Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग

Ultraviolette को Yali Capital और TDK Ventures सहित कुछ इनवेस्टर्स से लगभग 8.5 करोड़ डॉलर की फंडिंग मिली है। इस फंड का इस्तेमाल इलेक्ट्रिक व्हीकल प्लेटफॉर्म्स के डिवेलपमेंट और इंटरनेशनल मार्केट में बिजनेस को बढ़ाने के लिए किया जाएगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 23 सितंबर 2026 23:36 IST
ख़ास बातें
  • Ultraviolette ने नया मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने की भी तैयारी की है
  • इससे कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी लगभग पांच लाख यूनिट्स की हो जाएगी
  • Ultraviolette की योजना अगले वर्ष US मार्केट में बिजनेस शुरू करने की है

हाल ही में कंपनी ने तमिलनाडु के होसुर में नया मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने की घोषणा की थी

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मेकर Ultraviolette ने अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए नई फंडिंग हासिल की है। हाल ही में Ultraviolette ने नया मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने की भी घोषणा की थी। इससे कंपनी की इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी बढ़कर लगभग पांच लाख यूनिट्स की हो जाएगी। देश में पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में बिक्री तेजी से बढ़ी है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Ultraviolette को Yali Capital और TDK Ventures सहित कुछ इनवेस्टर्स से लगभग 8.5 करोड़ डॉलर की फंडिंग मिली है। इस फंड का इस्तेमाल इलेक्ट्रिक व्हीकल प्लेटफॉर्म्स के डिवेलपमेंट और इंटरनेशनल मार्केट में बिजनेस को बढ़ाने के लिए किया जाएगा। Ultraviolette की योजना अगले वर्ष अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की है। 

Advertisement

हाल ही में Ultraviolette ने तमिलनाडु के होसुर में नया मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने की घोषणा की थी। इससे कंपनी की वार्षिक मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी बढ़कर लगभग पांच लाख यूनिट्स की हो जाएगी। कंपनी की मौजूदा मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी लगभग 2.5 लाख यूनिट्स की है। Ultraviolette का बिजनेस भारत और कुछ विदेशी मार्केट्स में भी है। Ultraviolette के Tesseract इलेक्ट्रिक स्कूटर को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का डिजाइन कॉम्बैट हेलिकॉप्टर से इंस्पायर्ड है। इसमें शार्प लाइंस के साथ एक एप्रन और DRL के साथ ट्विन हेडलैम्प सेटअप दिया गया है। इसकी साइड्स पर लाइंस टेल लैम्प पर समाप्त होती हैं। इसे चार कलर्स - Desert Sand, Sonic Pink, Solar White और Stealth Black में उपलब्ध कराया गया है। 

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 7 इंच की TFT टचस्क्रीन, बिल्ट-इन नेविगेशन और राइड एनालिटिक्स जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसमें 34 लीटर का स्टोरेज स्पेस है। Tesseract में सेफ्टी को बढ़ाने के लिए फ्रंट और रियर में RADAR टेक्नोलॉजी, कोलिजन एवॉइडेंस सिस्टम, लेन चेंज असिस्टेंस और इंटीग्रेटेड डैशकैम दिए गए हैं। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 260 किलोमीटर की है। इसमें 6  kWh की बैटरी दी गई है। इसकी इलेक्ट्रिक मोटर 20 hp की पावर देती है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर सिर्फ 2.9 सेकेंड्स में 0 से 80 kmph की स्पीड पर पहुंच सकता है। इसकी अधिकतम स्पीड लगभग 125 kmph की है। पिछले वर्ष सितंबर में Ultraviolette ने भारत में अपनी पहली एडवेंचर टूरर इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल X-47 को लॉन्च किया था। यह कंपनी के स्पोर्टी F77 Mach 2 प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  2. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  3. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  2. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  5. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  6. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  7. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  8. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  9. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  10. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.