टेस्ला को लगा बड़ा झटका, अमेरिका में मार्केट शेयर 50 प्रतिशत से घटा

कंपनी का दूसरी तिमाही में अमेरिका में मार्केट शेयर घटकर 49.7 प्रतिशत रह गया है। एक वर्ष पहले की समान अवधि में यह 59.3 प्रतिशत का था

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 10 जुलाई 2024 19:00 IST
ख़ास बातें
  • EV के इंटरनेशनल मार्केट में भी सेल्स की रफ्तार घटी है
  • टेस्ला ने 2012 में मॉडल S के साथ बिजनेस की शुरुआत की थी
  • पिछले कुछ महीनों में कंपनी की सेल्स में कमी हुई है

कंपनी का दूसरी तिमाही में अमेरिका में मार्केट शेयर घटकर 49.7 प्रतिशत रह गया है

बड़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) कंपनियों में शामिल Tesla को अपने बड़े मार्केट अमेरिका में झटका लगा है। अमेरिका के EV मार्केट में कंपनी की हिस्सेदारी 50 प्रतिशत से कम हो गई है। हालांकि, अपने राइवल्स से यह काफी आगे है। EV के इंटरनेशनल मार्केट में भी सेल्स की रफ्तार घटी है। 

मार्केट रिसर्च फर्म Cox Automotive के डेटा के अनुसार, बिलिनेयर Elon Musk की टेस्ला का दूसरी तिमाही में अमेरिका में मार्केट शेयर घटकर 49.7 प्रतिशत रह गया है। एक वर्ष पहले की समान अवधि में यह 59.3 प्रतिशत का था। टेस्ला ने 2012 में मॉडल S के साथ बिजनेस की शुरुआत की थी। कंपनी के मॉडल S की बड़ी संख्या में बिक्री हुई थी। इसके बाद पेश किए गए मॉडल X और मॉडल 3 भी लोकप्रिय हुए थे। हालांकि, पिछले कुछ महीनों में कंपनी की सेल्स में कमी हुई है। 
Advertisement

दूसरी तिमाही में अमेरिका के मार्केट में Hyundai, General Motors और Ford की हिस्सेदारी बढ़ी है। पिछले वर्ष टेस्ला की मॉडल Y दुनिया में सबसे अधिक बिकने वाली कार रही है। जापान की ऑटोमोबाइल कंपनी Toyota की Corolla लगभग दो दशक से इंटरनेशनल मार्केट में सबसे अधिक बिकने वाली कार थी। पिछले वर्ष यह बिक्री के लिहाज से चौथे स्थान पर रही है। टेस्ला को विदेश में अपने सबसे बड़े मार्केट चीन में ग्रोथ को बरकरार रखने में संघर्ष करना पड़ रहा है। चीन में BYD से इसे कड़ी टक्कर मिल रही है। इसके अलावा Nio Inc, Xpeng और Li Auto की बिक्री भी बढ़ी है। इलेक्ट्रिक कारों के प्राइसेज घटाने के बावजूद टेस्ला की सेल्स नहीं बढ़ रही है। इस वजह से मस्क ने कंपनी में छंटनी करने का भी फैसला किया है। 

Jato Dynamics के डेटा के अनुसार, पिछले वर्ष टेस्ला ने मॉडल Y की लगभग 12.2 लाख यूनिट्स की बिक्री की थी। यह वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 64 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। टोयोटा ने कोरोला की बिक्री में लगभग 19 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की है। पिछले वर्ष टोयोटा की RAV4 लगभग 10.8 लाख यूनिट्स की बिक्री के साथ दूसरी सबसे अधिक बिकने वाली कार रही। इसके बाद Honda की CR-V (8,46,000 यूनिट्स) थी। टेस्ला की मॉडल 3 ने भी सबसे अधिक बिकने वाली 10 कारों में जगह बनाई है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  2. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  3. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  4. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  5. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  5. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  7. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  8. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  9. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  10. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.