में जगह बना ली है। देश में VinFast ने VF6 और VF7 इलेक्ट्रिक SUVs को लॉन्च किया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 5 जनवरी 2026 23:36 IST
ख़ास बातें
  • देश में VinFast ने VF6 और VF7 इलेक्ट्रिक SUVs को लॉन्च किया है
  • कंपनी की योजना भारत के पड़ोसी देशों को EVs का एक्सपोर्ट करने की भी है
  • VinFast की फैक्टरी तमिलनाडु के तूतिकोरिन में है

कंपनी ने अपने EVs के लिए मजबूत चार्जिंग नेटवर्क भी बनाने की तैयारी की है

भारत के इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) मार्केट में हाल ही में बिजनेस शुरू करने वाली VinFast की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है। देश में VinFast ने  VF6 और VF7 इलेक्ट्रिक SUVs को लॉन्च किया है। पिछले वर्ष दिसंबर में वियतनाम की इस कंपनी ने सेल्स के लिहाज से टॉप पांच EV कंपनियों में जगह बना ली है। 

विनफास्ट ने EV की सेल्स में Hyundai और Kia को मात दी है। VAHAN पोर्टल के डेटा के अनुसार, दिसंबर में EV मार्केट में Tata Motors ने 5,231 यूनिट्स की बिक्री के साथ अपना पहला स्थान बरकरार रखा है। दूसरे स्थान पर MG Motor (3,054 यूनिट्स) है। Mahindra & Mahindra ने 2,600 EV की बिक्री कर तीसरा  रैंक हासिल किया है। इसके बाद VinFast को 321 यूनिट्स की बिक्री के साथ चौथा स्थान मिला है। कंपनी की VF6 और VF7 के प्राइसेज 16.49 लाख रुपये से 25.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हैं। इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के मार्केट में यह प्राइस रेंज कॉम्पिटिटिव मानी जाती है। 

VF 6 की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 468 किलोमीटर और VF 7 की लगभग 500 किलोमीटर की है। VF7 एक प्रीमियम SUV है। यह मिड-साइज इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में टाटा मोटर्स और ह्यंडुई को कड़ी टक्कर दे सकती है। इसमें V-थीम्ड LED DRLs और स्प्लिट LED हेडलैम्प हैं। VF7 में मोटर के दो विकल्प मिलते हैं। VinFast की फैक्टरी तमिलनाडु के तूतिकोरिन में है। इस फैक्टरी की मौजूदा वार्षिक क्षमता 50,000 कारों की मैन्युफैक्चरिंग की है। कंपनी का टारगेट इस क्षमता को बढ़ाकर वार्षिक 1.5 लाख यूनिट्स करने का है। 

कंपनी की योजना भारत के पड़ोसी देशों को EVs का एक्सपोर्ट करने की भी है। विनफास्ट ने अपने EVs के लिए मजबूत चार्जिंग नेटवर्क भी बनाने की तैयारी की है। इसके लिए कंपनी ने RoadGrid और myTVS के साथ टाई-अप किया है। यह नॉर्थ अमेरिका और यूरोप में एक्सपैंशन के बजाय एशियाई देशों में अपनी बिक्री बढ़ाने की कोशिश कर रही है। VinFast ने अपनी फैक्टरी के एक्सपैंशन के लिए हाल ही में तमिलनाडु सरकार के साथ MOU भी किया था। इस फैक्टरी में कुल दो अरब डॉलर का इनवेस्टमेंट किया जाएगा। विनफास्ट की फैक्टरी में इलेक्ट्रिक बसों और इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की मैन्युफैक्चरिंग और टेस्टिंग भी शुरू की जाएगी। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  2. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  3. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  4. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  5. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  6. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  7. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  8. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  9. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  10. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.