VinFast की भारत में 3 नए EV लॉन्च करने की योजना, सेवन-सीटर MPV होगी शामिल

पिछले वर्ष दिसंबर में वियतनाम की इस कंपनी ने सेल्स के लिहाज से टॉप पांच EV कंपनियों में जगह बना ली है। देश में VinFast ने VF6 और VF7 इलेक्ट्रिक SUVs को लॉन्च किया है।

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 18 जनवरी 2026 21:45 IST
ख़ास बातें
  • इस वर्ष कंपनी अपने सेल्स नेटवर्क को भी दोगुना करेगी
  • विनफास्ट के मौजूदा शोरूम मुख्यतौर पर मेट्रो और टियर 1 और 2 शहरों में हैं
  • कंपनी की फैक्टरी तमिलनाडु के तूतिकोरिन में है

हाल ही में कंपनी ने अपनी VF 6 और VF 7 इलेक्ट्रिक SUVs के प्राइसेज में बढ़ोतरी की है

देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के मार्केट में पिछले वर्ष अपने बिजनेस की शुरुआत करने वाली VinFast ने अपने प्रोडक्ट्स की रेंज बढ़ाने की योजना बनाई है। इस वर्ष कंपनी तीन नए EV मॉडल लॉन्च करने के साथ ही अपने सेल्स नेटवर्क को भी दोगुना करेगी। देश में VinFast ने  VF6 और VF7 इलेक्ट्रिक SUVs को लॉन्च किया है। 

पिछले वर्ष दिसंबर में वियतनाम की इस कंपनी ने सेल्स के लिहाज से टॉप पांच EV कंपनियों में जगह बना ली है। विनफास्ट के CEO, Tapan Ghosh ने कहा कि नए प्रोडक्ट्स का डिजाइन इस्तेमाल की वास्तविक स्थितियों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। उन्होंने बताया, "हम सेवन-सीटर MPV से शुरुआत करेंगे। यह एक प्रीमियम होने के बावजूद प्रैक्टिल इलेक्ट्रिक MPV है। इसके बाद विभिन्न सेगमेंट और जरूरतों को पूरा करने वाले अतिरिक्त मॉडल लॉन्च किए जाएंगे। हमारा फोकस सुरक्षा, विश्वसनीयता और लंबी-अवधि की वैल्यू पर है।" 

इस वर्ष VinFast का टारगेट देश में अपने शोरूम की संख्या को बढ़ाकर 75 करने का है। कंपनी के मौजूदा शोरूम मुख्यतौर पर मेट्रो और टियर 1 और 2 शहरों में हैं। विनफास्ट के नए शोरूम टियर 3 और 4 शहरों के साथ ही अधिक बिक्री वाले शहरों में खोले जाएंगे। हाल ही में कंपनी ने अपनी VF 6 और VF 7 इलेक्ट्रिक SUVs के प्राइसेज में बढ़ोतरी की है। देश में VinFast को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। VF 6 और VF 7 के प्राइसेज में 80,000 रुपये से 1.30 लाख रुपये के बीच बढ़ोतरी की गई है। विनफास्ट की VF 6 में 59.6 kWh का बैटरी पैक है। इस इलेक्ट्रिक SUV की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 468 किलोमीटर की है। VF 6 को तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया गया है। इस इलेक्ट्रिक SUV के प्राइसेज में 90,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। VF 6 का इसके बाद शुरुआती प्राइस बढ़कर 17.29 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का हो गया है। VF 7 की रेज लगभग 532 किलोमीटर की है। इसे 59.6 kWh और 70.8 kWh के बैटरी के विकल्पों में उपलब्ध कराया गया है। 

विनफास्ट की फैक्टरी तमिलनाडु के तूतिकोरिन में है। इस फैक्टरी की मौजूदा वार्षिक क्षमता 50,000 कारों की मैन्युफैक्चरिंग की है। कंपनी का टारगेट इस फैक्टरी की मैन्युफैक्चरिंग की क्षमता को बढ़ाकर वार्षिक 1.5 लाख यूनिट्स करने का है। कंपनी की इस फैक्टरी में कुल दो अरब डॉलर का इनवेस्टमेंट करने की योजना। भारत के पड़ोसी देशों को इस फैक्टरी से EVs का एक्सपोर्ट भी किया जा सकता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  4. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  2. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  3. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  4. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  5. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  6. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  7. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  8. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  9. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  10. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.