• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • TVS ने विदेशी धरती पर लॉन्च किया 141 किमी माइलेज वाला TVS X इलेक्ट्रिक स्कूटर

TVS ने विदेशी धरती पर लॉन्च किया 141 किमी माइलेज वाला TVS X इलेक्ट्रिक स्कूटर

सिंगल चार्ज में TVS X 141 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करने का दावा करता है। 

TVS ने विदेशी धरती पर लॉन्च किया 141 किमी माइलेज वाला TVS X इलेक्ट्रिक स्कूटर

Photo Credit: TVS

TVS X सिंगल चार्ज में 141 किमी की रेंज प्रदान करता है।

ख़ास बातें
  • TVS X इलेक्ट्रिक स्कूटर 14.3 की HP की पावर प्रदान करता है।
  • TVS X सिंगल चार्ज में 141 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करने का दावा करता है।
  • इनोवेशन के मामले में TVS X रैम एयर इन्टेक सिस्टम के साथ आता है।
विज्ञापन
भारतीय मोटरसाइकिल कंपनी TVS ने अपने ग्लोबल पोर्टफोलियो में विस्तार करते हुए कोलंबिया में TVS X इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है। भारत में इसे 1 महीने पहले लॉन्च किया गया है। लैटिन अमेरिकन देश में इस स्कूटर का लॉन्च एक बड़ा कदम साबित हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां अभी भी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर काफी कम मिलते हैं। यहां हम आपको TVS X इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


TVS X की कीमत


कोलंबिया में TVS X की कीमत को लेकर अभी जानकारी नहीं आई है, लेकिन भारतीय कीमत के अनुसार यह लगभग $3,030 USD (लगभग 2,52,190 रुपये) में आ सकता है। टीवीएस ने इलेक्ट्रिक वाहनों को कोलंबिया में आम बनाने का प्रयास किया है। यह कदम लैटिन अमेरिका में ग्रीन ट्रांसपोर्टेशन के लिए एक नए कदम की शुरुआत है।


TVS X के फीचर्स


कोलोम्बिया का जाना-माना मोटरसाइकिल डिस्ट्रीब्यूटर Auteco देश में TVS X की बिक्री संभालेगा। यह डिस्ट्रीब्यूटर पहले से किफायती और एफिशियंट वाहन ऑफर करने के लिए काफी लोकप्रिय है और TVS X इस लाइनअप में एकदम फिट बैठता है। यह कदम टीवीएस के ग्लोबल टार्गेट को आगे लेकर जाता है, जैसा की सुदर्शन वेणु ने X मॉडल के जरिए “redefined mobility experience” का वादा किया था। 

TVS X का सबसे खास फीचर इसकी परफॉरमेंस कही जा सकती है। 150cc के इंटरनल कंबस्शन स्कूटर के मुकाबले में यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 11 किलोवॉट करीब 14.3 की HP की पावर प्रदान करता है। रैपिड एक्सेलरेशन के साथ यह 104 किमी की टॉप स्पीड प्रदान कर सकता है। स्कूटर राइडिंग मोड्स में Xealth, Xtride और Xonic शामिल हैं। यह एक नए लेवल का कस्टमाइजेशन प्रदान करता है जो कि इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर में मिलना आम नहीं है। इसकी फास्ट-चार्जिंग टेक्नोलॉजी और 4.44 किलोवॉट-घंटे की बैटरी इसे और खास बनाती है। सिंगल चार्ज में यह 141 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करने का दावा करता है। 

इनोवेशन के मामले में TVS X रैम एयर इन्टेक सिस्टम के साथ आता है। यह इलेक्ट्रिक मोटर को ठंडा रखने में मदद करता है ताकि इसकी परफॉरमेंस बेहतरीन हो सके। ऐसा लगता है कि टीवीएस ने कोलंबियाई राइडर्स की बेसिक जरूरतों 'एफिशियंसी, रिलायबिलिटी और किफायती' को ध्यान में रखा है। 
   
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: TVS X, TVS X Price, TVS X Range, TVS Electric Scooter, Columbia
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »