• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Tesla ने भारतीय प्रोफेशनल को 7 वर्ष की जॉब के बाद किया बाहर, पिछले महीने दिया था प्रमोशन

Tesla ने भारतीय प्रोफेशनल को 7 वर्ष की जॉब के बाद किया बाहर, पिछले महीने दिया था प्रमोशन

पिछले महीने टेक सेक्टर की लगभग 50 कंपनियों से 21,470 से अधिक वर्कर्स को बाहर किया गया है। इनमें से बहुत से वर्कर्स ने सोशल मीडिया पर इसे लेकर नाराजगी जाहिर की है

Tesla ने भारतीय प्रोफेशनल को 7 वर्ष की जॉब के बाद किया बाहर, पिछले महीने दिया था प्रमोशन

कंपनी की वर्कफोर्स को लगभग 10 प्रतिशत घटाया गया था

ख़ास बातें
  • पिछले महीने टेस्ला ने छंटनी की शुरुआत की थी
  • इस वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट घटा है
  • टेस्ला के सीनियर मैनेजमेंट में कटौती हुई है
विज्ञापन
पिछले कुछ महीनों से टेक इंडस्ट्री में बड़ी संख्या में छंटनी हो रही है। पिछले महीने इस सेक्टर की लगभग 50 कंपनियों से 21,470 से अधिक वर्कर्स को बाहर किया गया है। इनमें से बहुत से वर्कर्स ने सोशल मीडिया पर इसे लेकर नाराजगी जाहिर की है। अमेरिकी इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) मेकर Tesla से भी बहुत से वर्कर्स को निकाला गया है। 

पिछले महीने टेस्ला ने छंटनी की शुरुआत की थी। कंपनी की वर्कफोर्स को लगभग 10 प्रतिशत घटाया गया था। इनमें एक भारतीय टेक प्रोफेशनल भी शामिल हैं, जिन्हें पिछले महीने ही प्रमोशन दी गई थी। एडवर्टाइजिंग एजेंसी से जुड़े Jatin Saini ने LinkedIn पर टेस्ला सेअपनी बहन को हटाए जाने की जानकारी देने के साथ ही उन्हें कंपनी की ओर से भेजी गई ईमेल का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। 

उन्होंने बताया कि उनकी बहन ने Elon Musk की इस कंपनी में सात वर्ष तक जॉब की थी। उन्हें पिछले सप्ताह अचानक कंपनी से बाहर कर दिया गया। पिछले महीने ही जतिन की बहन को टेस्ला ने प्रमोशन दी थी। उनकी बहन प्रमोशन मिलने और न्यू जर्सी से वॉशिंगटन शिफ्ट होने पर उत्साहित थी। जतिन ने कहा, "जब आप ऑफिस में प्रवेश न कर सकें, आपकी पूरी टीम बाहर हो जाए। आपकी ID कार्ड छीन लिया जाए। कंपनी ने उसे केवल एक ईमेल से बाहरी जैसा महसूस करा दिया।" पिछले महीने के अंत में मस्क ने कंपनी के सीनियर मैनेजमेंट से कुछ एग्जिक्यूटिव्स की भी छंटनी की है। हाल ही में मस्क ने कहा था कि कंपनी को दोबारा ऑर्गनाइज करने की जरूरत है। 

मस्क ने टेस्ला के सीनियर मैनेजमेंट में कटौती करने के साथ ही सैंकड़ों वर्कर्स की छंटनी करने का फैसला किया है। इस वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट घटकर लगभग 1.13 अरब डॉलर का था। पिछले वर्ष की समान अवधि में यह 2.51 अरब डॉलर का था। मस्क की ओर से कंपनी के सीनियर एग्जिक्यूटिव्स को भेजी गई एक ईमेल में टेस्ला के सुपरचार्जर ग्रुप की सीनियर डायरेक्टर, Rebecca Tinucci और न्यू प्रोडक्ट के हेड, Daniel Ho के टेस्ला को छोड़ने की जानकारी दी थी। चीन के विजिट से लौटे मस्क ने कहा था, "हमारा मानना है कि इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का मार्केट में दबदबा होगा।" हाल ही में कंपनी ने अमेरिका में अपने कुछ मॉडल्स के प्राइसेज को 2,000 डॉलर तक घटाया था। पहली तिमाही में टेस्ला की डिलीवरी लगभग 8.5 प्रतिशत घटी है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »