Tesla की चाइनीज राइवल BYD की भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स बनाने की तैयारी

पिछले वर्ष BYD ने सेल्स का रिकॉर्ड बनाया है। कंपनी ने लगभग 42.5 लाख यूनिट्स की सेल्स की है। EV के इंटरनेशनल मार्केट में Elon Musk की टेस्ला को BYD से कड़ी टक्कर मिल रही है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 20 जनवरी 2025 20:26 IST
ख़ास बातें
  • देश में BYD के पोर्टफोलियो मे्ं Atto3, E Max 7 और Seal शामिल हैं
  • ऑटो एक्सपो में कंपनी ने Sealion 7 इलेक्ट्रिक SUV को पेश किया है
  • Sealion 7 की बैटरी 82.56 kWh की है

पिछले वर्ष कंपनी ने सेल्स का रिकॉर्ड बनाया है

बड़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) कंपनियों में शामिल BYD की जल्द भारत में मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की योजना है। भारत और चीन के बीच तनाव के बावजूद BYD ने देश में अपने बिजनेस को बढ़ाया है। भारत में कंपनी के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। 

Bharat Mobility Global Expo में BYD ने Sealion 7 इलेक्ट्रिक SUV को पेश किया है। देश में BYD के इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स बिजनेस के हेड, Rajeev Chauhan ने बताया कि सभी स्थितियों के पक्ष में होने पर कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की योजना है। हालांकि, इससे पहले BYD के हैदराबाद की एक कंपनी के साथ मिलकर देश में लगभग एक अरब डॉलर के इनवेस्टमेंट से EV और बैटरी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने की योजना को केंद्र सरकार ने स्वीकृति नहीं दी थी। कंपनी ने बताया कि चीन के नागरिकों पर भारत में वीजा की पाबंदियों का उसके बिजनेस पर असर नहीं पड़ा है। 
Advertisement

देश में BYD के पोर्टफोलियो मे्ं Atto3, E Max 7 और Seal शामिल हैं। हालांकि, BYD ने Sealion 7 के प्राइस की जानकारी नहीं दी है। इसके लिए बुकिंग 70,000 रुपये में कराई जा सकती है। इसका फ्रंट डिजाइन कंपनी की Seal सेडान के समान है। Sealion 7 में 10.25 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 15.6 इंच रोटेटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट क्लस्टर दिया गया है। इसमें ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 12-स्पीकर वाला ऑडियो सिस्टम और पैनोरैमिक सनरूफ जैसे फीचर्स हैं। Sealion 7 की बैटरी 82.56 kWh की है। इसके AWD वेरिएंट में 523 hp की पावर और 690 Nm का पीक टॉर्क है। Sealion 7 के RWD वेरिएंट में सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर है जो 308 hp की पावर और 380 Nm पीक टॉर्क जेनरेट करती है। 

कंपनी का दावा है कि इस इलेक्ट्रिक SUV का AWD वेरिएंट सिंगल चार्ज में लगभग 542 किलोमीटर और RWD वेरिएंट लगभग 567 किलोमीटर की रेंज देता है। पिछले वर्ष BYD ने सेल्स का रिकॉर्ड बनाया है। कंपनी ने लगभग 42.5 लाख यूनिट्स की सेल्स की है। EV के इंटरनेशनल मार्केट में Elon Musk की टेस्ला को BYD से कड़ी टक्कर मिल रही है। देश में कंपनी Seal EV को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। यह सिंगल और डुअल मोटर के दो विकल्पों और दो बैटरी पैक में उपलब्ध है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  2. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  3. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  4. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  5. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  6. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  7. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  2. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  3. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  4. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  5. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  6. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  7. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  8. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  9. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  10. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.